BSP में Work Skills Competition (ED trophy) 2025 का बिगुल

ed trophy bhilai steel plant

– DIGITAL BHILAI NEWS – (UPDATES)- 19 अगस्त 2025 – भिलाई।


  • भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के लर्निंग एंड डेवलपमेंट विभाग ने Executive Director (Works) Trophy – Work Skills Competition 2025-2026 का आगाज कर दिया है।।
  • यह प्रतियोगिता 04 से 13 सितंबर 2025 तक चलेगी, जिसमें कर्मचारियों को अपने तकनीकी कौशल और दक्षता दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
  • यह प्रतियोगिता -प्रतिभागियों की प्रतिस्पर्धा न केवल प्लांट स्तर पर, बल्कि आगे SAIL और राष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता पाने का मार्ग खोलती है।
  • जानिए प्रतियोगिता में कौन कौन से ट्रेड्स शामिल किए गए है ? 👇🏻

ये खबर भी पढ़ें – ऑनलाइन-ऑफलाइन फार्मेसी का उलझा जाल: JLNRC Hospital मरीजों का दवाओं के लिए घंटों इंतजार


🛠 प्रतियोगिता की मुख्य जानकारी

Bhilai Steel Plant में आयोजित इस प्रतियोगिता की डिटेल्स इस प्रकार है 👇🏻

Join WhatsApp

प्रतियोगिता का नाम: Executive Director (Works) Trophy – Work Skills Competition 2025-2026

आयोजक संस्था: Learning & Development Department, Bhilai Steel Plant

तिथि: 04 – 13 सितंबर 2025

स्थान: L & D (HRDC) BSP

रजिस्ट्रेशन मोड: Online (E-Sahyog पोर्टल के माध्यम से)

रजिस्ट्रेशन अवधि: 18 अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2025 तक

संपर्क नंबर: 60362, 60762, 60204

WORK SKILLS COMPETITION


ये खबर भी पढ़ें – NJCS सुधार विवाद : इस्पात मंत्रालय ने अपनी भूमिका से किया इंकार – पढ़िए SAIL कर्मचारियों से जुड़ा चौंका देने वाला मामला??


⚙ प्रतियोगिता के ट्रेड्स

प्रतियोगिता में निम्नलिखित ट्रेड्स शामिल हैं:

  • Carpentry
  • Computer (Programming)
  • Computer (Office Automation)
  • Electrician
  • Fitter
  • Hydraulics
  • PLC (Programmable Logic Control)
  • Machining
  • Material Handling
  • Turning
  • Welding

ये खबर भी पढ़ें – Breaking News: Bhilai Steel Plant के BF-8 Dust Catcher में ब्लास्ट, रात करीब 11:40 बजे हादसा, पढ़े पूरी रिपोर्ट 👇🏻


🎯 प्रतियोगिता की तैयारी और अवसर

प्रतिभागी अपनी तैयारी के लिए SAIL के e-अभिज्ञान पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। यहां वे संबंधित ट्रेड के MOCK टेस्ट प्रश्न पत्र हल करके अभ्यास कर अपनी दक्षता बढ़ा सकते हैं।

प्लांट स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को SAIL लेवल और नेशनल लेवल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलता है। इस तरह वे न केवल अपने और अपनी संस्था का नाम रोशन कर सकते हैं, बल्कि आकर्षक कैश प्राइज जीतने का भी मौका प्राप्त करते हैं। इस प्रतियोगिता से कर्मचारियों में तकनीकी कौशल, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना भी मजबूत होती है।


📖 बैकग्राउंड

भिलाई स्टील प्लांट ने हमेशा अपने कर्मचारियों के कौशल विकास और तकनीकी दक्षता को बढ़ावा दिया है। वर्क स्किल्स प्रतियोगिता BSP की परंपरा का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य है उच्च गुणवत्ता और सुरक्षा के साथ उत्पादन क्षमता बढ़ाना और कर्मचारियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना जगाना।

इस वर्ष प्रतियोगिता को और अधिक प्रासंगिक बनाने के लिए नई तकनीकी विधाओं जैसे PLC, Hydraulics और Computer Programming को शामिल किया गया है, जिससे कर्मचारी अपने ट्रेड से संबंधित वास्तविक अनुभव और प्रैक्टिकल नॉलेज का प्रदर्शन कर सकें।

Work Skill Competition क्या है?

Work Skill Competition का लक्ष्य केवल “प्रतिस्पर्धा” नहीं बल्कि “सीखने और सुधारने की संस्कृति” बनाना होता है।

मुख्य उद्देश्य विवरण
1. Skill Upgradation कर्मचारियों को नवीनतम तकनीकी ज्ञान से अपडेट रखना
2. Safety Excellence कार्यस्थल पर Zero-Accident Culture को बढ़ावा देना
3. Teamwork Enhancement विभिन्न विभागों के बीच सहयोग और समन्वय
4. Innovation Recognition कर्मचारियों द्वारा किए गए सुधारात्मक सुझावों (Kaizens) को मान्यता देना

कर्मचारियों के लिए लाभ

  • Practical exposure और skill polishing का अवसर

  • कार्य में दक्षता और confidence बढ़ता है

  • Safety awareness और discipline में सुधार

  • उत्कृष्ट प्रदर्शन पर Corporate HR से पहचान (Certificate of Excellence)

  • Promotability और appraisal में सकारात्मक प्रभाव


📌 महत्व और असर

इस तरह की प्रतियोगिताएं केवल व्यक्तिगत कौशल पर ही नहीं बल्कि पूरे प्लांट के उत्पादन और सुरक्षा मानकों पर भी सकारात्मक असर डालती हैं। कर्मचारियों के बीच प्रतिस्पर्धा और सीखने की प्रवृत्ति बढ़ने से कार्य दक्षता, नवाचार और तकनीकी सुधार को बढ़ावा मिलता है।


✅ निष्कर्ष

Executive Director (Works) Trophy – Work Skills Competition 2025-26,  Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और बड़े पुरस्कार जीतने का सुनहरा अवसर है।

इच्छुक प्रतिभागियों से अपील है कि वे E-Sahyog पोर्टल के माध्यम से समय रहते अपना नाम दर्ज कराएँ और इस तकनीकी प्रतियोगिता का हिस्सा बनें।


ये खबर भी पढ़ें 👉🏻 SAIL के 4 बड़े अस्पतालों में सुपर स्पेशलिटी सुविधा नहीं? — Sector 9 Hospital सहित सभी में “सुविधाओं की कमी” और “मरीजों की बढ़ती परेशानियां”


 

✍🏻रिपोर्ट : DIGITAL BHILAI NEWS 

अपनी न्यूज हमे इस वॉट्सएप नंबर पर भेजे +91 7224028089


 

One thought on “BSP में Work Skills Competition (ED trophy) 2025 का बिगुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *