सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

दुर्ग बना छत्तीसगढ़ का पहला पूर्ण डिजिटल FIR जिला, ई-साइन से अब पूरी होगी एफआईआर प्रक्रिया

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • दुर्ग पुलिस ने डिजिटल पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
  • अब दुर्ग जिला छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां प्रथम सूचना पत्र (FIR) की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित की जा रही है।
  • विवेचकों के साथ-साथ अब प्रार्थी का भी ई-साइन सफलतापूर्वक शुरू हो गया है, जिससे एफआईआर पंजीयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुरक्षित, त्वरित और नागरिक-अनुकूल बन गई है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

दुर्ग बना पूर्णतः डिजिटल एफआईआर प्रणाली लागू करने वाला पहला जिला

👉दुर्ग पुलिस के अनुसार, जिले में शत-प्रतिशत विवेचकों द्वारा ई-साइन के माध्यम से प्रथम सूचना पत्र (FIR) की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। प्रार्थी का ई-साइन भी सफलतापूर्वक प्रारंभ होने के साथ दुर्ग, छत्तीसगढ़ का पूर्णतः डिजिटल एफआईआर प्रणाली लागू करने वाला प्रथम जिला बन गया है।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

थाना भिलाई नगर में हुआ पहला सफल ई-साइन

👉पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश के थानों को प्रदाय किए गए E-Pen के माध्यम से डिजिटल हस्ताक्षर (E-Sign) प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन दुर्ग जिले में किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना भिलाई नगर में प्रार्थी का प्रथम ई-साइन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। वर्तमान में दुर्ग जिले के सभी विवेचक शत-प्रतिशत ई-साइन के माध्यम से प्रथम सूचना पत्र (FIR) की प्रक्रिया संपादित कर रहे हैं।


विवेचक और प्रार्थी दोनों के ई-साइन से पूरी होगी एफआईआर प्रक्रिया

👉थाना भिलाई नगर में प्रार्थी का ई-साइन सफलतापूर्वक संपन्न होने के साथ ही दुर्ग, छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां विवेचक एवं प्रार्थी दोनों के डिजिटल हस्ताक्षर (E-Sign) के माध्यम से पूर्णतः डिजिटल एफआईआर प्रक्रिया लागू कर दी गई है।

Join WhatsApp

पारदर्शी, सुरक्षित और पेपरलेस होगी व्यवस्था

👉यह व्यवस्था एफआईआर पंजीयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित, समयबद्ध एवं पेपरलेस बनाने के साथ-साथ डिजिटल अभिलेखों के प्रभावी संधारण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह पहल नागरिकों को आधुनिक, तकनीक-आधारित एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।


दुर्ग पुलिस का संदेश

👉दुर्ग पुलिस आधुनिक तकनीक के माध्यम से पारदर्शी, प्रभावी एवं नागरिक-केंद्रित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर नवाचार एवं डिजिटल प्रणालियों के विस्तार हेतु प्रतिबद्ध है।


अगली खबर पढ़े 👉 अब BSP आवासों में लगेंगी टाइल्स, होगी नई कंसील्ड वायरिंग, जल्द शुरू होगी वेलकम स्कीम


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

3 thoughts on “दुर्ग बना छत्तीसगढ़ का पहला पूर्ण डिजिटल FIR जिला, ई-साइन से अब पूरी होगी एफआईआर प्रक्रिया

  1. I’ve tried a few platforms recently but this one is surprisingly smooth. The login process is quick and I didn’t encounter any lags. Definitely a solid choice for local players. Check out jilionelogin for a great experience.

  2. [4138]Betmxs Casino Online México | Bono de Bienvenida y Descargar App,¡Juega en Betmxs, el casino online favorito de México! Reclama tu Bono de Bienvenida, descarga la app oficial y gana con las mejores apuestas. ¡Regístrate ya! visit: betmxs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *