Advertisement

म्यूल बैंक खातों के नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई, 8 खाताधारकों के खिलाफ केस दर्ज

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • साइबर ठगी के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए दुर्ग पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए म्यूल बैंक खातों के नेटवर्क पर शिकंजा कसा है।
  • थाना छावनी, थाना उतई और थाना दुर्ग कोतवाली के तीन अलग-अलग प्रकरणों में संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साइबर ठगी की रकम के अवैध लेन-देन में इस्तेमाल किए जा रहे 08 बैंक खाताधारकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।
  • जांच में सामने आया कि आरोपी कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते और उससे जुड़े दस्तावेज साइबर अपराधियों को उपलब्ध करा रहे थे।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

तीन अलग-अलग प्रकरणों में संयुक्त कार्रवाई

👉दुर्ग पुलिस के अनुसार थाना छावनी के अपराध क्रमांक 312/2026, थाना उतई के अपराध क्रमांक 240/2026 तथा थाना दुर्ग कोतवाली के अपराध क्रमांक 241/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2), 318(3) एवं 318(4) के तहत साइबर अपराधियों द्वारा ठगी की राशि के अवैध लेन-देन में प्रयुक्त म्यूल बैंक खातों की विवेचना की जा रही थी।


विशेष अभियान के तहत तकनीकी जांच

👉पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार साइबर अपराध एवं म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना छावनी, थाना उतई, थाना दुर्ग कोतवाली एवं एसीसीयू दुर्ग की संयुक्त टीम ने लगातार तकनीकी निगरानी, बैंक खातों का विश्लेषण तथा डिजिटल साक्ष्यों का परीक्षण किया। विवेचना के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं बैंकिंग विश्लेषण के आधार पर 15 जुलाई 2026 को कुल 08 म्यूल बैंक खाताधारकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई।


जांच में क्या सामने आया

👉जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी अपने स्वयं के तथा अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त अवैध धनराशि के लेन-देन एवं हस्तांतरण के लिए कर रहे थे। आरोपी कमीशन के लालच में बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं खातों से लिंक सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे, जिनके माध्यम से ठगी की राशि विभिन्न खातों में स्थानांतरित कर मनी ट्रेल छिपाई जाती थी। विवेचना में यह भी पाया गया कि कुछ आरोपियों ने अपने बैंक खाते ₹10,000 से ₹15,000 तक की राशि लेकर साइबर अपराधियों को बेच दिए थे तथा संबंधित बैंकिंग दस्तावेज एवं सिम कार्ड भी उनके सुपुर्द कर दिए थे, जिससे खातों का संचालन पूरी तरह साइबर अपराधियों के नियंत्रण में चला गया।

Join WhatsApp

घटनास्थल

थाना छावनी, थाना उतई एवं थाना दुर्ग कोतवाली क्षेत्र, जिला दुर्ग।

आरोपियों के नाम

  1. अश्वंश कुमार प्रसाद, उम्र 25 वर्ष, निवासी बापू नगर, जोन-02, खुर्सीपार, भिलाई।
  2. सागर राम, निवासी शिवाजी नगर, चंद्रमा चौक, खुर्सीपार, भिलाई।
  3. नितिन सिंघल, उम्र 45 वर्ष, निवासी वर्धमान हाइट्स, गंजपारा, दुर्ग।
  4. अजय कुमार धहरिया, उम्र 28 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, सुपेला, भिलाई।
  5. सोनू कमलाकर पाटने, उम्र 34 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड, भिलाई।
  6. राहुल यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी गोकुल नगर, जामुल।
  7. रेखा सिंह, निवासी सुपेला। (विवेचना में)
  8. जूही तबस्सुम, निवासी कैंप-02, भिलाई।

जप्त सामग्री

  • बैंक पासबुक
  • एटीएम कार्ड
  • चेकबुक
  • सिम कार्ड
  • मोबाइल फोन
  • अन्य बैंकिंग दस्तावेज

सराहनीय भूमिका

👉उक्त कार्रवाई में थाना छावनी, थाना उतई, थाना दुर्ग कोतवाली एवं एसीसीयू दुर्ग की संयुक्त टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तकनीकी विश्लेषण, बैंकिंग साक्ष्य संकलन एवं प्रभावी विवेचना में सराहनीय भूमिका रही।


दुर्ग पुलिस की अपील

👉दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के बहकावे अथवा कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक अथवा सिम कार्ड किसी अन्य व्यक्ति को उपलब्ध न कराएं। ऐसा करना स्वयं को गंभीर आपराधिक प्रकरण में आरोपी बनाए जाने का कारण बन सकता है। किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।


अगली खबर पढ़े 👉 डेंगू-मलेरिया रोकथाम के लिए विशेष अभियान, भिलाई में दवाई का छिड़काव जारी


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *