इस्पात कोऑपरेटिव सेक्टर 6 सोसाइटी चुनाव - 9% गारंटी पैनल विज्ञापन

भिलाई इस्पात संयंत्र में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन, प्रतियोगिताओं के जरिए दिया जागरूकता का संदेश!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का आयोजन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं और रचनात्मक गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ।
  • 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित इस सप्ताह के दौरान संयंत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और बच्चों को भी जागरूकता अभियान से जोड़ा गया।
  • सप्ताहभर चले आयोजनों के माध्यम से ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के साथ भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति विकसित करने का संदेश दिया गया।
  • समारोह में भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज (DIC), ED (HR), ED (MM) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं सतर्कता विभाग के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
  • सतर्कता जागरूकता सप्ताह के समापन अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में सप्ताहभर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।(आगे आर्टिकल में सभी विजेताओं के नाम की सूची लगाई गई है)
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

Vigilance awareness week 2026


‘Probity for Prosperity’ रही इस वर्ष की थीम

👉भिलाई इस्पात संयंत्र के सतर्कता विभाग (Vigilance Department) द्वारा आयोजित इस वर्ष के सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम ‘Probity for Prosperity’ (समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा) रही। इसका उद्देश्य संस्थान की कार्यप्रणाली में ईमानदारी, निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करना था। इस दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों, कार्यशालाओं, निबंध प्रतियोगिताओं, भाषण स्पर्धाओं और इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों तथा नैतिक कार्यसंस्कृति के महत्व पर जोर दिया गया।


महात्मा गांधी कला मंदिर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम

👉सप्ताह के अंतर्गत महात्मा गांधी कला मंदिर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया (Public Procurement Framework), उसकी कार्यप्रणाली तथा उसमें पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा के महत्व पर विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक संस्थान की प्रगति और विश्वसनीयता के लिए निर्धारित नियमों का पालन, निष्पक्ष निर्णय और नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता आवश्यक है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया गया।

Join WhatsApp

कर्मचारियों से लेकर विद्यार्थियों तक के लिए आयोजित हुईं 12 श्रेणियों में प्रतियोगिताएं

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान विभिन्न आयु वर्गों एवं प्रतिभागियों की रुचि को ध्यान में रखते हुए कुल 12 श्रेणियों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों, कॉलेज के विद्यार्थियों तथा कुटेश्वर लाइमस्टोन माइंस से जुड़े प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

आयोजित प्रतियोगिताओं में शामिल रहीं:

  1. आर्टिकल प्रतियोगिता (Article Competition 2026)
  2. शॉर्ट वीडियो रील्स प्रतियोगिता (Short Video Reels Competition 2026)
  3. निबंध प्रतियोगिता (Essay Competition 2026)
  4. कुटेश्वर लाइमस्टोन माइंस के लिए निबंध प्रतियोगिता
  5. स्लोगन प्रतियोगिता (Slogan Competition 2026)
  6. कुटेश्वर लाइमस्टोन माइंस के लिए स्लोगन प्रतियोगिता
  7. स्कूली विद्यार्थियों के लिए डिबेट प्रतियोगिता (Debate Competition for School Students)
  8. कॉलेज विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता (Speech Competition for College Students)
  9. कुटेश्वर लाइमस्टोन माइंस के लिए भाषण प्रतियोगिता
  10. स्कूली विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता (Drawing Competition for School Students)
  11. कुटेश्वर लाइमस्टोन माइंस के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता
  12. भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों के लिए क्विज प्रतियोगिता (Quiz Competition for BSP Employees)

इन गतिविधियों के माध्यम से सतर्कता और नैतिकता के संदेश को केवल संयंत्र परिसर तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों, बच्चों और माइंस से जुड़े प्रतिभागियों तक भी पहुंचाने का प्रयास किया गया।


सतर्कता क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं का विवरण इस प्रकार है:

स्थान विजेताओं के नाम पदनाम विभाग
प्रथम श्री निवेश विजयन् एवं श्री गणेश कोडुरु SM एवं AA HR (St., RTI & CR) एवं HR (Rules & RTI)
द्वितीय श्री ऐमन अली एवं श्री राज कुमार सिंह SM एवं EA EMD एवं RMP-3
तृतीय श्री शिवम सिंह एवं श्री चंदन प्रसाद JEA एवं JEA RSM एवं RSM

राज कुमार सिंह की कर्मचारी हितों से जुड़ी पहल

क्विज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले राज कुमार सिंह 9% गारंटी पैनल टीम के सदस्य भी हैं। वे अपनी टीम के साथ सेक्टर-6 इस्पात कर्मचारी क्रेडिट सोसायटी में बदलाव की मुहिम से जुड़े हुए हैं। इस पहल का उद्देश्य भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करना है।


विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नाम –

शॉर्ट आर्टिकल प्रतियोगिता (BSP Employees)

क्रमांक प्रतिभागी का नाम पदनाम विभाग स्थान
01 श्री हिमांशु वर्मा SR. MGR. MECHANICAL SERVICES प्रथम
02 श्री शिव कुमार SM HR द्वितीय
03 श्री प्रकाश कुमार प्रसाद JEA SMS-2 तृतीय
04 सुश्री शादमा खान SR. MGR. C&IT सांत्वना पुरस्कार


हिंदी डिबेट प्रतियोगिता – स्कूली विद्यार्थी

विषय के पक्ष में (For the Topic)

स्थान विजेता का नाम स्कूल कक्षा
प्रथम सुश्री दिशा शुक्ला BSP SSS, Sector-10 XI
द्वितीय सुश्री अहाना ठाकुर DPS, Bhilai XI
तृतीय सुश्री उदिता देवांगन MVN, Risali X

विषय के विपक्ष में (Against the Topic)

स्थान विजेता का नाम स्कूल कक्षा
प्रथम सुश्री इशिता गुप्ता BSP SSS, Sector-10 XI
द्वितीय सुश्री अनिका सिंह DAV, Sector-2 X
तृतीय सुश्री कनिष्का तिवारी DPS, Bhilai IX


इंग्लिश डिबेट प्रतियोगिता – स्कूली विद्यार्थी

विषय के पक्ष में (For the Topic)

स्थान विजेता का नाम स्कूल कक्षा
प्रथम सुश्री प्रकृति जग्यासी MILESTONE ACADEMY XI
द्वितीय सुश्री धीमाही राय SSV, Sector-10 X
तृतीय सुश्री आएशा पांडा DAV-SEC-2 XI

विषय के विपक्ष में (Against the Topic)

स्थान विजेता का नाम स्कूल कक्षा
प्रथम सुश्री भव्या संतोष SSV, Sector-10 X
द्वितीय सुश्री अनुष्का विश्वकर्मा BSP SSS, Sector-10 XII
तृतीय सुश्री त्रिशा अग्रवाल DPS, Bhilai XI

ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता (Drawing & Painting Competition)

जूनियर ग्रुप (कक्षा 6 से 8)

स्थान विजेता का नाम कक्षा स्कूल
प्रथम Ms. Jeevika Dubey 8वीं Sri Sankara Vidyalaya, Sector-10, Bhilai
द्वितीय Ku. Himshikha Patel 7वीं Sri Sankara Vidyalaya, Sector-10, Bhilai
तृतीय Shri Saumil Dewangan 6वीं Sri Sankara Vidyalaya, Sector-10, Bhilai
सांत्वना पुरस्कार Shri Sachin Sahu 7वीं Narayana E Techno, Borsi

सीनियर ग्रुप (कक्षा 9 से 12)

स्थान विजेता का नाम कक्षा स्कूल
प्रथम Ms. S Divyanshi 9वीं BSP SSS, Sector-10, Bhilai
द्वितीय Ms. Elaina Rizvi 9वीं BSP SSS, Sector-10, Bhilai
तृतीय Ms. Sneha Maulik 10वीं BSP SSS, Sector-10, Bhilai
सांत्वना पुरस्कार Ms. Astha Kushwaha 9वीं KPS, Sunder Nagar, Bhilai

निबंध प्रतियोगिता – अंग्रेजी (English Essay)

स्थान विजेता का नाम पदनाम विभाग
प्रथम Ms. Neena Rathore GM PPC
द्वितीय Ms. Pakhi Bhagat,
D/o Ms. Amrita Gangrade
GM F&A
तृतीय Ms. Neha Rani Mgr. F&A
सांत्वना पुरस्कार Shri Mukul Kumar Saharia GM HR-TSD

निबंध प्रतियोगिता – हिंदी (Hindi Essay)

स्थान विजेता का नाम पदनाम विभाग
प्रथम Shri Parmeshwar JEA MARS-III
द्वितीय Shri Chandrakanta Nag JEA PM (Elect.)
तृतीय Shri Anil Kumar Agrawal AM Plant Garage
सांत्वना पुरस्कार Ms. Gunja EA RCL

भाषण प्रतियोगिता – श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी, भिलाई (27.10.2026)

स्थान विजेता का नाम भाषा
प्रथम Ms. Divya Sinha हिंदी
द्वितीय Ms. Sukanya Shukla अंग्रेजी
तृतीय Ms. Swati Bisen हिंदी
सांत्वना पुरस्कार Shri Vinay Sinha हिंदी

भाषण प्रतियोगिता – भिलाई मैत्री कॉलेज, रिसाली, भिलाई (30.10.2026)

स्थान विजेता का नाम भाषा
प्रथम Ms. Srilata Dhavala अंग्रेजी
द्वितीय Shri Chauras Gangber हिंदी
तृतीय Shri Rudra Belchandan अंग्रेजी
सांत्वना पुरस्कार Ms. Megha Sahu अंग्रेजी

शॉर्ट रील एवं वीडियो प्रतियोगिता (Short Reel / Video Submission)

स्थान विजेता का नाम पदनाम विभाग
प्रथम Shri Apu Behra JEA BRM
द्वितीय Shri Ravindra Kumar Nirmalkar SM URM (Elect.)
तृतीय Shri Mithilesh Kumar Sonboir EA SP-3 (Elect.)
सांत्वना पुरस्कार Ms. Anuradha Dhruw JEA A&D

Inspiration Magazine के लिए चयनित प्रविष्टियां – कर्मचारी वर्ग

क्र. प्रविष्टि का प्रकार विषय / शीर्षक प्रस्तुतकर्ता का नाम पदनाम एवं विभाग पृष्ठ संख्या
1 Article The Small Leaks We Ignore Shri Yogesh Kumar Sharma Sr. Fire Officer, Fire Services Department 30
2 Article The Weld Joint Nobody Notices Shri Sudhanshu Jamwal Sr. Manager, URM 74

Inspiration Magazine के लिए चयनित प्रविष्टियां – बाल वर्ग

क्र. प्रविष्टि का प्रकार विषय / शीर्षक प्रस्तुतकर्ता का नाम कक्षा एवं स्कूल पृष्ठ संख्या
3 Poem Eyes Open, Hearts Awake Daksh Dadsena Class X-J, Delhi Public School, Risali 115
4 Article Artificial Intelligence & its role in Fighting Corruption Pranav Nigam Class V(E), DPS, Bhilai 131-132


लकी ड्रॉ प्रतियोगिता के विजेता (Lucky Draw Results)

क्र. श्रेणी विजेता का नाम पदनाम विभाग
1 Pledge Certificate Shri Ashoke Kumar Dewangan EA URM
2 Selfie Shri A. Anand Kumar DGM Instrumentation

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि सतर्कता केवल एक सप्ताह तक चलने वाला अभियान नहीं, बल्कि इसे प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की दैनिक कार्यप्रणाली का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी को संस्थान की कार्यसंस्कृति में शामिल करने पर जोर दिया तथा आयोजन को सफल बनाने में सतर्कता विभाग की टीम और सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।


डिस्क्लेमर: इस समाचार में प्रकाशित प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं चयनित प्रतिभागियों के नाम उपलब्ध कराई गई परिणाम सूची के आधार पर संकलित किए गए हैं। नामों के क्रम में अंतर रह जाने अथवा किसी नाम के छूट जाने की त्रुटि संभव है।


अगली खबर पढ़े 👉 भिलाईवासियों की मांग पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा निर्देश! BSP की रिटेंशन स्कीम में पुरानी दरें होंगी बहाल? अब प्रबंधन के फैसले का इंतजार


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *