“SAIL Refractory Unit की ‘संरक्षक’ टीम ने पहले ही प्रयास में मारी बाज़ी — QCFI सेफ्टी सर्कल में धमाकेदार जीत!”
– DIGITAL BHILAI NEWS –
21 – JULY – 2025 – भिलाई।
श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस, भिलाई में आयोजित सेफ्टी quality circle चैप्टर कन्वेंशन 2024 (QCFI ) में, सेल रिफ्रैक्टरी यूनिट (SRU), भिलाई की “संरक्षक” टीम ने पहली बार भाग लेते हुए “सिल्वर अवॉर्ड” प्राप्त किया है। यह आयोजन क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (QCFI), भिलाई चैप्टर द्वारा 13 एवं 14 जुलाई को किया गया था, जिसमें देशभर से 99 सेफ्टी सर्कल टीमों ने प्रतिभाग किया, और ऐसे मंच पर SRU ने अपने दमदार प्रदर्शन से सबको चौंका दिया।
ये खबर भी पढ़े – भिलाई स्टील प्लांट की ‘टीम सारथी’ ने रचा इतिहास: लगातार तीसरे साल NCQC में राष्ट्रीय विजेता🏆
QCFI क्वालिटी सर्कल और सेफ्टी मूवमेंट: पृष्ठभूमि
क्वालिटी सर्कल (QCFI ) और सेफ्टी सर्कल की शुरुआत का उद्देश्य यही रहा है कि कर्मचारी अपनी कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं को पहचानकर, सामूहिक चर्चा और तकनीकी समाधान के जरिए उन्हें दूर करें। यह आंदोलन न केवल उत्पादन क्षमता को बढ़ाता है बल्कि कार्यस्थल की सुरक्षा, दुर्घटनाओं की रोकथाम और स्थायी विकास को भी बढ़ावा देता है।
क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (QCFI) 1982 से इस आंदोलन को बढ़ावा दे रहा है। इसके अंतर्गत हर साल विभिन्न शहरों में प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं। भिलाई चैप्टर विशेष रूप से स्टील इंडस्ट्री से जुड़ी टीमों के लिए एक बड़ा मंच है, जहाँ नवाचार और सुरक्षा सुधार पर ध्यान दिया जाता है।
ये खबर भी पढ़े – BHILAI से गर्व की खबर: सेक्टर-9 अस्पताल के डॉ. उदय कुमार को मिला ये ख़ास अवार्ड – IMA ने किया सम्मानित!
🔥 पहली बार की भागीदारी में ही बड़ा धमाका
SRU की टीम “संरक्षक” ने इस आयोजन में पहली बार भाग लिया और सीधे सिल्वर अवॉर्ड जीतकर अपनी पहचान बना ली। यह जीत दिखाती है कि SRU के पास सुरक्षा प्रबंधन के क्षेत्र में सिस्टमेटिक सोच और कार्यान्वयन क्षमता मौजूद है।
इस शानदार सफलता पर इकाई प्रमुख श्री विशाल शुक्ल ने टीम की सराहना करते हुए कहा –
“SRU भिलाई ने पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग लिया और इतने कम समय में उत्कृष्ट तैयारी कर ये मुकाम हासिल किया। यह हमारे लिए गर्व की बात है। हमारी टीम ने यह साबित कर दिया कि हम किसी से कम नहीं हैं।“
ये खबर भी पढ़े – SAIL REFRACTORY UNIT के श्रमिकों की समस्याओं का हुआ समाधान, यूनियन अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता हुए सम्मानित
🏗️ सेफ्टी विदाउट प्रोडक्शन हॉल्ट – SRU की शानदार प्रस्तुति
प्रतियोगिता में टीम संरक्षक ने एक बेहद व्यावहारिक और चुनौतीपूर्ण विषय पर प्रस्तुति दी —
“जर्जर संरचनाओं का सुरक्षित नवीनीकरण, बिना उत्पादन रोके।”
इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य यह था कि उत्पादन पर असर डाले बिना सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
टीम ने तकनीकी उपाय, मॉड्यूलर अप्रोच और चरणबद्ध मेंटेनेंस की रणनीति प्रस्तुत की।
उनकी प्रस्तुति से यह साफ हुआ कि सुरक्षा और उत्पादन को संतुलित करते हुए भी कारखाने की कार्यक्षमता बनाए रखी जा सकती है।
जजों और दर्शकों ने इस आइडिया को अत्यंत सराहा और इसे उद्योग जगत के लिए एक व्यावहारिक समाधान बताया।
ये खबर भी पढ़े – “SRU-Bokaro” का सराहनीय कदम: ठेका श्रमिकों के बच्चों को भी मिलेगा मंच, “15-अगस्त” को होगा सम्मान समारोह
👥 टीम संरक्षक – SRU का मजबूत प्रतिनिधित्व
टीम “संरक्षक” में शामिल थे:
- मृणाल टेम्भरे (AM – अनु., पर्या. एवं परि.)
- शुभम किशोर मिश्रा (Sr. Manager – अनु. एवं सिविल)
- अरुण बारकुल (AM – सेफ्टी एवं पर्या.)
- ओमप्रकाश (Jr. Manager – प्रोडक्शन)

🤝 नेतृत्व और समर्थन बना जीत की कुंजी
इस जीत में GM (HR) श्री होमन कुमार साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने हर चरण में टीम को मार्गदर्शन व प्रोत्साहन दिया। उनके समन्वय और सहयोग से टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर SRU का परचम लहराया।
🏅 सुरक्षा के मंच पर SRU का स्वर्णिम आगाज
भिलाई चैप्टर के इस मंच पर SRU की यह पहली भागीदारी थी, लेकिन टीम ने अपने अनुशासन, योजना और प्रस्तुति कौशल से दिखा दिया कि सुरक्षा और नवाचार के क्षेत्र में उनका भविष्य उज्जवल है।
📌 Steel City की हर ख़बर के लिए पढ़ते रहिए —
✍🏻 रिपोर्ट: DIGITAL BHILAI NEWS

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

