SRU, भिलाई में हिंदी पखवाड़ा सम्पन्न: विजेताओं को मिला सम्मान, मुख्य अतिथि नागवंशी जी ने दिया समय प्रबंधन का संदेश

SAIL REFRACTORY UNIT

– DIGITAL BHILAI NEWS –

– 01 – OCTOBER – 2025 – (हिंदी पखवाड़ा, SRU)



“उद्घाटन और शपथ ग्रहण से हुई शुरुआत”

  • स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की (SRU) सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट, भिलाई में 13 सितम्बर 2025 से 29 सितम्बर 2025 तक हिंदी पखवाड़ा शानदार तरीके से मनाया गया।
  • कार्यक्रम का शुभारंभ 13 सितम्बर को महाप्रबंधक, प्रभारी (वित्त एवं लेखा) श्री आर.सी. भोई ने दीप प्रज्ज्वलन से किया।
  • उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों को शपथ दिलाई कि वे कार्यालयीन कार्य अधिकतम हिंदी में करेंगे और हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान देंगे।
  • इस अवसर पर महाप्रबंधक एसआरयू, श्री संदीप श्रीवास्तव ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि हमें अपने दैनिक कार्यों को हिंदी में करने की आदत विकसित करनी होगी।
  • आइए जानते है इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कौन रहे और उनका महत्वपूर्ण संदेश क्या था?👇

SAIL Bhilai STEEL PLANT



प्रतियोगिताएँ और गतिविधियाँ

👉राजभाषा विभाग की डॉ. प्रियंका दास ने पखवाड़े में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं—निबंध लेखन, नारा लेखन, प्रश्नोत्तरी, और कार्यशालाओं—की जानकारी साझा की।

👉प्रतियोगिताओं में अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Join WhatsApp

SRU



समापन समारोह और मुख्य अतिथि का उद्बोधन🙏

👉29 सितम्बर 2025 को समापन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में फैरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (FSNL) के राजभाषा अधिकारी श्री छगन लाल नागवंशी उपस्थित रहे।

👉कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई प्रमुख मुख्य महाप्रबंधक श्री विशाल शुक्ल ने की।

👉श्री नागवंशी जी ने अपने संबोधन में कहा:

SRU, BHILAI को नरकास (NARAKAS) द्वारा “राजभाषा अग्रगण्य पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र” मिलना गर्व की बात है। साथ ही, राजभाषा विभाग में कार्यरत अमितेष पुरोहित जी को “राजभाषा विशिष्ट सेवा सम्मान” प्राप्त हुआ।

👉उन्होंने बताया कि उन्हें 32 वर्षों से हिंदी सेवा का अवसर मिला है और इस दौरान वे विश्व हिंदी सम्मेलनों में कई देशों की यात्रा कर चुके हैं।

👉“संस्थान की उन्नति के लिए समय प्रबंधन बेहद जरूरी है” – इस संदेश को समझाने के लिए उन्होंने जापान का उदाहरण भी दिया।

HINDI PAKHWADA



पुरस्कार वितरण और सम्मान🙏

👉समापन अवसर पर प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं इकाई प्रमुख द्वारा पुरस्कृत किया गया।

👉श्री विशाल शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा–

“यह गर्व की बात है कि संयंत्र के कार्मिक हिंदी के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए निरंतर इसे बढ़ावा दे रहे हैं। जापानी लोग अपनी भाषा का सम्मान करते हैं, और भारत में आकर वे हिंदी बोलना पसंद करते हैं। हमें भी हिंदी को अपनी कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।”

👉मुख्य अतिथि श्री नागवंशी जी को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

👉मंच संचालन अमितेष पुरोहित ने किया।

👉कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक शामिल हुए।

SAIL REFRACTORY UNIT



विजयी प्रतिभागियों की सूची🎉

✍️हिंदी निबंध प्रतियोगिता

1. प्रथम – गीतांजलि देशमुख

2. द्वितीय – गौतम सिंह, काजल कोसरे

3. तृतीय – विजय सिंह ठाकुर

💪हिंदी नारा प्रतियोगिता

1. प्रथम – सिद्धार्थ मरकाम

2. द्वितीय – श्रद्धा बंसोड

3. तृतीय – खिलेश बंजारे, उत्तम राय, ज्योति मधुकर

✍️हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

1. प्रथम – विजय सिंह ठाकुर, योगेश वर्मा

2. द्वितीय – नरेश कुमार

3. तृतीय – जयमंगल कुमार, ओम प्रकाश



SRU, BHILAI का हिंदी पखवाड़ा न केवल भाषा के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी का संदेश लेकर आया, बल्कि इससे कर्मचारियों में हिंदी में कार्य करने की प्रेरणा भी बढ़ी।

👏मुख्य अतिथि श्री नागवंशी के प्रेरक विचारों ने कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ा दी।



ये खबर भी पढ़ें 👉 SAIL कर्मियों को राहत: महंगाई भत्ता 2.8% बढ़कर 51.8%, ग्रेच्युटी सीमा 25 लाख तय — EPS-95 पेंशन पर भी चर्चा तेज

ये खबर भी पढ़ें 👉 क्या 10 अक्टूबर को होने वाला है SAIL – Bokaro में बड़ा आंदोलन? जानिए इसके पीछे के संभावित कारण और देखें Video

ये खबर भी पढ़ें 👉 बोकारो स्टील प्लांट हादसा: SMS-2 में हॉट मेटल गिरने से 3 ठेका मजदूर बुरी तरह झुलसे

अगली खबर पढ़े 👉 SRU, BHILAI में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला: साहित्यकारा सरला शर्मा ने दिया युवाओं को संदेश



Report : Digital Bhilai News

One thought on “SRU, भिलाई में हिंदी पखवाड़ा सम्पन्न: विजेताओं को मिला सम्मान, मुख्य अतिथि नागवंशी जी ने दिया समय प्रबंधन का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *