भिलाई में सड़क पर गाड़ी खड़ी करने वालों पर कार्रवाई! सुपेला चौक से चंद्रा मौर्य चौक तक चला संयुक्त अभियान

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • शहर की प्रमुख सड़कों पर अवैध पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण यातायात प्रभावित होने की समस्या को देखते हुए नगर पालिक निगम भिलाई और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।
  • सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सुपेला चौक से चंद्रा मौर्य चौक तक चलाए गए इस अभियान में वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत अवैध पार्किंग पर संयुक्त कार्रवाई

👉नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के मार्गदर्शन में शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जोन क्रमांक 01 नेहरू नगर क्षेत्रांतर्गत सुपेला चौक से चंद्रा मौर्य चौक तक सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई की गई। अभियान में नगर निगम जोन क्रमांक 01 के राजस्व विभाग एवं यातायात पुलिस विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सड़क पर वाहनों की अवैध पार्किंग रोकने के लिए अभियान चलाया।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

बेतरतीब पार्किंग से यातायात प्रभावित, दुर्घटना की आशंका

👉सुपेला चौक से चंद्रा मौर्य चौक तक मुख्य मार्ग पर वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा किए जाने के कारण यातायात प्रभावित होता है। सड़क किनारे एवं आवागमन वाले स्थानों पर अव्यवस्थित पार्किंग से राहगीरों, दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क पर खड़े वाहनों एवं अवैध पार्किंग की जांच की गई। वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए समझाइश दी गई। सड़क पर वाहनों को इस प्रकार खड़ा नहीं करने की हिदायत दी गई, जिससे आम नागरिकों एवं अन्य वाहन चालकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो।

Join WhatsApp

प्रमुख सड़कों को अवैध पार्किंग से मुक्त करने का प्रयास

👉निगम प्रशासन का उद्देश्य शहर की प्रमुख सड़कों को अवैध पार्किंग एवं यातायात अवरोध से मुक्त कर नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। विशेषकर व्यस्ततम चौक-चौराहों एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात बाधित होता है। इसे व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम एवं यातायात पुलिस द्वारा समन्वय के साथ कार्रवाई की जा रही है।


नगर निगम की नागरिकों से अपील

👉निगम प्रशासन ने नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें तथा मुख्य मार्ग, चौक-चौराहों एवं आवागमन वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें। इससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सकेगा।


स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित भिलाई बनाने की दिशा में प्रयास

नगर निगम भिलाई द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क सुरक्षा अभियान के माध्यम से नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ ही अवैध पार्किंग एवं सड़क पर होने वाले यातायात अवरोध को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


अगली खबर पढ़े 👉 BSP के कोक ओवन एरिया में चोरी! 10 किलो कॉपर ट्यूब के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *