सुपेला से लक्ष्मी मार्केट तक सड़क पर अतिक्रमण पर संयुक्त कार्रवाई, दुकानदारों को निगम की सख्त हिदायत!
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- सुपेला घड़ी चौक से लक्ष्मी मार्केट तक सड़क किनारे दुकान लगाकर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ नगर पालिक निगम भिलाई ने कार्रवाई की।
- सड़क किनारे अस्थायी दुकानें लगने से यातायात प्रभावित होने और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी की शिकायतों के बीच निगम के राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।
- टीम ने दुकानदारों को समझाइश देते हुए सड़क एवं आवागमन क्षेत्र को व्यवस्थित कराया और भविष्य में दोबारा सड़क पर दुकान लगाने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी।
सड़क किनारे दुकान लगाने से प्रभावित हो रहा था यातायात
👉नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-1 नेहरू नगर अंतर्गत सुपेला घड़ी चौक से लक्ष्मी मार्केट तक सड़क किनारे कई स्थानों पर अस्थायी रूप से दुकानें लगाकर व्यवसाय किया जा रहा था। इसके कारण सड़क के आवागमन क्षेत्र पर असर पड़ रहा था और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही आम नागरिकों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी स्थिति को देखते हुए निगम प्रशासन द्वारा राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के माध्यम से कार्रवाई की गई।
संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर दी समझाइश
👉शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमणमुक्त रखने के उद्देश्य से निगम प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे दुकान लगाने वाले व्यवसायियों को समझाइश दी और सड़क एवं आवागमन क्षेत्र को व्यवस्थित कराया। निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क, फुटपाथ अथवा सार्वजनिक आवागमन वाले स्थानों पर दुकान लगाकर यातायात बाधित न किया जाए।
दोबारा सड़क पर दुकान लगाने पर होगी कार्रवाई
👉निगम प्रशासन ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में सड़क पर दुकान लगाकर आवागमन बाधित करने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निगम का उद्देश्य शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को व्यवस्थित रखने के साथ-साथ नागरिकों के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है।
नागरिकों से भी निगम ने की सहयोग की अपील
👉नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। निगम ने शहर की यातायात एवं स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया है।
अगली खबर पढ़े 👉 महिला बैंक मैनेजर से 4.99 लाख की ठगी… पहले 2 करोड़ की FD का दिया झांसा, फिर ऐसे ठगा!
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Solid platform with a very secure feeling. I feel safe depositing and playing here without worrying about my data. Cheers to vnofen88
The theme and the layout are just beautiful. It doesnt feel like a typical casino site. The gameplay is fluid and the wins feel earned. Cheers! phaeronplay
I’ve tried a few sites lately but this one is actually smooth. The payouts are fast and the interface is very user friendly. Highly recommend phjili4 for anyone looking for a reliable spot.