भिलाई की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग! 5 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार; वेल्डिंग की चिंगारी से हादसा, मजदूरों के घायल होने की सूचना

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब श्री श्याम केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई।
  • फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम चल रहा था और इसी दौरान निकली चिंगारी से केमिकल में आग लगने की बात सामने आई है।
  • आग के बाद उठता काले धुएं का गुबार करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा है।
  • हादसे में कुछ मजदूरों के घायल होने की सूचना भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
  • आइए विस्तार से जानते है 👇

वेल्डिंग के दौरान लगी आग, देखते ही देखते उठने लगीं ऊंची लपटें

👉भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्री श्याम केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान निकली चिंगारी से केमिकल में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फैक्ट्री परिसर से अचानक आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार फैल गया। धुआं घटनास्थल से काफी दूर तक दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन दीपेश कुमार चुघ - संचालक पद प्रत्याशी

5 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा काले धुएं का गुबार

👉आग लगने के बाद फैक्ट्री से उठ रहा काला धुआं इतना ज्यादा था कि यह करीब 5 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा है। घटना के बाद आसपास के इलाके में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग तेजी से फैलने की वजह केमिकल की मौजूदगी को माना जा रहा है।


दमकल की टीमें मौके पर, आग बुझाने की कोशिश जारी

👉आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमों को मौके पर रवाना किया गया। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री के आसपास लोगों की आवाजाही नियंत्रित की जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर स्थिति संभालने में जुटी हैं।

Join WhatsApp

मजदूरों के घायल होने की सूचना, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

👉आग लगने के दौरान कुछ मजदूरों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।


आग लगने की असली वजह जांच के बाद होगी स्पष्ट

👉वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से केमिकल में आग लगने की बात सामने आई है, लेकिन घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जा सकेगा। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।


अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई सेक्टर-7 में इस बार दिखेगा पाषाण युग का अद्भुत संसार! 70वें वर्ष में ‘आदि युग’ की कहानी सुनाएगी दुर्गा पूजा की भव्य झांकी


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

One thought on “भिलाई की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग! 5 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार; वेल्डिंग की चिंगारी से हादसा, मजदूरों के घायल होने की सूचना”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *