सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

BSP में करीब 200 अधिकारियों-कर्मचारियों को साइबर फ्रॉड से बचाव का पाठ, HRD भवन में चला ‘साइबर जागृति अभियान’

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई स्टील प्लांट के HRD भवन में मंगलवार को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे के बीच अधिकारियों-कर्मचारियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया।
  • दुर्ग पुलिस द्वारा आयोजित साइबर जागृति अभियान के तहत हुए इस कार्यक्रम में HRD एवं IR विभाग के GM, CGM, AGM सहित इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर स्तर के करीब 200 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए
  • कार्यक्रम में साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों से बचने और ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतने की जानकारी दी गई।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

Bsp bhilai steel plant

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

भिलाई स्टील प्लांट के HRD भवन में साइबर जागरूकता कार्यक्रम

👉दुर्ग पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति नागरिकों एवं विभिन्न संस्थानों के अधिकारियों-कर्मचारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागृति अभियान के तहत भिलाई स्टील प्लांट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।दिनांक 01.09.2026 को भिलाई स्टील प्लांट के HRD भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में HRD एवं IR विभाग के GM, CGM, AGM से लेकर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर एवं जूनियर इंजीनियर स्तर के करीब 200 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।


साइबर ठगी के अलग-अलग तरीकों की दी गई जानकारी

👉कार्यक्रम में साइबर अपराधों के बढ़ते स्वरूप तथा ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई। साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले विभिन्न तरीकों के बारे में अधिकारियों-कर्मचारियों को जागरूक किया गया। इस दौरान फर्जी कॉल एवं संदेश, संदिग्ध लिंक, ऑनलाइन निवेश के नाम पर होने वाली ठगी तथा डिजिटल लेन-देन के दौरान व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने को लेकर विशेष रूप से सावधान किया गया।

Join WhatsApp

अधिकारियों-कर्मचारियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि को लेकर सतर्क रहने की जानकारी दी गई।


करीब 200 अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ

👉कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को साइबर फ्रॉड से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की शपथ दिलाई गई।

साथ ही साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा उपलब्ध साइबर हेल्पलाइन 1930 का उपयोग करने के संबंध में भी जानकारी दी गई।


कार्यक्रम में इन अधिकारियों की रही भूमिका

👉उक्त साइबर जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन एवं प्रशिक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल, साइबर एक्सपर्ट डॉ. संकल्प राय तथा थाना भिलाई भट्ठी प्रभारी निरीक्षक दिलीश्वर कुमार की भूमिका रही।

कार्यक्रम में बीएसपी की ओर से संजय द्विवेदी, GM-HR, राजू कुमार, GM-HR, IR डिवीजन एवं डॉ. उपेंद्र कुमार शर्मा, HR सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


दुर्ग पुलिस ने की सतर्क रहने की अपील

👉दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों एवं सभी संस्थानों के अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील की है कि ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्क रहें। किसी अनजान व्यक्ति को OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

पुलिस ने लोगों से संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की अपील करते हुए कहा कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना दें।

साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम डिजिटल लेन-देन करने वाले लोगों को संभावित साइबर फ्रॉड के तरीकों को समझने और समय रहते सावधानी बरतने में मददगार साबित हो सकते हैं।


अगली खबर पढ़े 👉 सेवानिवृत्त BSP कर्मचारी से ₹45.18 लाख की साइबर ठगी, बैतूल से आरोपी गिरफ्तार!


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *