नयनदीप विद्या मंदिर में स्वास्थ्य शिविर का समापन, डॉ. उदय कुमार ने किया दृष्टिबाधित बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण का नेतृत्व
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- दृष्टिबाधित बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सर्वांगीण विकास को लेकर रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई की पहल के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर का समापन हुआ।
- नयनदीप विद्या मंदिर में आयोजित इस शिविर में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र, भिलाई इस्पात संयंत्र के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
- इस दौरान कुछ बच्चों में खून की कमी और दांतों से जुड़ी समस्याएं भी सामने आईं।
- कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ लगातार सहयोग करने वाले शिक्षकों और समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण
👉रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई द्वारा संचालित नयनदीप विद्या मंदिर में दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र, भिलाई इस्पात संयंत्र की चिकित्सकीय टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नेत्र, दंत एवं शिशु रोग विशेषज्ञों के माध्यम से जांच की व्यवस्था की गई।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कुछ बच्चों में एनीमिया यानी खून की कमी तथा दांतों से संबंधित समस्याएं सामने आईं। चिकित्सकों ने आवश्यकता के अनुसार आगे अस्पताल में भी उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही।
डॉ. उदय कुमार ने बच्चों के सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की
👉कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र, भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मेडिकल हेड डॉ. उदय कुमार ने बच्चों के आत्मविश्वास और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की।
उन्होंने कहा कि दृष्टि न होने के बावजूद इन बच्चों का जीवन के प्रति दृष्टिकोण बेहद सकारात्मक है। सामान्य व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुसार लोगों को देखता है, लेकिन ये बच्चे सभी को समान दृष्टि से देखते हैं। उन्होंने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए रोटरी परिवार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को प्रशंसनीय बताया।
डॉ. उदय कुमार ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से जांच कराई गई है। उन्होंने भविष्य में भी बच्चों को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बच्चों की संगीत प्रतिभा की भी सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समाज कल्याण विभाग ने भी सहयोग का दिया भरोसा
👉कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण विभाग दुर्ग के डिप्टी डायरेक्टर ए.पी. गौतम ने कहा कि बच्चों की आवश्यकता के अनुरूप शैक्षणिक सामग्री संस्था को समय-समय पर उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि बच्चों के हित में संस्था को भविष्य में जिस भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी, उसे विभागीय स्तर पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ सहयोग करने वालों का सम्मान
👉कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा उन शिक्षकों और समाजसेवियों का सम्मान रहा, जो नयनदीप विद्या मंदिर के दृष्टिबाधित बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास में सहयोग कर रहे हैं।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सेवाभावी शिक्षकों एवं समाजसेवियों को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में सुरेश चंद जैन भिलाई, संजू दुग्गड़, ऋषभ देशलहरा दुर्ग, मनोहर मेडिकोज के संचालक सुरेश रतनानी, सेवाभावी शिक्षक ए.सी. श्रीवास्तव, श्रीमती उमा पांडे, नयनदीप विद्या मंदिर की प्राचार्या सुश्री श्वेता महोबिया, संगीत शिक्षक मनीष ओझा और दृष्टिबाधित शिक्षक अजय दुबे शामिल रहे।
इसके अलावा आजाद उच्चतर माध्यमिक शाला स्टेशन मड़ौदा की प्राचार्या रोमा भट्टाचार्य, मैत्री विद्या निकेतन की प्राचार्या श्रीमती बीना संजीव, अपोलो नर्सिंग कॉलेज की प्राध्यापिका डॉ. राखी शर्मा तथा महर्षि दयानंद सरस्वती विद्यालय भिलाई की प्राचार्या श्रीमती अंजू ठाकुर का भी सम्मान किया गया।
रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट ने जताया चिकित्सकीय टीम का आभार
👉कार्यक्रम में संजय कुमार, महाप्रबंधक सिविल, जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र तथा अनिल कुमार चौहान, अध्यक्ष विद्युत नियामक आयोग/रेगुलेटिंग कमीशन भिलाई अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एम.सी. जैन, अध्यक्ष सी.एस. बाजवा, महासचिव ज्ञानचंद जैन एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती सुमन कन्नौजे मंचासीन रहे।
ट्रस्ट के सचिव ज्ञानचंद जैन ने स्वागत भाषण में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र की सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए मिलने वाला सहयोग संस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
वहीं चेयरमैन एम.सी. जैन ने स्वास्थ्य शिविर के आयोजन और बच्चों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डॉ. उदय कुमार एवं पूरी चिकित्सकीय टीम का आभार जताया।
सहयोगियों का सम्मान संस्था के लिए गौरव का विषय
👉रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सी.एस. बाजवा ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में नयनदीप विद्या मंदिर को सहयोग देने वाले सेवाभावी लोगों का सम्मान करना संस्था के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सभी सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सहयोग जारी रखने की अपेक्षा जताई।
बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर सामूहिक प्रयास
👉नयनदीप विद्या मंदिर में आयोजित यह पहल केवल स्वास्थ्य जांच तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सहयोग को एक साथ जोड़ने का प्रयास दिखाई दिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों की पहचान और आगे उपचार में सहयोग का आश्वासन इस पहल को और महत्वपूर्ण बनाता है।
दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के साथ नियमित स्वास्थ्य देखभाल, आवश्यक शैक्षणिक संसाधन और समाज का सहयोग उनके आत्मनिर्भर एवं बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम में सम्मानित किए गए शिक्षक और समाजसेवी इसी सामूहिक सहयोग की कड़ी के रूप में सामने आए।
अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई में इन 7 दिनों में बंद रहेंगी मांस की दुकानें, निगम ने जारी किया आदेश; जानिए प्रतिबंध की पूरी तारीखें
रिपोर्ट ; डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


The app is surprisingly lightweight and doesn’t drain my battery. I love how easy it is to navigate through the different sections. A must-have for mobile users. Try bossjiliapp.
I’ve been looking for a reliable way to access my account and this site is definitely the smoothest. The interface is clean and the login process is super fast. Highly recommend checking out djarumgacorlogin for a better experience.
Everything is so crisp and fast on this site. I really appreciate how simple they kept the navigation. Great job! gameh13