BSP में शॉप फ्लोर पर मोबाइल इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई!
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में कार्यस्थल की सुरक्षा को लेकर प्रबंधन ने सख्त निर्देश जारी किया है।
- 17 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, अब प्लांट के सभी शॉप फ्लोर और सक्रिय कार्यक्षेत्रों में मोबाइल फोन का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
- प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि इन निर्देशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
👉BSP के मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कार्यस्थल पर गंभीर सुरक्षा जोखिमों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। निर्देश के तहत शॉप फ्लोर और सक्रिय कार्यक्षेत्रों में मोबाइल फोन के उपयोग पर रोक लगाई गई है।
कहां कर सकेंगे मोबाइल का इस्तेमाल?
👉आदेश के अनुसार, आवश्यकता पड़ने पर मोबाइल फोन का उपयोग केवल कार्यालय भवनों, विश्राम कक्षों अथवा साइट और सक्रिय कार्यक्षेत्रों से दूर निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही किया जा सकेगा। प्रतिबंधित क्षेत्रों में मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
क्या प्रतिबंध सिर्फ ठेका श्रमिकों पर लागू होगा?
👉आदेश में इस्तेमाल किए गए “All concerned” और “Anyone found violating this rule” जैसे शब्दों के अनुसार, यह प्रतिबंध केवल ठेका श्रमिकों तक सीमित नहीं दिखाई देता। इसकी व्यापक भाषा के आधार पर शॉप फ्लोर और सक्रिय कार्यक्षेत्रों में मौजूद नियमित कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों और अधिकारियों सहित सभी संबंधित व्यक्तियों पर यह निर्देश लागू होता हुआ प्रतीत होता है। हालांकि, आदेश में अलग-अलग कार्मिक वर्गों का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।
सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया फैसला
👉प्रबंधन ने सभी संबंधित कर्मचारियों एवं कार्मिकों से निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपेक्षा की है, ताकि शॉप फ्लोर और अन्य कार्यक्षेत्रों में सुरक्षित कार्य वातावरण बनाए रखा जा सके। यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
अगली खबर पढ़े 👉 सेक्टर-9 अस्पताल के तकनीकी कर्मचारियों को मिला बकाया वेतन, BSP Workers Union की पहल पर हुआ भुगतान
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

