भिलाई में इंडोर स्टेडियम और ऑडिटोरियम की मांग तेज, सांसद विजय बघेल ने मुख्यमंत्री से की बड़ी अपील!
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- छत्तीसगढ़ में खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भिलाई को लेकर एक बार फिर बड़ी मांग सामने आई है।
- रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित खेल संघ की बैठक में लोकसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष श्री विजय बघेल ने खेलों को बढ़ावा देने में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए भिलाई में ऑडिटोरियम और इंडोर स्टेडियम के निर्माण की मांग मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के समक्ष रखी।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇

खेलों को बढ़ावा देने में केंद्र एवं राज्य सरकार प्रतिबद्ध : विजय बघेल
👉रायपुर के सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में आयोजित खेल संघ की बैठक में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय, अध्यक्षता केबिनेट मंत्री एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष श्री केदार कश्यप, विशिष्ट अतिथि लोकसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष श्री विजय बघेल, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ महासचिव श्री विक्रम सिंह सिसोदिया एवं कोषाध्यक्ष श्री संजय मिश्रा, वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंदर सिंग खुराना सहित खेल संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेल गतिविधियों को मिली नई गति
👉सांसद विजय बघेल ने कहा कि जब से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की बागडोर संभाली है, तब से खेल गतिविधियों को नई गति मिली है। प्रधानमंत्री जी खिलाड़ियों के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं। वे विदेशों में खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों से भी फोन पर चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन करते हैं। उन्होंने कहा कि जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही प्रधानमंत्री हारने वाले खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ाते हैं। उनका व्यवहार एक पिता तुल्य एवं मार्गदर्शक कोच जैसा है।
विदेशों में भारत का नाम रोशन कर रहे खिलाड़ी
👉सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग के खिलाड़ी विदेशों में जाकर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी तर्ज में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी भी खिलाड़ियों के प्रति संवेदनशील हैं। वे खेल संघों एवं खिलाड़ियों से आत्मीयता से मिलते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
पिछली सरकार के कार्यकाल में खेल गतिविधियां ठप होने का आरोप
👉सांसद विजय बघेल ने कहा कि पिछली सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में खेल गतिविधियां लगभग ठप हो गई थीं और खिलाड़ियों में निराशा थी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने 156 खिलाड़ियों को एक साथ बुलाकर उन्हें खेल अनुदान प्रदान किया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी के कार्यकाल में भी खिलाड़ियों को रोजगार एवं प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।
भिलाई में इंडोर स्टेडियम और ऑडिटोरियम की मांग
👉सांसद विजय बघेल ने अपने लोकसभा क्षेत्र के भिलाई इस्पात संयंत्र क्षेत्र में खाली भूमि का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से इसी मंच से घोषणा करने का निवेदन किया।
उन्होंने कहा कि भिलाई में ऑडिटोरियम और भिलाई इंडोर स्टेडियम बने, इसके लिए लोगों को मुख्यमंत्री से बहुत उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि भिलाई में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलते हैं, ऐसे में यहां बेहतर खेल सुविधाओं का विस्तार खिलाड़ियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होगा।
उद्योगों की सहभागिता से बढ़ सकती हैं खेल सुविधाएं
👉बैठक में खेलों के विकास के लिए उद्योगों की सहभागिता और खेल सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया गया। भिलाई जैसे औद्योगिक क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों और खाली भूमि का उपयोग खेल अधोसंरचना के विकास के लिए किया जा सकता है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास, प्रशिक्षण और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकती हैं।
अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन में दर्दनाक हादसा! 33 वर्षीय ठेका मजदूर की मौत; मशीन के बकेट में दबा मिला शव
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

