इस्पात कोऑपरेटिव सेक्टर 6 सोसाइटी चुनाव - 9% गारंटी पैनल विज्ञापन

बीएसपी सोसाइटी सेक्टर-4 की मतदाता सूची जारी, 5 नवंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • बी.एस.पी. एम्प्लाइज को-ऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसायटी लिमिटेड सेक्टर-4 की मतदाता सूची जारी कर दी गई है।
  • मतदाता 5 नवंबर तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
  • राज्य सहकारिता निर्वाचन आयोग रायपुर के आदेश के अनुपालन में, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी देवाशीष दास ने बी.एस.पी. एम्प्लाइज को-ऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसायटी लिमिटेड भिलाई नगर (पंजीयन क्रमांक-1781, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़) की मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन सोमवार 26 अक्टूबर को किया है।
  • सोसायटी के मतदाताओं किसी भी प्रकार की दावा या आपत्ति के लिए सेक्टर-04 ए मार्केट स्थित कार्यालय में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अधिकृत प्रबंधक सुदीप कुमार बनर्जी के पास 05 नवंबर तक कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
  • इन दावों और आपत्तियों का निराकरण रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा 06 नवंबर शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे से सोसायटी कार्यालय में किया जाएगा।
  • इसके बाद इस उपांतरित सूची को अंतिम सदस्यता/मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जाएगा।

अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई में निकाय चुनाव से पहले जरूरी अपडेट, मतदाता सूची में नाम और गलतियां जरूर जांच लें!


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Join WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *