BSP के कोक ओवन एरिया में चोरी! 10 किलो कॉपर ट्यूब के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के भीतर चोरी की घटना सामने आई है।
  • प्लांट के कोक ओवन जेटी एरिया में बैटरी नंबर 9-10 के पास से 10 किलो कॉपर ट्यूब के टुकड़े चोरी करने के मामले में दुर्ग पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
  • पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹12,780 कीमत की कॉपर ट्यूब और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
  • आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन जेटी एरिया में बैटरी नंबर 9-10 के पास कॉपर ट्यूब चोरी की घटना सामने आई थी। इस संबंध में थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी भिलाई स्टील प्लांट के अंदर प्रवेश कर 10 किलोग्राम कॉपर ट्यूब के टुकड़े चोरी कर ले जा रहा था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

बोरिया गेट के पास से चोरी का सामान बरामद

👉पुलिस कार्रवाई के दौरान बोरिया गेट के पास आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 10 किलोग्राम कॉपर ट्यूब बरामद की गई, जिसकी कीमत ₹12,780 बताई गई है। इसके अलावा, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 SL 8761 को भी जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी हेमराज साहू उर्फ गोलू को दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा।


इस तरीके से दिया गया चोरी की घटना को अंजाम

👉पुलिस के अनुसार, आरोपी ने भिलाई स्टील प्लांट के अंदर प्रवेश कर कॉपर ट्यूब के टुकड़े चोरी किए और उन्हें मोटरसाइकिल में छिपाकर बाहर ले जाने का प्रयास किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की सामग्री के साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया।

Join WhatsApp

गिरफ्तार आरोपी कौन है?

👉पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी का नाम और विवरण इस प्रकार है: हेमराज साहू उर्फ गोलू, उम्र 38 वर्ष, निवासी मकान नंबर 12/23, गांधी चौक, उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।


पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

👉इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी, प्रधान आरक्षक किशोर पाल, प्रधान आरक्षक परस राम साहू, आरक्षक अमित सिंह, बालेन्द्र द्विवेदी, युगल देवांगन, जयनारायण यादव एवं आशीष प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


औद्योगिक परिसरों की सुरक्षा को लेकर दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि अपने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या चोरी की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि औद्योगिक परिसरों में अनधिकृत प्रवेश एवं चोरी जैसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग करने की अपील की है।


अगली खबर पढ़े 👉 चेतन साहू हत्याकांड मामले में आरोपियों को आजीवन कारावास समेत ये सजाएं –


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *