तिलहन मेले में सांसद विजय बघेल का किसानों को संदेश, बोले- आधुनिक तकनीक अपनाएं, जैविक खाद को दें प्राथमिकता!
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- खेती-किसानी को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से पाटन में जिला स्तरीय तिलहन मेले का आयोजन किया गया।
- इस दौरान दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ हैं।
- उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने, रासायनिक खाद के अत्यधिक उपयोग से बचने और जैविक खाद को प्राथमिकता देने की अपील की।
- कार्यक्रम में किसानों को सरसों के बीज किट भी वितरित किए गए।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
अटारी पाटन में आयोजित हुआ जिला स्तरीय तिलहन मेला
👉कृषि विभाग द्वारा खूबचंद बघेल सभागार, अटारी पाटन में जिला स्तरीय तिलहन मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को तिलहन फसलों में लगने वाले विभिन्न कीट एवं रोगों की पहचान, उनके उपचार तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
किसान देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ : विजय बघेल
👉कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा और भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है। देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी किसानों और मजदूरों की चिंता करते हुए उनके हित में लगातार योजनाएं बना रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम देश की अर्थव्यवस्था में देखने को मिल रहा है।
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर आर्थिक रूप से मजबूत बनें किसान
👉श्री बघेल ने कहा कि वर्तमान समय तकनीक का युग है। कृषि क्षेत्र में आधुनिक उपकरणों और नई तकनीकों के उपयोग से किसान उन्नत किस्म की फसलें तैयार कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने हाल ही में प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है। फसल क्षति से प्रभावित किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
रासायनिक खाद के अत्यधिक उपयोग से बचने की अपील
👉सांसद विजय बघेल ने किसानों से रासायनिक खाद के अत्यधिक उपयोग से बचने तथा जैविक खाद को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेती में जैविक खाद का उपयोग बढ़ाने से फसलों की गुणवत्ता और मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखने में मदद मिलेगी।
किसानों को वितरित किए गए सरसों के बीज किट
👉जिला स्तरीय तिलहन मेले के दौरान किसानों को सरसों के बीज किट भी वितरित किए गए। मेले के माध्यम से किसानों को तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
जनप्रतिनिधियों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की रही उपस्थिति
👉कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी, केवल देवांगन, प्रकाश बिजौरा, सहायक संचालक सुमन कोर्राम, राजा पाठक, रूप सिंह सिन्हा, वीरेंद्र साहू, डेहरलाल, मुकेश मढ़रिया, मानधाता वर्मा, मनीष साहू, हरीश वर्मा, शीतल साहू, नागेश कश्यप, सुनील वर्मा, रूपेंद्र साहू, छगन साहू, ममता वर्मा, योगेश वर्मा, झरना चंद्राकर एवं सतीश वर्मा सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन परमेश साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन वरिष्ठ कृषि अधिकारी पुष्पा राम टेके ने किया।
अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई इस्पात संयंत्र में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन, प्रतियोगिताओं के जरिए दिया जागरूकता का संदेश!
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

