सेक्टर 6 सोसाइटी चुनाव विज्ञापन विज्ञापन

दुर्ग स्टील प्लांट हादसा: जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रसमड़ा स्थित स्टील प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।
  • 17 अक्टूबर 2026 को इंडक्शन फर्नेस के ट्रायल के दौरान पिघला हुआ मेटल अधिक मात्रा में बाहर आने से 42 वर्षीय संतोष श्रीवास्तव गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
  • प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

इस खबर की डिटेल पढ़े 👉 जिले के स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: पिघला लोहा गिरने से 42 वर्षीय ठेकेदार की मौत!

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

BNS की धारा 289 और 106(1) के तहत मामला दर्ज

👉पुलिस के अनुसार, चौकी अंजोरा (थाना पुलगांव) क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रसमड़ा स्थित स्टील प्लांट में यह घटना इंडक्शन फर्नेस के ट्रायल कार्य के दौरान हुई थी। पिघला हुआ मेटल अधिक मात्रा में बाहर आने से वहां कार्य कर रहे संतोष श्रीवास्तव, उम्र 42 वर्ष, गंभीर रूप से झुलस गए थे। बाद में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जांच में प्लांट संचालन के दौरान उपेक्षापूर्ण आचरण और इसके परिणामस्वरूप हुई मृत्यु के संबंध में प्लांट संचालक और ठेकेदार के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 289 तथा 106(1) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।


अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई में निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर: 85 से अधिक लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, OA-BSP की पहल की सराहना

Join WhatsApp

रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *