भीषण गर्मी में पूरा हुआ जनगणना का पहला चरण, 831 प्रगणकों ने घर-घर पहुंचकर निभाई बड़ी जिम्मेदारी
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत राष्ट्रीय जनगणना के प्रथम चरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।
- मई महीने की भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप और उमस भरे मौसम के बीच नगर पालिक निगम भिलाई की टीम ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व को पूरा कर एक मिसाल पेश की है।
- इस अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मैदानी स्तर पर कार्यरत प्रगणकों, पर्यवेक्षकों, प्रशिक्षकों और नागरिकों तक सभी ने सक्रिय भूमिका निभाई।
- निगम प्रशासन ने इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए पूरे अमले और सहयोगी संस्थानों के प्रति आभार जताया है।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
प्रशिक्षण से लेकर फील्ड कार्य तक पूरी टीम ने निभाई अहम भूमिका
👉जनगणना के इस प्रथम चरण को पूरा करने में नगर पालिक निगम के अधिकारियों से लेकर जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों ने दिन-रात एक कर दिया। निगम क्षेत्र में जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालन करने हेतु जोन स्तर में तीन दिवस का प्रशिक्षण हुआ।
👉श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जूनवानी, शासकीय कन्या विद्यालय हाई स्कूल वैशाली नगर, स्वामी आत्मानंद स्कूल जेपी नगर कैंप 2, स्वामी आत्मानंद स्कूल खुर्सीपार एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल सेक्टर 7 भिलाई में प्रगणकों एवं सुपरवाइजर का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। सभी संस्थाओं का इस कार्य में विशेष योगदान रहा है।
प्रशिक्षण केंद्र एवं प्रशिक्षण अवधि
| क्रमांक | प्रशिक्षण स्थल | प्रशिक्षण अवधि |
|---|---|---|
| 01 | श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज, जूनवानी | 15/04/2026 से 30/04/2026 तक |
| 02 | शासकीय कन्या विद्यालय हाई स्कूल, वैशाली नगर | 13/04/2026 से 22/04/2026 तक |
| 03 | स्वामी आत्मानंद स्कूल, जेपी नगर कैंप-2 | 15/04/2026 से 21/04/2026 तक |
| 04 | स्वामी आत्मानंद स्कूल, खुर्सीपार | 11/04/2026 से 17/04/2026 तक |
| 05 | स्वामी आत्मानंद स्कूल, सेक्टर-7 भिलाई | 15/04/2026 से 20/04/2026 तक |
चिलचिलाती धूप में भी मैदान में डटी रही भिलाई की टीम
👉प्रशिक्षण पश्चात् जनगणना का प्रथम चरण मई की चिलचिलाती धूप और भीषण उमस के बावजूद पूरी की गई। भिलाई की टीम मुस्तैदी से मैदान में डटी रही। इस कार्य की सफलता में मुख्य रूप से जिला प्रशासन के साथ निगम प्रशासन एवं पूरे टीम का विशेष योगदान रहा है।
आयुक्त के नेतृत्व में बनी मजबूत कार्ययोजना
👉निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हुई। डी.के. कोसरिया प्रमुख नगर जनगणना अधिकारी जिन्होंने माइक्रो-प्लानिंग के साथ पूरे अभियान की कमान संभाली।
👉5 जोन चार्ज अधिकारी जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखा। 26 मास्टर ट्रेनर्स एवं 143 पर्यवेक्षक जिन्होंने 831 प्रगणकों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किया और फील्ड में लगातार उनका मार्गदर्शन किया। 831 प्रगणक जिन्होंने तपती धूप में घर-घर जाकर डेटा एकत्र करने का सबसे कठिन और महत्वपूर्ण कार्य किया।
नागरिकों और संस्थानों के सहयोग से मिली बड़ी सफलता
👉इनके साथ नागरिकों और संस्थानों का अभूतपूर्व सहयोग मिला। “यह कार्य केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं था। भिलाई के जागरूक नागरिकों ने प्रगणकों का स्वागत किया और उन्हें सही व सटीक जानकारी देकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके साथ ही क्षेत्र के विभिन्न शासकीय और अशासकीय संस्थानों ने भी इस कार्य में अपना पूरा सहयोग प्रदान किया।”
अगले चरणों की तैयारियों पर रहेगा फोकस
👉भविष्य की तैयारियों पर जोर दिया जाना है। प्रथम चरण के इस सफल समापन के बाद, नगर पालिक निगम भिलाई अब अगले चरणों के लिए पूरी तरह तैयार है। निगम प्रशासन ने इस गौरवपूर्ण कार्य को निष्ठापूर्वक पूरा करने वाली पूरी टीम को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि भविष्य के चरणों में भी भिलाई की जनता और निगम का अमला इसी तालमेल के साथ कार्य करेगा।
अगली खबर पढ़े 👉 BSP में करोड़ों के लोहा चोरी कांड में एक और गिरफ्तारी, क्रेन चालक रविन्द्र साहू पुलिस के शिकंजे में
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

