गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस की बैठक, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश को किया याद!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 4 द्वारा बैठक आयोजित कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
  • इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं सत्याग्रह के मार्ग तथा लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश को स्मरण करते हुए उनके बताए सत् मार्ग पर चलने और समाज एवं देश के लिए योगदान देने का संकल्प लिया।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

सत्य और अहिंसा के रास्ते गांधी जी ने निभाई अहम भूमिका

👉बैठक में उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ दत्ता ने कहा कि सत्य, अहिंसा एवं सत्याग्रह के रास्ते चलते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने देश को आजाद करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। उनके विचार और सिद्धांत आज भी समाज एवं देश के लिए प्रेरणादायी हैं।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी और देशवासियों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


 

Join WhatsApp

लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ को किया याद

👉बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के योगदान को भी याद किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ दत्ता ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा बुलंद कर देश की उन्नति में सराहनीय कार्य किया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन देशसेवा, सादगी, सत्य और कर्तव्य के प्रति समर्पण का संदेश देता है।


समाज और देश के लिए योगदान देने का लिया संकल्प

👉ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने आज के दिन इन महान देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उनके बताए हुए सत् मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही समाज एवं देश के लिए अपना योगदान देने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई। बैठक के माध्यम से दोनों महान नेताओं के विचारों और उनके आदर्शों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताते हुए उनके बताए मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।


ये पदाधिकारी रहे उपस्थित

👉इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ दत्ता, पार्षद साकेत चंद्राकर, भिलाई नगर युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष अफरोज खान, भिलाई सत्यनारायण गुप्ता, सतीश सोनकर, अजय यादव, संदीप कोरी, संतोष उमेरकर, डी.पी. सिंह, बी.एम. सिंह, राणा प्रताप सिंह, राहुल शर्मा, इकबाल अहमद, आमिर खान, आशीष सहारे, दाउ लाल चंद्राकर, प्रेम नाथ मारकंडे एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


अगली खबर पढ़े 👉 SAIL Bonus 2026: कर्मचारियों को ₹32,000 और Trainees को ₹25,600, समझौते पर हस्ताक्षर

ये खबर भी पढ़े 👉 महात्मा गांधी जयंती पर 150 वरिष्ठजनों का सम्मान, सांसद विजय बघेल बोले—“वरिष्ठों का आशीर्वाद समाज की सबसे बड़ी शक्ति”


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *