पीलिया प्रभावित सेक्टर-7 के शेष इलाकों में भी बदलेगी पेयजल पाइपलाइन, सांसद विजय बघेल के प्रयासों से मिली बड़ी राहत
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई नगर के सेक्टर-7 में पीलिया प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चल रही चिंता के बीच क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।
- सांसद विजय बघेल के लगातार प्रयासों और हस्तक्षेप के बाद अब सड़क क्रमांक 37 से 42 तक के शेष प्रभावित इलाकों में भी पुरानी एवं क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को बदलने का निर्णय लिया गया है।
- इस पहल से क्षेत्र के हजारों लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होने की उम्मीद बढ़ गई है।
- कुछ समय पहले सेक्टर-7 से पीलिया के कई मामले आने के बाद जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के पाइप लाइन बदली गई थी, लेकिन कुछ इलाकों में अब भी गंध के साथ पानी आ रहा था और अब सेक्टर-7 के शेष इलाकों की पाइप लाइन बदलने का निर्णय लिया गया है ।
पहले चरण में बदली गई थी पाइपलाइन, मिला था सकारात्मक परिणाम
👉भिलाई नगर, सेक्टर-7 में पीलिया प्रभावित क्षेत्र सड़क क्रमांक 37 से 42 तक पेयजल पाइपलाइन की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों की लगातार चिंता के बीच सांसद विजय बघेल के प्रयासों से महत्वपूर्ण पहल हुई है। पूर्व में सांसद के हस्तक्षेप पर भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा क्षेत्र के एक हिस्से में पुरानी एवं क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को बदलकर नई पाइपलाइन बिछाई गई थी, जिससे वहां स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति प्रारंभ हो गई।
नागरिकों की शिकायत पर सांसद ने फिर उठाया मुद्दा
👉इसके बावजूद क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी दूषित जल की आशंका एवं पीलिया के प्रभाव की शिकायतें सामने आने पर स्थानीय नागरिकों ने सांसद विजय बघेल से पुनः संपर्क कर समस्या से अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद ने तत्काल भिलाई इस्पात संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण एवं तकनीकी परीक्षण कराने का आग्रह किया। सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी पुरानी अथवा क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के कारण पेयजल प्रभावित होने की संभावना है, वहां शीघ्र नई पाइपलाइन बिछाने की कार्रवाई की जाए।
सांसद के प्रयासों के बाद प्रबंधन ने लिया बड़ा निर्णय
👉सांसद के लगातार प्रयासों एवं दबाव के फलस्वरूप भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों द्वारा चिन्हित शेष प्रभावित हिस्सों में भी पाइपलाइन परिवर्तन का कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। प्रबंधन के अनुसार सोमवार से नई पाइपलाइन बिछाने एवं पुरानी पाइपलाइन को बदलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
👉इस निर्णय से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने जनस्वास्थ्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर त्वरित पहल करने तथा समस्या के समाधान हेतु निरंतर प्रयास करने के लिए सांसद विजय बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद एवं साधुवाद दिया है।
अगली खबर पढ़े 👉 विश्व पर्यावरण दिवस 2026 कें शुभ अवसर पर खेत बचाओ अभियान एवं “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन, कृषि मंत्री रामविचार नेताम एवं सांसद विजय बघेल हुए शामिल
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

