डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए निगम का विशेष अभियान, 79 घरों का सर्वेक्षण
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ने के साथ ही भिलाई नगर निगम ने डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए मैदानी स्तर पर अभियान तेज कर दिया है।
- इसी कड़ी में जोन-4 शिवाजी नगर के वार्ड क्रमांक-51 शहीद वीर नारायण सिंह नगर खुर्सीपार अंतर्गत डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर में निगम के विशेष दस्ते ने घर-घर पहुंचकर सर्वेलेंस सर्वेक्षण किया।
- अभियान के दौरान 79 घरों की जांच की गई और 271 संभावित मच्छर प्रजनन स्रोतों का निरीक्षण किया गया।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
79 घरों में 271 प्रजनन स्रोतों की जांच
👉नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा मच्छर जनित रोग डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम तथा मच्छर उन्मूलन के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जोन-4 शिवाजी नगर, वार्ड क्रमांक-51 शहीद वीर नारायण सिंह नगर खुर्सीपार अंतर्गत डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर में निगम के विशेष दस्ते द्वारा घर-घर गृह भेंट कर सर्वेलेंस सर्वेक्षण किया गया। अभियान के दौरान 79 घरों का सर्वेक्षण करते हुए कुल 271 प्रजनन स्रोतों का निरीक्षण किया गया। इनमें से 19 प्रजनन स्रोतों में पुराना जमा पानी पाया गया, जिसे तत्काल खाली कराया गया। इन प्रजनन स्रोतों में 05 कूलर, 05 टंकियां, 08 कंटेनर एवं 01 गमला शामिल हैं।
मच्छर लार्वा और वयस्क मच्छरों पर कार्रवाई
👉मच्छर लार्वा नियंत्रण के लिए स्प्रेयर पम्प के माध्यम से 81 कूलरों में पानी मिश्रित एक्यूगार्ड का छिड़काव किया गया। वहीं वयस्क मच्छरों के नियंत्रण हेतु 89 कूलरों में पानी मिश्रित मेलाथियान का छिड़काव किया गया। इसके अतिरिक्त सर्वेक्षित 71 घरों के अंदर-बाहर, सीढ़ियों के नीचे तथा अंधेरे एवं नमी वाले स्थानों में भी पानी मिश्रित मेलाथियान का छिड़काव किया गया।
नालियों में भी किया गया छिड़काव
👉मोहल्ले में स्थित पक्की एवं कच्ची नालियों में जहां भी पानी का जमाव पाया गया, वहां एक्यूगार्ड/मेलाथियान का छिड़काव कर मच्छरों के प्रजनन एवं नियंत्रण की कार्रवाई की गई। निगम का यह अभियान केवल घरों के अंदर जमा पानी की जांच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आसपास के संभावित प्रजनन स्थलों और नालियों में पानी के जमाव की भी जांच की गई।
नागरिकों को दी गई मच्छर रोधी स्वास्थ्य शिक्षा
👉निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा सभी सर्वेक्षित घरों में नागरिकों को मच्छर रोधी आवश्यक स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गई तथा डेंगू-मलेरिया से बचाव के उपायों से संबंधित पम्पलेट का वितरण भी किया गया। नागरिकों को घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा ऐसे किसी भी स्थान पर पानी जमा नहीं होने देने के लिए जागरूक किया गया, जहां मच्छरों के पनपने की संभावना हो।
निगम की नागरिकों से अपील
👉निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि घरों एवं आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें, कूलर, टंकी, गमले, कंटेनर एवं अन्य पानी रखने वाले पात्रों की नियमित सफाई करें तथा सप्ताह में कम से कम एक दिन इन्हें खाली कर सुखाएं।
निगम प्रशासन के अनुसार सामूहिक प्रयासों से ही डेंगू एवं मलेरिया जैसे मच्छर जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। इसलिए नागरिकों की सतर्कता और निगम के मैदानी अमले की कार्रवाई, दोनों मिलकर मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
अगली खबर पढ़े 👉 ट्रेजर आइलैंड मॉल में 1500 से ज्यादा लोगों ने लिया जागरूकता का संदेश, साइबर ठगी से नशे तक नुक्कड़ नाटक ने खींचा ध्यान
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


I am really impressed with your writing skills and also with the layout on your weblog. Is this a paid theme or did you customize it yourself? Anyway keep up the excellent quality writing, it is rare to see a great blog like this one these days..
Finally found a platform that actually pays out quickly. The customer support is top notch and very helpful with my deposit. Definitely recommend bdft999.
[7143]mb661 | Link vào tải app và hướng dẫn chơi baccarat online,Truy cập mb661 để nhận link vào mới nhất, hướng dẫn nạp tiền qua Momo casino và mẹo quay slot nổ hũ cực chuẩn. Đăng ký tài khoản và trải nghiệm ngay hôm nay. visit: mb661
Wow, amazing blog layout! How lengthy have you ever been blogging for? you make blogging look easy. The overall glance of your web site is magnificent, let alone the content!