450 से अधिक अंगदान और देहदान संकल्पकर्ताओं का सम्मान, अब उठी राजकीय सम्मान की मांग!
– DIGITAL BHILAI NEWS –
“सर्वधर्म सेवा संस्था की अनूठी पहल, मानवता के महादानियों को फूल-माला, सम्मान-पत्र एवं डोनर कार्ड भेंट कर किया सम्मानित..”
- मानवता की रक्षा और जन-जागरूकता को समर्पित सर्वधर्म सेवा संस्था ने सेक्टर-9 स्थित जवाहरलाल नेहरू अनुसंधान केंद्र एवं चिकित्सालय में एक समारोह का आयोजन किया।
- कार्यक्रम में अंगदान और देहदान का संकल्प लेने वाले 450 से अधिक महादानियों को सम्मानित किया गया।
- इस अवसर पर इन महादानियों को मरणोपरांत राजकीय सम्मान देने की मांग भी उठी, जिसे लेकर संस्था ने हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी निवेदन किया है।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
450 से अधिक महादानियों को किया गया सम्मानित
👉कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय कुमार धाबर्डे और बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के पूर्व महासचिव परविंदर सिंह ग्रेवाल की विशेष उपस्थिति में, अंगदान और देहदान का संकल्प लेने वाले 450 से अधिक महादानियों को फूल-माला, सम्मान-पत्र एवं डोनर कार्ड भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष प्रतीक भोई और महासचिव राकेश रत्नाकर सहित कई गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।
इन महादानियों को विशेष रूप से किया गया सम्मानित
👉समारोह के दौरान जी.वी. शेषाद्री, जी. पद्मा, एम. मल्लिकार्जुन, वरालक्ष्मी, ऐ.वी. रमन्ना, मुरली कृष्ण, छवि लाल गुप्ता, गायत्री डोटे, मेहतरीन बाई सूर्यवंशी, सहस राम साहू (देहदान), हिमा देवांगन (अंगदान) और घनश्याम पांडे (नेत्रदान) जैसे प्रमुख महादानियों को उनके मानवीय और प्रेरणादायक निर्णय के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
450 से अधिक संकल्प, भ्रांतियों को दूर करना मुख्य उद्देश्य
👉इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सर्वधर्म सेवा संस्था अब तक लगभग 450 से अधिक संकल्प करा चुकी है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज से भ्रांतियों को दूर कर लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करना है।
महादानियों को मरणोपरांत राजकीय सम्मान देने की मांग
👉साथ ही, संस्था लंबे समय से यह मांग कर रही है कि इन महादानियों को मरणोपरांत राजकीय सम्मान दिया जाए, जिसे लेकर हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी निवेदन किया गया है।
1 नवंबर से 27 नवंबर तक चलेगा विशेष जन-जागरूकता अभियान
👉आगामी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए संस्था ने घोषणा की है कि 1 नवंबर से 27 नवंबर (अंगदान जागरूकता दिवस) तक अध्यक्ष प्रतीक भोई के नेतृत्व में एक विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से चलने वाले इस अभियान का समापन 27 नवंबर को एक भव्य कार्यक्रम के साथ होगा, जिसका उद्देश्य लाखों लोगों तक अंगदान का संदेश पहुँचाना है।
प्रदेश के नागरिकों से अभियान में जुड़ने की अपील
👉संस्था ने प्रदेश के सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे इस अभियान से जुड़कर जीवन बचाने के इस महायज्ञ में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
अगली खबर पढ़े 👉 सेक्टर-9 हॉस्पिटल के हेड ऑफ मेडिकल्स डॉ. उदय कुमार समेत BSP के 13 अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त, OA-BSP करेगा सम्मानित!
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

