BSP में बड़े बदलाव की शुरुआत? 10.5 MT विस्तार पर लगी मुहर…और टाउनशिप की बिजली होगी CSPDCL के हवाले!
– DIGITAL BHILAI NEWS – (BHILAI STEEL PLANT) –
- भिलाई स्टील प्लांट में आज हुई ED-HR और यूनियन नेताओं की बैठक ने कर्मचारियों के मन में चल रहे कई सवालों को जैसे हवा दे दी — क्या वाकई BSP एक ऐसे दौर में प्रवेश कर चुका है जहां हॉस्पिटल, स्कूल और मैत्रीबाग जैसे सामाजिक संस्थान अब कंपनी के हाथों में नहीं रहेंगे?
- और क्या 7 मिलियन टन से 10.5 मिलियन टन क्षमता बढ़ने वाला यह विशाल प्लांट अब अपनी कई पुरानी जिम्मेदारियों को पीछे छोड़ने जा रहा है?
- आज की बैठक ने इन आशंकाओं को सिर्फ पुख्ता ही नहीं किया, बल्कि कर्मचारियों के सामने बड़े बदलाव की वह तस्वीर रख दी जो आने वाले समय में भिलाई के भविष्य को सीधे प्रभावित करेगी।
- आइये विस्तार से जानते है इस बैठक की खास बातो को👇

BSP का बड़ा विस्तार (PHASE-1): 10.5 MT की मंजूरी, लेकिन मैनपावर नहीं बढ़ेगा!
👉बैठक में यह खास बात पता चली कि BHILAI STEEL PLANT का 10.5 मिलियन टन क्षमता विस्तार आधिकारिक रूप से मंजूर हो गया है।
👉यह प्लांट पहले से 7 मिलियन टन क्षमता पर काम कर रहा है और लगभग 50 प्रतिशत विस्तार किसी भी इस्पात संयंत्र के लिए एक अभूतपूर्व कदम माना जाता है।
👉हालांकि हैरानी की बात यह रही कि इतनी बड़ी क्षमता वृद्धि के बावजूद प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया कि मैनपावर में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। उसी workforce में पूरा विस्तार लागू किया जाएगा।
👉यह वही संकेत है जिसकी चर्चा लंबे समय से हो रही थी—कि कंपनी अब Automation, Outsourcing और Cost-Control मॉडल पर आगे बढ़ रही है।
SESBF–NPS पर प्रबंधन का रुख
👉बैठक में कर्मचारियों पेंशन व्यवस्था पर बात हुई- प्रबंधन ने बताया कि SESBF में जमा राशि को यदि एक बार में NPS में ट्रांसफर किया जाता है, तो कर्मचारियों को टैक्स नहीं देना पड़ेगा।
👉इसके साथ यह भी कहा गया कि SESBF में जहां लगभग सात प्रतिशत ब्याज मिलता है, वहीं NPS में ब्याज दर आठ से चौदह प्रतिशत के बीच हो सकती है।
👉प्रबंधन ने यह भी संकेत दिया कि अभी ट्रांसफर न करने पर भविष्य में टैक्स लगने की संभावना बढ़ सकती है। यह पूरा मुद्दा पिछले कई महीनों से कर्मचारियों में असमंजस और असंतोष का विषय रहा है। दोहरी पेंशन व्यवस्था की कानूनी जटिलताओं के चलते प्रबंधन इसे जल्द सुलझाना चाहता है, जबकि कर्मचारी इसे अपने मौजूदा अधिकारों में कटौती के रूप में देखते हैं।
सेक्टर-9 हॉस्पिटल: कंपनी के सर्वे रिपोर्ट का इंतजार….
👉बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा सेक्टर-9 स्थित JLNH & RC हॉस्पिटल को लेकर हुई। प्रबंधन ने शुरुआत में कहा कि इस संबंध में “कुछ भी स्पष्ट नहीं है,” लेकिन आगे बातचीत में यह बात खुद सामने रखी कि अस्पताल को यदि कोई बड़ा प्राइवेट ग्रुप संभाले तो सेवाएं और बेहतर हो सकती हैं।
👉इसके साथ यह भी कहा गया कि यदि निजी प्रबंधन आने के बाद चिकित्सा खर्चों में वृद्धि होती है, तो प्रबंधन रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त सहायता देगा।
👉जहाँ कुछ सप्ताह पहले एक मल्टीनैशनल कंसल्टेंसी कंपनी (D.LLOYD) द्वारा सर्वे किया गया था, जिसे कर्मचारी निजीकरण की तैयारी के रूप में देख रहे थे। लेकिन अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है, सर्वे रिपोर्ट का इंतजार है।

BSP स्कूलों के भविष्य पर बड़ा संकेत!
👉बैठक के दौरान प्रबंधन ने स्कूलों पर भी स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि कंपनी अब इन्हें स्वयं संचालित नहीं कर सकती। नई भर्ती बंद होने और संसाधनों की कमी के कारण तीन बड़े इंग्लिश मीडियम स्कूलों—सेक्टर-6, सेक्टर-7 और सेक्टर-10—के संचालन के लिए पहले ही Expression of Interest (EOI) जारी किया जा चुका है।
👉प्रबंधन का कहना था कि अब आवश्यकता इस बात की है कि कोई अनुभवी संस्था स्कूलों को संभाले और विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करे। यह बयान इस बात की सीधी पुष्टि है कि BSP की शिक्षा इकाइयाँ अब Outsourced Model में चली जाएँगी।
मैत्रीबाग भी Outsourcing मॉडल के करीब
👉बैठक में मैत्रीबाग Zoo के बारे में भी वही विचार रखा गया। प्रबंधन ने यह माना कि मैत्रीबाग एक भावनात्मक और ऐतिहासिक धरोहर है और BSP चाहता है कि यह संरक्षित रहे। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मैनपावर कम करना उनकी प्राथमिकता है और इसी कारण Zoo के संचालन के लिए बाहरी एजेंसी को चुने जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह स्वीकारोक्ति बताती है कि प्रबंधन के लिए अब Non-Core Services का संचालन प्राथमिक कार्य नहीं रह गया है।

Township बिजली व्यवस्था अब CSPDCL के हवाले
👉बैठक में बताया गया कि मार्च तक CSPDCL के साथ MOU पूरा हो जाएगा और टाउनशिप की बिजली व्यवस्था राज्य सरकार को हस्तांतरित कर दी जाएगी। यह कदम भी इस बात की ओर संकेत करता है कि BSP अब Township Services को धीरे-धीरे अपने दायरे से बाहर कर रहा है।
Retention Policy और Subject-to-Vacation पर कोई राहत नहीं!
👉रिटायर कर्मचारियों के लिए लागू नई Retention Policy पर यूनियनों ने आपत्ति जताई। बढ़े हुए किराये, सीमित समय और PP Act के तहत कार्रवाई जैसी कठोर शर्तों के बीच कर्मचारी राहत की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन प्रबंधन का रुख साफ था—Retention Policy में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसी तरह Subject-to-Vacation Scheme को लागू करने की मांग भी पूरी तरह खारिज कर दी गई। प्रबंधन ने स्पष्ट कहा कि यह स्कीम वापस नहीं आएगी।
यूनियनों ने क्या मांगें उठाईं?
👉बैठक में BSP WORKER’S UNION से अध्यक्ष उज्जवल दत्ता एवं उपाध्यक्ष अमित बर्मन मौजूद रहे जिन्होंने कर्मचारियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मांगों को प्रबंधन के सामने रखा –
- BWU यूनियन ने यह स्पष्ट किया कि मौजूदा परिस्थितियों में कर्मचारियों को वास्तविक राहत तभी मिल सकती है जब हाउसिंग, मेडिकल और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं में ठोस सुधार किया जाए।
- यूनियन ने कहा कि सेक्टर के छोटे और दूरस्थ स्थित मकानों को भी ट्विन अलॉटमेंट के तहत उपलब्ध कराया जाना चाहिए। और रिटायर कर्मियों को लाइसेंस के तहत भी दिया जाना चाहि।
- इसके साथ ही यूनियन ने नियमित कर्मचारियों के लिए 25 लाख रुपये तक का मेडिक्लेम कवर लागू करने की मांग उठाई, क्योंकि रेफरल पर बाहर भेजे जाने से प्रबंधन पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है।
- यूनियन ने यह भी कहा कि 650 वर्गफीट के मकानों को लाइसेंस में देने की सुविधा शुरू करने से रिटेंशन धारकों को बेहद राहत मिलेगी।
- इसी तरह उन्होंने बंद पड़ी “सब्जेक्ट टू वेकेशन” स्कीम को दोबारा लागू करने की मांग की, क्योंकि यह स्कीम न केवल प्रबंधन के लिए लाभदायक साबित होती है बल्कि कर्मचारियों को भी लचीलापन और राहत देती है।
- इसके अलावा खुर्सीपार के छोटे मकानों को भी ट्विन अलॉटमेंट के तहत कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कराने की मांग जोर देकर रखी गई।
- शिक्षा क्षेत्र में, यूनियन ने कहा कि BSP स्कूलों में कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स का वेतन सम्मानजनक स्तर तक बढ़ाया जाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सक्षम और संतुष्ट शिक्षक ही सबसे महत्वपूर्ण आधार होते हैं।
- यूनियन ने यह भी आग्रह किया कि ठेका श्रमिकों के बच्चों को भी BSP स्कूलों में प्रवेश के समय प्राथमिकता दी जाए, जिससे कंपनी अपने सामाजिक और श्रमिक-हित मूल्यों को वास्तविक रूप से कायम रख सके।
निष्कर्ष
👉आज की बैठक ने भिलाई स्टील प्लांट में चल रहे बदलावों की तस्वीर को लगभग स्पष्ट कर दिया है। अस्पताल, स्कूल, मैत्रीबाग, टाउनशिप बिजली, पेंशन व्यवस्था, रिटेंशन पॉलिसी और मानवबल—ये सभी क्षेत्रों में परिवर्तन एक ही बड़े मॉडल की ओर इशारा करते हैं। यह मॉडल है: कंपनी का फोकस केवल उत्पादन पर और सामाजिक सुविधाओं का हस्तांतरण बाहरी संस्थाओं को। अब भिलाई की जनता और कर्मचारियों के सामने बड़ा सवाल है—क्या यह नया मॉडल आने वाले समय में लाभकारी साबित होगा या लोगों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा? समय इसका जवाब अवश्य देगा, लेकिन इतना तय है कि भिलाई अब अपने इतिहास के सबसे बड़े बदलावों के मोड़ पर खड़ा है।
अगली खबर पढ़े : New Labour Code 2025: भारत के कामकाजी लोगों के जीवन में आया सबसे बड़ा बदलाव, जानिए कैसे बदलेगा हर कर्मचारी का अधिकार, सुरक्षा और आय
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज़

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Aajogobr1, aka Spacy Cassino, isn’t bad at all! I definitely get a few laughs playing on here. This review’s got me playing for another hour now! Here’s a link: spacy cassino.
Bigballercasino is my place to be winning big money! They have a great community. Good vibes with good games bigballercasino
Hey, look for g555games, great experience and a lot to explore. I can see myself playing for hours. I’m so excited now. g555games
Goal11app, eh? Been hearing good things! Gotta check it out and see if it lives up to the hype. Maybe I’ll strike it lucky! goal11app