शहीद “वीर नारायण सिंह” की अमर गाथा का सजीव चित्रण– ऐतिहासिक शोध और ओजस्वी आवाज़ का अद्वितीय संगम”
– Digital Bhilai News – छत्तीसगढ़ (भिलाई) –
👉🏻छत्तीसगढ़ के वीर सपूत अमर शहीद वीर नारायण सिंह की गाथा को एक नए और भावनात्मक अंदाज़ में पेश करने वाला एक वृत्तचित्र हाल ही में चर्चा का विषय बना हुआ है।
👉🏻इसी गाथा को एक अद्वितीय और भावपूर्ण अंदाज़ में आमजन के सामने लाने का कार्य किया है “डॉ. सरिता साहू ने।”
👉🏻यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि इतिहास के पन्नों में दर्ज एक ऐसे अध्याय की सजीव प्रस्तुति है, जिसे देखने के बाद दर्शक गर्व और भावनाओं से भर उठते हैं।

पढ़िए, इसमें क्या है खास…
- इतिहास के पन्नों में गहराई तक उतरकर तैयार हुई यह फिल्म… छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारी वीर नारायण सिंह की जीवनी पर आधारित…
- एक ऐसी आवाज़ जिसने हर फ्रेम को जीवंत कर दिया… 👇🏻
ये खबर भी पढ़ें छत्तीसगढ़ का गौरव: “डॉ. उदय कुमार” की Golden Achievement “Spice Route Magazine” में
“वृत्तचित्र की खासियतें और प्रभाव”
- यह फिल्म विशेष अवसरों पर प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रदर्शित की गई है।। जिनमें भिलाई का कला मंदिर भी शामिल है।
- प्रस्तुति और ऐतिहासिक शोध: “डॉ. सरिता साहू” द्वारा प्रस्तुत किया गया है।। इसका लेखन उपलब्ध ऐतिहासिक दस्तावेजों के आधार पर किया गया है।
- पटकथा और गीत: “श्री यशवंत साहू” (GM, नगर सेवा विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र) द्वारा रचित।
- इसमें शहीद वीर नारायण सिंह के जीवन की प्रमुख घटनाओं का विस्तार से चित्रण किया गया है। फिल्म में चित्रांकन “हिमांशु साहू”, “ख्याति साहू” एवं रवि द्वारा किया गया है।।
- प्रस्तुति इतनी जीवंत है कि दर्शक भावुक हुए बिना नहीं रह पाते।😢 जिसका निर्देशन “तरुण निषाद” ने किया है। एवं यह “मंजरी फिल्म (रिसाली)” द्वारा प्रस्तुत है। इसमें ऑडियो और वीडियो एडिटर राकेश देशमुख जी रहे।
गहन शोध✍🏻 और उत्कृष्ट प्रस्तुति👌🏻
डॉ. सरिता साहू ने इस फिल्म के लिए इतिहास के पन्नों में गहराई से उतरकर तथ्य जुटाए और उन्हें संवेदनशील, सटीक और रोचक तरीके से परदे पर उतारा। उनकी यह मेहनत छत्तीसगढ़ की गौरवगाथा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

फिल्म को रोचक बनाने के लिए इसमें काल्पनिक चित्रकांकन एवं दृश्यांकन किए गए है। 👇🏻
ये भी पढ़ें 👉🏻 Painful Truth – पसीने से बने Steel का हक़ लिए बिना 29,632 रिटायर्ड, बाकी चुप? 🤫
ओजस्वी आवाज़ में प्राणवायु⚡
इस वृतचित्र की एक और बड़ी खासियत है श्री यशवंत साहू की दमदार और प्रभावशाली आवाज़। उनकी वाणी में जो ओज और भावनात्मक गहराई है, उसने फिल्म की पटकथा के हर दृश्य को और अधिक सजीव बना दिया है। मानो वीर नारायण सिंह स्वयं अपने संघर्ष की कहानी सुना रहे हों।

ये खबर भी पढ़ें 👉🏻 क्यों खास हैं “INS Ajay” और “INS Nistar” ? जानिए स्टील, टेक्नोलॉजी और आत्मनिर्भर भारत की पूरी गाथा
BWU यूनियन अध्यक्ष “श्री उज्ज्वल दत्ता” का साधुवाद🙏🏻
Bsp Worker’s Union अध्यक्ष श्री उज्वल दत्ता ने इस ऐतिहासिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा: शहीद वीर नारायण सिंह जी के जीवन पर आधारित – डॉ. सरिता साहू द्वारा निर्मित यह वृत्तचित्र वास्तव में छत्तीसगढ़ के गौरव को जीवंत कर देता है। एवं श्री यशवंत साहू जी की ओजस्वी आवाज़ ने इसमें अद्भुत प्राण फूंके हैं।
इस उत्कृष्ट कृति के लिए मैं पूरी टीम को हृदय से धन्यवाद और साधुवाद देता हूं। आपने हमारे इतिहास की अमर गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का अद्वितीय प्रयास किया है।
जय छत्तीसगढ़
……..उज्जवल दत्ता
अगली खबर पढ़े 👉🏻 “BAR ROD MILL” में अभिनव सुरक्षा कार्य संस्कृति की पहल – “सेफ्टी चाय☕ पे चर्चा”
✍🏻 रिपोर्ट : Digital Bhilai News
आप अपनी न्यूज या एडवरटाइजमेंट हमे इस वॉट्सएप नंबर पर भेज सकते है +91 7224028089
Note:
Advertisements are subject to charges..
News publication is free…

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

