यूनिसेफ दिल्ली की टीम ने वैशाली नगर के शासकीय कन्या स्कूल की ATL और ICT लैब का किया अवलोकन!
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई के वैशाली नगर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में शैक्षणिक नवाचार और तकनीकी शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों का जायजा लेने यूनिसेफ की टीम पहुंची।
- टीम ने विद्यालय में संचालित अटल टिंकरिंग लैब (ATL), सूचना प्रौद्योगिकी (ICT) लैब, NCC एवं पुस्तकालय का अवलोकन किया।
- इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल और उनके प्रस्तुतीकरण की सराहना की गई।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
यूनिसेफ की टीम ने किया विद्यालय की गतिविधियों का अवलोकन
👉शास कन्या उमावि वैशाली नगर, भिलाई में शैक्षणिक नवाचार, तकनीकी शिक्षा एवं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टि कोण विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालय में संचालित अटल टिंकरिंग लैब (ATL), सूचना प्रौद्योगिकी (ICT) लैब के साथ-साथ NCC एवं पुस्तकालय का श्री मार्कोस (यूनिसेफ स्पेन), श्रुति (यूनिसेफ दिल्ली) एवं यूनिसेफ रायपुर व संयुक्त यूनिसेफ टीम द्वारा अवलोकन किया गया। इस दौरान टीम विशेषज्ञों ने बच्चों के द्वारा बनाये गये मॉडल का अवलोकन कर विद्यार्थियों से जानकारी ली। बच्चों के द्वारा मॉडल का प्रदर्शन एवं प्रस्तुतीकरण की यूनिसेफ टीम ने काफी सराहना की। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर चयनित मॉडल एवं गणतंत्र दिवस पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मिली छात्रा कविता साहू एवं अंजली चौहान से भी मिले।
ATL और ICT लैब में तकनीकी शिक्षा का जायजा
👉टीम ने विद्यालय में उपलब्ध तकनीकी संसाधनों, विद्यार्थियों की नवाचार संबंधी गतिविधियों तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के प्रयासों का अवलोकन किया। ATL लैब में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, समस्या समाधान की क्षमता एवं नवाचार आधारित परियोजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। वही ICT लैब में डिजिटल संसाधनों के उपयोग तथा तकनीक आधारित शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया गया।
विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान और तकनीकी कौशल से जोड़ने पर जोर
👉ATL प्रभारी श्रीमती रितु हांडा ने बताया की विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती संगीता सिंह बघेल के कुशल निर्देशन में शाला में संचालित नवाचार एवं तकनीकी शिक्षा संबंधी गतिविधियां, विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान, रचनात्मक चिंतन एवं तकनीकी कौशल से जोड़ना विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है।
विद्यालय परिवार ने यूनिसेफ की टीम के प्रति व्यक्त किया आभार
👉इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती सी. बेबी सरकार, श्रीमती अजरा परवीन, श्रीमती अनिता नशीने, श्री द्रोण कुमार वर्मा, श्रीमती भावना शुक्ला, श्रीमती नंदिता प्रकाश, एन.सी.सी. प्रभारी श्रीमती साधना बंजारे श्री अनुनय श्रीवास्तव सहित विद्यालय परिवार ने अवलोकन हेतु पधारी यूनिसेफ दिल्ली की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह अवलोकन विद्यालय में तकनीक आधारित शिक्षा एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर रहा।
अगली खबर पढ़े 👉 BSP प्रबंधन और संयुक्त यूनियन की बैठक में कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा, कैंटीन सुधार से लेकर वेज रिवीजन तक रखी गई बात!
ये खबर भी पढ़े 👉 माता साहिब हासी देवी जी की 200वीं जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मु ने जारी किया ₹200 का स्मारक सिक्का, सिंधी समाज में हर्ष
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

