भिलाई में OA-BSP का भव्य सम्मान समारोह, डॉ. उदय कुमार समेत सेवानिवृत्त अधिकारियों को मिला सम्मान;
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के सम्मान में बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन (OA-BSP) द्वारा विशेष अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
- इस समारोह में सेक्टर-9 हॉस्पिटल के हेड ऑफ मेडिकल्स डॉ. उदय कुमार धाबर्डे समेत अक्टूबर 2026 में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
- कार्यक्रम में सेफी चेयरमैन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।
- इस दौरान अधिकारियों के योगदान के साथ-साथ संगठन की उपलब्धियों और सेवानिवृत्त कार्मिकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
- आइए विस्तार से जानते है 👇
सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान के लिए ओए-बीएसपी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को किया सम्मानित
👉बी.एस.पी. ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अक्टूबर 2026 में सेवानिवृत्त अधिकारियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन इंजीनियर्स भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया। कार्यक्रम में सेफी चेयरमैन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर, महासचिव श्री अंकुर मिश्रा, सेफी नॉमिनी श्री अखिलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह एवं सचिव श्री प्रहलाद मौर्य उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री दीपक जैन, कार्यपालक निदेशक (डिजिटाइजेशन-सेल) तथा श्री एस.के. सुनके, सीजीएम (सीएनआईटी, कॉर्पोरेट ऑफिस) शामिल हुए।
इन अधिकारियों का हुआ सम्मान
👉समारोह में श्री रवि शंकर, सीजीएम (ए एंड डी); डॉ. उदय कुमार धाबर्डे, सीएमओ (मेडिकल); श्री सौमेन्द्र साहा, डीजीएम (एचआर); श्री आर. मनोज कुमार, एजीएम (आरएसएम); श्री बीरेन्द्र कुमार, एजीएम (यूआरएम); श्री अजय कुमार कलसकर, एजीएम (एसएमएस-2); श्री स्वपन कुमार सारंगी, एजीएम (पीएलईएम); श्री रमेश, एजीएम (डब्ल्यूएमडी); श्री मोहनलाल जंघरे, एजीएम (ईआरएस); श्री शंकर प्रसाद साहू, सीनियर मैनेजर (दल्ली); श्री महेन्द्र कुमार बघेल, सीनियर मैनेजर (एफएंडएसएस) तथा श्री सुरेन्द्र कुमार नायक, डिप्टी मैनेजर (एचआर) को उनकी दीर्घकालीन सेवाओं एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए अभिनंदन पत्र और सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों की जीवनसंगिनियां भी उपस्थित रहीं।
अधिकारियों का योगदान बीएसपी की उपलब्धियों का आधार : बंछोर
👉अपने स्वागत उद्बोधन में श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के स्वस्थ, सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र की उपलब्धियों में अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि ओए-बीएसपी सदैव अधिकारियों के हितों के संरक्षण एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहा है। संगठन के निरंतर संघर्षों से सम्मानजनक वेतन पुनरीक्षण, सेल पेंशन स्कीम का क्रियान्वयन, अवकाश नकदीकरण की सीमा ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹25 लाख करना तथा 11 माह के पर्क्स एरियर्स का भुगतान जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई हैं। उन्होंने बताया कि सेफी द्वारा सेल प्रबंधन से सेवानिवृत्त अधिकारियों को अन्य महारत्न सार्वजनिक उपक्रमों के समकक्ष बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
ईपीएस-95 उच्च पेंशन के लिए न्यायिक प्रयास जारी
👉श्री बंछोर ने ईपीएस-95 उच्च पेंशन के मुद्दे पर कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के 4 नवंबर 2022 के निर्णय के अनुरूप पात्र कार्मिकों को उच्च पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि पात्र कार्मिकों को न्यायोचित लाभ दिलाने के लिए सेल की विभिन्न इकाइयों के पीएफ ट्रस्ट न्यायिक प्रयास कर रहे हैं। बीएसपी पीएफ ट्रस्ट द्वारा वर्तमान एवं सेवानिवृत्त कार्मिकों के हित में बिलासपुर उच्च न्यायालय में मामला दायर किया गया है, जिसे सर्वोच्च न्यायालय में स्थानांतरित कराने की प्रक्रिया पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उच्च पेंशन के पात्र सदस्यों को उनका अधिकार दिलाने के लिए सेफी के प्रयासों की जानकारी भी दी। विशिष्ट अतिथि श्री दीपक जैन ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संयंत्र में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने ओए-बीएसपी द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों के सम्मान में आयोजित इस पहल को सराहनीय बताया।
सेवानिवृत्त अधिकारी संगठन परिवार का अभिन्न अंग
👉ओए-बीएसपी महासचिव श्री अंकुर मिश्रा ने कहा कि ऑफिसर्स एसोसिएशन अपने प्रत्येक सदस्य को सेवानिवृत्ति के बाद भी परिवार का अभिन्न अंग मानता है। सेवानिवृत्त अधिकारियों का अनुभव एवं ज्ञान संगठन की अमूल्य धरोहर है। एसोसिएशन उनके हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों से भविष्य में भी मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करते रहने का आग्रह किया तथा सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए ओए-बीएसपी के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन महासचिव श्री अंकुर मिश्रा ने किया।
बड़ी संख्या में ओए के जोनल प्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित
👉इस अवसर पर ओए के जोनल प्रतिनिधि श्री एम.ए.आर. शरीफ, श्री जी.पी. सोनी, श्री प्रदीप राव, श्री सोमेश द्विवेदी, श्री एस.के. बोरकर, श्री विवेक सिंह चौहान, श्री श्रवण कुमार शुक्ला, श्री एम. विजय कुमार, श्री निमेष कुमार गुप्ता, श्री एम.के. गुलाटी, डॉ. मनीष देवांगन, श्री संजीव कुमार सोनी, श्री श्वेत कुमार मिश्रा, श्री एच.एल. सोनवानी, श्री राजूल कुमार पाण्डेय, श्री विनीत वर्मा, श्री एस.के. अग्रवाल, श्री सरोजन प्रसाद सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित थे।
Read This Article Also👉 POSH Act to CPR Training: JLNHRC Bhilai’s ‘Nayee Chetna’ Program Empowers Female Contractual Workers
रिपोर्ट: डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

