सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2026: JLNHRC में ‘कुपोषण मुक्त भारत’ का संदेश, मिलेट व्यंजनों से लेकर नुक्कड़ नाटक तक हुई जागरूकता

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • स्वस्थ जीवन की शुरुआत सही पोषण से होती है और इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (SAIL) के देशव्यापी विभिन्न स्टील प्लांटों और उनके मुख्य अस्पतालों में 1 से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
  • इसी कड़ी में भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रमुख चिकित्सा संस्थान जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (JLNHRC) में ‘कुपोषण मुक्त भारत’ की दिशा में स्वास्थ्य शिविरों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
  • कार्यक्रम के दौरान पोषण, मिलेट अनाज और जंक फूड के दुष्प्रभावों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

Sector 9 hospital

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

रिबन काटकर हुआ राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का शुभारंभ

👉पोषण जागरूकता सप्ताह का उद्घाटन डॉक्टर उदय कुमार, सीएमओ तथा हेड ऑफ मेडिकल द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर संबिता पांडा, सीएमओ एवं विभाग अध्यक्ष, शिशु रोग विभाग की गरिमामय उपस्थिति रही। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और अन्य उपस्थित लोगों ने भाग लिया तथा पोषण के महत्व को लेकर आयोजित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया।

JLNHRC

Join WhatsApp

पोस्टर प्रदर्शनी में बच्चों की रचनात्मकता ने खींचा ध्यान

👉राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर पोस्टर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों की रचनात्मक क्षमता की सराहना की। पोस्टरों के माध्यम से पोषण, स्वस्थ खान-पान और बेहतर जीवनशैली जैसे महत्वपूर्ण विषयों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया। इस प्रदर्शनी ने पोषण जैसे महत्वपूर्ण विषय को सरल और आकर्षक तरीके से लोगों तक पहुंचाने का काम किया।


मिलेट अनाज से बने स्वादिष्ट व्यंजनों ने बढ़ाया आकर्षण

👉कार्यक्रम के दौरान पोषण विभाग द्वारा मिलेट अनाज से बनाए गए स्वादिष्ट व्यंजन भी प्रदर्शित किए गए। इसके साथ ही ज्वार, बाजरा, रागी आदि को उनके कच्चे अनाज की अवस्था में भी रखा गया, ताकि आने वाली पीढ़ी इन मोटे अनाजों को पहचान सके और इनके महत्व को समझ सके।

मिलेट से बनाए गए स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजनों के माध्यम से लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि पारंपरिक मोटे अनाज न केवल पौष्टिक होते हैं, बल्कि इनके जरिए स्वादिष्ट व्यंजन भी तैयार किए जा सकते हैं।


लघु नाटिका के जरिए समझाए जंक फूड के नुकसान

👉कार्यक्रम में पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं द्वारा लघु नाटिका का मंचन किया गया। इसमें जंक फूड के सेवन से होने वाली शारीरिक हानियों को प्रभावी तरीके से दर्शाया गया। लघु नाटिका के माध्यम से लोगों को अस्वास्थ्यकर भोजन की आदतों से होने वाले नुकसान और संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व को समझाने का प्रयास किया गया। विशेष सहयोग देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।


चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों की रही उपस्थिति

👉इस अवसर पर जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर मेंटिनेस सर्विसेज संजय शर्मा, पैथोलॉजी विभाग की प्रमुख एडिशनल सीएमओ डॉक्टर नीली कुजूर तथा नर्सिंग एडमिनिस्ट्रेशन हेड शैला अब्राहम उपस्थित रहीं। इसके अलावा पोषण विभाग के डाइटिशियन बिजी पिल्लई और पारमिता दास सहित सभी चिकित्सा कर्मी और अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।


मरीजों और परिजनों ने की जन जागरूकता पहल की सराहना

👉कार्यक्रम के दौरान ओपीडी में आए मरीजों और उनके रिश्तेदारों ने सेक्टर 9 हॉस्पिटल की इस जन जागरूकता पहल की सराहना की। पोषण से जुड़े विषयों को आम लोगों तक सरल तरीके से पहुंचाने और स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूक करने के प्रयास को लोगों ने उपयोगी बताया।


मुफ्त पोषण परामर्श और विशेष OPD शिविर की व्यवस्था

👉राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत अस्पतालों के Dietetics विभागों द्वारा मरीजों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं, शिशुओं और बुजुर्गों के लिए निशुल्क न्यूट्रिशन काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है।

विशेषज्ञ आहारविदों द्वारा दैनिक भोजन चार्ट तैयार कर लोगों को गंभीर जीवनशैली संबंधी बीमारियों जैसे मधुमेह (डायबिटीज), उच्च रक्तचाप (Hypertension) और मोटापे को नियंत्रित करने के नुस्खे दिए जा रहे हैं।

इस पहल का उद्देश्य लोगों को बीमारी के उपचार के साथ-साथ सही खान-पान और बेहतर पोषण के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के माध्यम से SAIL के अस्पतालों में पोषण संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


अगली खबर पढ़े 👉 BSP में 100 किलो कॉपर केबल चोरी का खेल! प्लांट से बाहर ले जाने से पहले 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹80 हजार का माल जब्त


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *