सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

डेंगू-मलेरिया रोकथाम के लिए विशेष अभियान, भिलाई में दवाई का छिड़काव जारी

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • बरसात के साथ डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है।
  • ऐसे में नगर पालिक निगम भिलाई ने शहरवासियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विशेष अभियान तेज कर दिया है।
  • स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर दवाई का छिड़काव कर रही हैं, वहीं नागरिकों से भी अपने घरों और आसपास जलभराव न होने देने तथा साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की गई है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान जारी

👉भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा बरसात के मौसम में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों से नागरिकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से दवाई का छिड़काव कर रही है।


इन स्थानों पर किया जा रहा है दवाई का छिड़काव

👉अभियान के तहत मच्छर उन्मूलन दल द्वारा मैलाथियान, टेमीफास एवं जला ऑयल का छिड़काव नालियों, कूलरों, शौचालयों, बाथरूमों तथा जलभराव वाले स्थानों पर किया जा रहा है। साथ ही घरों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर जहां भी बरसाती पानी का जमाव पाया जा रहा है, उसे तत्काल हटाने एवं खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है।


नागरिकों से निगम की महत्वपूर्ण अपील

👉नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने घरों एवं आसपास अनावश्यक जलभराव न होने दें, कूलरों का पानी नियमित रूप से बदलें तथा साफ-सफाई बनाए रखें, ताकि डेंगू एवं मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों का प्रजनन रोका जा सके।

Join WhatsApp

आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा अभियान

👉नगर पालिक निगम भिलाई का यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा। निगम प्रशासन ने कहा है कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम में नागरिकों की सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है। यदि किसी क्षेत्र में जलभराव, गंदगी अथवा मच्छरों की अधिकता दिखाई देती है, तो इसकी सूचना तत्काल नगर निगम को दें, जिससे समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।


अगली खबर पढ़े 👉 BSP URM हादसा : घटना स्थल पर पहुंची बीएसपी वर्कर्स यूनियन, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

One thought on “डेंगू-मलेरिया रोकथाम के लिए विशेष अभियान, भिलाई में दवाई का छिड़काव जारी

  1. Thank you for the sensible critique. Me & my neighbor were just preparing to do some research about this. We got a grab a book from our area library but I think I learned more from this post. I am very glad to see such excellent info being shared freely out there.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *