CGPSC टॉपर्स का मुख्यमंत्री निवास में सम्मान: पारदर्शी परीक्षा, परिवार की खुशी और भिलाई का गौरव एक ही मंच पर
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC 2024) में चयनित हुए टॉप-10 अभ्यर्थियों को मंगलवार, 02 दिसंबर को मुख्यमंत्री निवास में सम्मानित किया गया।
- माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी सफल अभ्यर्थियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें राज्य सेवा में आने पर बधाई दी। इस दौरान अभ्यर्थियों के परिवारजन भी मौजूद रहे, जिसने इस सम्मान समारोह को और भावनात्मक बना दिया।
- मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान चयनित विद्यार्थियों ने इस वर्ष की परीक्षा को निर्बाध, निष्पक्ष और पूरी तरह पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।
- कार्यक्रम में विधायक ललित चंद्राकर और राजभाषा अधिकारी छगन लाल नागवंशी भी उपस्थित रहे।
- आइये जानते है इस कार्यक्रम की खास बाते और हमारे भिलाई के लिए क्यों है खास ?

CM ने कहा: “लोकसेवा धैर्य, विनम्रता और संवेदनशीलता से ही संभव”
👉सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नए चयनित अधिकारियों को संदेश देते हुए कहा कि आने वाले समय में उनकी भूमिका सिर्फ प्रशासनिक नहीं, बल्कि जनसेवा की मुख्य जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा: – एक लोकसेवक को धैर्यपूर्ण व्यवहार रखना चाहिए। विनम्रता से काम करना चाहिए , जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता से समझना चाहिए। और प्रशासन पर जनता का विश्वास बनाना सबसे बड़ी चुनौती है।
👉सीएम ने यह भी बताया कि इस वर्ष परीक्षा प्रक्रिया को तकनीकी रूप से अधिक मजबूत किया गया था। पूरी परीक्षा को डिजिटलाइज़ कर कड़ाई से मॉनिटरिंग की गई, जिसका परिणाम यह रहा कि CGPSC 2024 एक साफ़, पारदर्शी और भरोसेमंद परीक्षा के रूप में सामने आई।

टॉप-10 अभ्यर्थियों की CM निवास में उपस्थिति
👉इस समारोह में CGPSC 2024 के टॉप-10 चयनित अभ्यर्थी अपने परिवारों के साथ शामिल हुए। उपस्थित अभ्यर्थियों में शामिल थे:
- Devesh Prasad Sahu (773.5 marks)
- Swapnil Verma (769.5 marks)
- Yashwant Kumar Dewangan (769 marks)
- Poleshwar Sahu (767 marks)
- Paras Sharma (758 marks)
- Shatakshi Pandey (756.5 marks)
- Ankush Banerjee (756 marks)
- Srishti Gupta (755.5 marks)
- Prashant Verma (755.5 marks)
- Sagar Verma (745.5 marks)
👉इन सभी ने मुख्यमंत्री से कहा कि वे अपनी आगामी प्रशासनिक जिम्मेदारियों को निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।
औद्योगिक क्षेत्रों से दो टॉपर्स: BHILAI STEEL PLANT और FSNL की चमक मुख्यमंत्री निवास तक पहुँची
👉सम्मान समारोह में दो अभ्यर्थियों की मौजूदगी विशेष चर्चा का विषय रही, क्योंकि दोनों का संबंध छत्तीसगढ़ के प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों से है।
1. CGPSC टॉपर देवेश प्रसाद साहू – FSNL से संबंध
👉देवेश साहू के पिता फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (FSNL) में कार्यरत रहे हैं। देवेश की उपलब्धि ने इस सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम का नाम रोशन किया है।
2. Rank-3 यशवंत कुमार देवांगन – BSP से नए लोकसेवक का निर्माण
👉भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ERS विभाग में कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियर यशवंत कुमार देवांगन भी अपने परिवार संग इस समारोह में शामिल हुए। यशवंत की सफलता भिलाई के लिए एक गर्व का क्षण है, क्योंकि यह दिखाता है कि संयंत्र में कार्यरत युवा अपने कठिन कार्य-शेड्यूल के बावजूद राज्य स्तरीय परीक्षा में बेहतरीन स्थान हासिल कर सकते हैं। उनका यह सफर भिलाई के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है।
👉श्री यशवंत देवांगन जी आगामी 09 दिसम्बर 2025 को शाम 6:15 बजे सिविक सेंटर स्तिथ ऑफिसर एसोसिएशन (प्रगति भवन) बिल्डिंग में एक विशेष कार्यक्रम “मार्गदर्शन एवं प्रेरणा सत्र” में युवाओ और अभ्यर्थियों को विशेष गाइडेंस देने के लिए उपस्थित होने वाले है। यह कार्यक्रम संयंत्र के डिप्लोमा एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

परिवार की उपस्थिति ने समारोह को बनाया और भी खास
👉सम्मान समारोह के दौरान अभ्यर्थियों के परिवारजनों की खुशी देखने लायक थी। माता-पिता, जीवनसाथी और बच्चों की उपस्थिति ने इस पल को सिर्फ एक “एडमिनिस्ट्रेटिव इवेंट” नहीं, बल्कि एक भावनात्मक उपलब्धि का उत्सव बना दिया। परिवारों ने मुख्यमंत्री से हाथ मिलाकर धन्यवाद दिया और चयनित अभ्यर्थियों की मेहनत पर गर्व व्यक्त किया।

CGPSC 2024: एक पारदर्शी परीक्षा का उदाहरण
👉इस वर्ष का CGPSC परीक्षा परिणाम – निष्पक्षता, पारदर्शिता, डिजिटलीकरण, तकनीकी मॉनिटरिंग —इन सभी मापदंडों पर खरा उतरता है। सरकार द्वारा की गई मॉनिटरिंग और तकनीकी सुधारों ने परीक्षा प्रक्रिया को एक नई विश्वसनीयता दी है, जिसकी सराहना स्वयं चयनित अभ्यर्थियों ने CM के सामने की।
निष्कर्ष
👉CGPSC 2024 का सम्मान समारोह इस बात का सशक्त प्रमाण है कि मेहनत, अनुशासन और परिवार का समर्थन—जब एक साथ आते हैं, तो सफलता अवश्य मिलती है। और भिलाई के लिए यशवंत देवांगन का CM निवास में सम्मान एक नया गौरव और प्रेरणा बनकर उभरा है।

अगली खबर पढ़े : – BSP OHP में दर्दनाक हादसा: कार्य के दौरान महिला श्रमिक पुष्पा साहू की मौत, BSP WORKERS यूनियन ने दिलाई आश्रित को स्थाई नौकरी
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज़

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

