DUBAI में चमकेगा SAIL की इन टीमों का जलवा! OCQC-2025 के लिए हुआ चयन, ऑफिशियल ऑर्डर जारी — देखें भिलाई से किस टीम ने मारी बाजी?

DUBAI SAFETY CIRCLE SAIL

– DIGITAL BHILAI NEWS – OCQC-2025 DUBAI –

  • स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की चार Safety Circle Teams को अंतरराष्ट्रीय मंच OCQC-2025 (Dubai) के लिए आधिकारिक रूप से चयनित कर लिया गया है!
  • दिल्ली कॉरपोरेट ऑफिस से जारी आदेश के बाद अब Bhilai, Bokaro, Durgapur और Rourkela के प्रतिनिधि इंजीनियर विदेश रवाना होने को तैयार हैं।
  • बेहतर सुरक्षा-उपक्रम और नवाचार-आधारित प्रोजेक्ट्स की बदौलत इन टीमों को यह अनोखा अवसर मिला है।
  • आगे जानिए — Bhilai Steel Plant से कौन-सी टीम दुबई पहुंच रही है और क्यों यह उपलब्धि SAIL के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है।

Background: Safety Circle का सफर

👉ISC — Integrated Safety Circle SAIL में कर्मचारियों द्वारा संचालित Safety-Improvement मॉडल है, जिसका मकसद है —

  • जोखिम की पहचान

  • Root Cause Analysis

    Join WhatsApp
  • सुरक्षित कार्य-संस्कृति

  • सतत सुधार

👉Safety Circle Movement पहली बार वर्ष 2024 में लागू हुआ। उस वर्ष Bangkok में Offshore Convention होना था, लेकिन अधिकृत प्रक्रियाएँ पूर्ण नहीं होने के कारण कोई भी टीम विदेश प्रतिनिधित्व नहीं कर पाई।

👉इस असफलता को 2025 में सीख के रूप में लिया गया —Corporate Office New Delhi
और Bhilai Steel Plant के ED Works — श्री राकेश कुमार जी के सहयोग से  सभी प्रक्रियाओं और मनोनीतियों को व्यवस्थित किया गया।

👉इसका परिणाम—इस वर्ष SAIL की चार टीमें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुनी गईं। यह बदलाव इस बात का संकेत है कि SAIL अब Safety Programs को केवल Compliance नहीं, बल्कि Strategic Priority बना चुका है।


OCQC-2025 Dubai — SAIL की चार टीमों का चयन

Corporate Office, New Delhi द्वारा जारी Office Order No. HR/L&D/FV/035 (30 October 2025) के अनुसार, निम्नलिखित चार टीमों को Offshore Convention on Quality Concepts — OCQC-2025, Dubai के लिए अधिकृत किया गया है:

S.No. Plant Team Name CCQC-2025 Achievement
1 BSP — Bhilai Steel Plant GAGAN Qualified
2 BSL — Bokaro Steel Plant UJJIVAN Qualified
3 DSP — Durgapur Steel Plant Safety Shield Qualified
4 RSP — Rourkela Steel Plant Utkarsh Qualified

DUBAI OCQC TEAMS

BHILAI STEEL PLANT QC TEAMS

👉ये टीमें अब OCQC-2025 में SAIL का प्रतिनिधित्व करते हुए Workplace Safety और Quality Concepts पर अपने प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत करेंगी।

👉Event Schedule: 19–23 November 2025


TEAM DETAILS — संक्षिप्त जानकारी

1) TEAM GAGAN — Bhilai Steel Plant (RMP-3)

👉GAGAN टीम ने सेफ्टी सर्किल CCQC-2025 में 173.80 अंक हासिल कर Gold Award जीता। इनका प्रोजेक्ट — Workplace Safety Enhancement — अध्यवसाय, तकनीकी ज्ञान और Remodel-Approach का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

Team Members:

  • Mr. Rohit Kumar Maini (Deputy Manager)

  • Mr. Nagesh Kumar

  • Mr. Raj Kumar Singh

  • Mr. Uday Singh Meena

  • Ms. Banar Kelam Dungdung

  • Mr. Jayantilal Kumar

DUBAI BHILAI STEEL PLANT


2) TEAM UJJIVAN — Bokaro Steel Plant

Department: Safety Engg. CRM-III

Members (partial):

  • Mr. Rahul Prasad Rajak (Team Leader)

  • Mr. Sunil Mahanta

  • Mr. Rahul Kumar Singh

  • Mr. Maneesh Pandey

  • Mr. Shibshankar Majumdar

  • Mr. Saurabh Kumar Dubey


3) TEAM Safety Shield — Durgapur Steel Plant

Department: Wheel & Axle Plant

Key Members:

  • Mr. Ratan Das (AGM — Facilitator)

  • Mr. Manabendra Banerjee (Leader)

  • Mr. Pallab Kumar Sarkar

  • Mr. Ranjan Sarkar


TEAM Utkarsh — Rourkela Steel Plant

Project: Hazard Reduction at U-Seal BF-5

Key Members:

  • Mr. Vikram Jha (Dy. Manager — Facilitator)

  • Mr. Santosh Kumar Ray

  • Mr. Sushanta Swain

  • Mr. Deepak Das


OCQC-2025 का महत्व

👉OCQC सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं — बल्कि

  • International Level पर Presentation

  • Safety Culture का प्रदर्शन

  • Best Practices के आदान-प्रदान

  • Productivity + Safety Enhancement का मंच है।

👉 SAIL की Teams को Global Exposure मिलने से उद्योग के अंदर Safety Standard और मजबूत होंगे। Young Engineers को नई प्रेरणा मिलेगी।

👉 अन्य कर्मचारी भी सेफ्टी पर अत्यधिक ध्यान देंगे।


🌟 हार्दिक शुभकामनाएं 🌟

👉इस अवसर पर BSP वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष श्री उज्ज्वल दत्ता ने SAIL की चारों टीमों को हार्दिक बधाई दी।
उन्होंने कहा कि—

“SAIL की Safety Circle Teams ने न केवल संगठन, बल्कि पूरे भारत का नाम रोशन किया है। OCQC-2025, Dubai में यह भागीदारी देश की औद्योगिक क्षमताओं और कौशल को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करेगी।
हम सभी टीमों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हैं।”

👉उन्होंने विशेष रूप से यह भी कहा –

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के युवा कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह तथा उनकी पूरी टीम का भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) – Safety Circle की ओर से दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन OCQC-2025 में भाग लेने हेतु चयन/कार्यक्रम स्वीकृत हो गया है।

यह उपलब्धि न केवल संगठन के लिए सम्मान की बात है, बल्कि भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मठ श्रमिकों की निरंतर मेहनत, दक्षता और सुरक्षा-संस्कृति के प्रति उनके समर्पण का सशक्त प्रमाण भी है।

पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं। कामना है कि यह अंतरराष्ट्रीय यात्रा नवीन अनुभवों, सफलता और सम्मान से परिपूर्ण रहे। ✈️🌍


अगली खबर पढ़े : – SAIL कर्मियों को राहत: महंगाई भत्ता 2.8% बढ़कर 51.8%, ग्रेच्युटी सीमा 25 लाख तय — EPS-95 पेंशन पर भी चर्चा तेज


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज़ 

One thought on “DUBAI में चमकेगा SAIL की इन टीमों का जलवा! OCQC-2025 के लिए हुआ चयन, ऑफिशियल ऑर्डर जारी — देखें भिलाई से किस टीम ने मारी बाजी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *