SRU यूनियनों का संयुक्त “स्वतंत्रता दिवस” समारोह: बीआरपी चौक में पहली बार ध्वजारोहण, श्रमिक एकता पर जोर
– DIGITAL BHILAI NEWS – (SRU)
भिलाई, 15 अगस्त 2025 –
- बीआरपी चौक आज देशभक्ति के रंगों से सराबोर रहा, जब SRU इम्प्लॉइज यूनियन (SEU) और एसआरयू वर्कर्स यूनियन ने पहली बार संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया।
- यूनियन के गठन के बाद यह पहला अवसर था जब नियमित कर्मचारी और ठेका श्रमिक एक मंच पर एकत्र हुए।

ये खबर भी पढ़ें – Bhilai Steel Plant “डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टी” का दौरा, कर्मचारियों ने रखी कैंटीन व सेफ्टी संबंधी समस्याएं
मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण🇮🇳
👉🏻समारोह में मुख्य अतिथि एवं यूनियन अध्यक्ष श्री उज्ज्वल दत्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
👉🏻तिरंगा लहराते ही उपस्थित जनसमूह ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण गूंजा दिया।

श्री उज्ज्वल दत्ता का प्रेरणादायक संबोधन 🙏🏻
👉🏻अपने संबोधन में श्री उज्ज्वल दत्ता ने इस क्षण को “अत्यंत गर्व और हर्ष का अवसर” बताया। उन्होंने कहा –
“यूनियन गठन के बाद पहली बार सभी साथियों का इस तरह एकजुट होना हमारे लिए ऐतिहासिक है। भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से श्रमिक एकता और अधिकारों की रक्षा के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे।”
उन्होंने श्रमिक हितों, कार्यस्थल पर एकता और सामूहिक प्रयास की अहमियत पर विस्तार से प्रकाश डाला।

ये खबर भी पढ़ें – आदरणीया रजनी बघेल ने दिया नारीशक्ति का संदेश, बीएसपी वर्कर्स यूनियन कार्यालय में “स्वतंत्रता दिवस” का भव्य आयोजन
यूनियन पदाधिकारियों की उपस्थिति🙏🏻
कार्यक्रम में SRU यूनियन के प्रमुख पदाधिकारी – महासचिव अजय प्रभाकर, इवराज डहरिया, उप महासचिव अंकित चौहान, कोषाध्यक्ष कार्तिक हाजरा, सचिव टिकेश्वर साहू, श्रीनिवास, लोकेश निषाद, मनुराज यादव, उपाध्यक्ष सतीश कुमार यादव, अमितेश पुरोहित, भागीरथी देशमुख, सहसचिव तुलाराम देवांगन – के साथ अन्य कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समापन: एकजुटता का संकल्प 🫳🏻
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों और नारों के साथ हुआ। सभी उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर श्रमिक अधिकारों की रक्षा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
ये खबर भी पढ़ें – SAIL में रिकॉर्ड उत्पादन के बावजूद अवैध बोनस फॉर्मूला बरकरार, BAKS ने किया कड़ा विरोध
संगठनात्मक और राजनीतिक महत्व
👉🏻यह आयोजन केवल स्वतंत्रता दिवस का उत्सव नहीं था, बल्कि श्रमिक एकता और संगठन की शक्ति का भी प्रदर्शन था।
👉🏻संयुक्त आयोजन से यह संदेश गया कि स्थायी और ठेका दोनों श्रमिकों के हित समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।
👉🏻इससे यूनियन की आंतरिक मजबूती और सदस्य संख्या बढ़ाने की रणनीति को बल मिला।
👉🏻इस तरह के कार्यक्रम संगठन के लिए भविष्य की सामूहिक सौदेबाजी (Collective Bargaining) में एक मजबूत आधार तैयार करते हैं।
👉🏻स्थानीय स्तर पर यह आयोजन आने वाले समय में श्रमिक आंदोलनों और औद्योगिक संबंधों पर असर डाल सकता है।
जाने Bsp कर्मचारियों के बोनस फार्मूला के हिसाब से कितना बोनस बनेगा –BONUS की नई परंपरा – “मीटिंग छोड़ो, चिल्लर लो!” जानिए, SAIL कर्मियों के खाते में कितना गिरेगा ‘बोनस रूपी चिल्लर’
पढ़ें ये अगली खबर – “कोल यूनियनें बोनस बढ़वाएँ, SAIL नेता हस्ताक्षर की नौटंकी दिखाएँ”

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

