SAIL की Young Professionals नियुक्ति पॉलिसी; कर्मियों में असंतोष की स्तिथि, डिप्लोमा इंजीनियर्स में अनिश्चितता
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) द्वारा हाल ही में “Young Professionals Officers” को
कॉन्ट्रैक्ट आधार पर नियुक्त करने संबंधी नीतिगत दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। - यह कदम न सिर्फ संगठन के भीतर महत्वपूर्ण बदलाव की ओर संकेत करता है, बल्कि कर्मचारियों और विशेषज्ञों के बीच गहरी बहस को भी जन्म दे रहा है—क्या यह नीति मौजूदा अनुभवी कर्मचारियों और प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे डिप्लोमा इंजीनियरों की उम्मीदों को कमज़ोर कर देगी?
- आइये जानते है क्यों ये पॉलिसी कर्मियों के बिच एक असंतोष की स्तिथि पैदा कर सकती है👇
“CLICK TO VIEW REEL ON INSTAGRAM”
परिवर्तन की ओर SAIL — Young Professionals की Demand क्यों?
👉बीते कुछ वर्षों में धातु उद्योग तेजी से टैक्नोलॉजी-ड्रिवन होते हुए AI/ML, Data Analytics, Automation, Green Steel Technology, Project Strategy जैसे नए क्षेत्रों में प्रवेश कर रहा है।
👉SAIL की दलील है कि इन उभरते कार्यक्षेत्रों में विशेष कौशल वाले लोग चाहिए —ऐसी स्किल्स जिनके लिए कंपनी को नए, आधुनिक सोच (Modern Mindset) वाले Young Professionals Officers की आवश्यकता है।
👉इसी वजह से SAIL ने एक विस्तृत Policy Framework जारी किया — ताकि यदि भविष्य में किसी Plant/Unit को आवश्यकता हो, तो वे अपने अनुसार इन विशेषज्ञों की नियुक्ति कर सकें। (ध्यान रहे — यह Job Advertisement नहीं, सिर्फ नीतिगत गाइडलाइन है।)
👉यानी भर्ती होगी…लेकिन कब, कहाँ और कितनी —यह आगे जारी होने वाले अलग Notification से ही स्पष्ट होगा।
Salary & Benefits —
👉NTPC की तुलना में SAIL क्यों दे रहा है दोगुना?
👉इस नीति में Young Professionals ऑफिसर्स को ₹70,000 से ₹1,40,000 प्रतिमाह तक कॉन्ट्रैक्ट फीस देने की बात कही गई है। साथ में — 2 BHK आवास, Travel Allowance, Medical for family, Broadband/Mobile, Air/Rail Travel — जैसे लाभ।

👉यहीं सवाल उठ खड़ा होता है— NTPC, जो SAIL से कहीं ज्यादा प्रॉफिटेबल PSU है, 400 Contract Executives को सिर्फ ₹55,000/माह पर रख रही है! तो SAIL की योजना आखिर किस दिशा में जा रही है?

👉क्या ये नई नीति संयंत्रों में Skill-Based वातावरण बनाने का प्रयास है…या फिर एक महंगा प्रयोग?
कर्मियों में असंतोष की स्तिथि —
👉SAIL के भीतर तकनिकी कर्मचारियों में अब अनिश्चतता है। उनका कहना है – “अब नए कॉन्ट्रैक्ट अधिकारी आएंगे और हम अनुभवी कर्मचारियों पर आदेश चलाएंगे… जिन्होंने वर्षों से संयंत्र की कमान संभाली है!”
👉कई कर्मचारियों का कहना है कि यदि कंपनी “Contractual Young Professionals Officers” को 1.4 लाख रुपए तक दे सकती है, तो वही पैसा अपने ही अनुभवी Young Employees को देकर उन्हें Supervision Role क्यों नहीं दे सकती?
👉कर्मियों का तर्क है—यदि S-6 और उसके ऊपर कर्मचारियों को Supervisory Cadre बना उसमे शामिल किया जाए,
तो पूरे SAIL में जो काम 10,000 अधिकारियो से हो रहा है, वो काम 2,000–2,500 अधिकारियो में ही बेहतर ढंग से चलाया जा सकता है।
👉यानी— “Talent घर में है…उसे सही तरीके से इस्तेमाल कीजिये।
Diploma Engineers —
👉भिलाई स्टील प्लांट सहित SAIL में हजारों Diploma Engineers कार्यरत हैं, जो उम्मीद लगाए बैठे हैं कि E-0 Officer भर्ती शुरू होगी — जिसके लिए वे नौकरी के साथ B.Tech कर रहे हैं।
👉लेकिन Contractual Young Professionals Officers Policy के बाद डिप्लोमा इंजीनियर्स में भविष्य को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है।
👉एक कर्मचारी ने कटाक्ष किया— “रही बात SAIL के E-0 के महत्त्वाकांक्षी नौजवानों की तो… अब उसके लिए क्या आशा लगाना जिसमें खुद ‘शून्य’ लगा हो।”
👉ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है— क्या Contractual Young Professionals Policy डिप्लोमा इंजीनियर्स के Carrier Growth को पीछे धकेल देगी?
Contract Structure —
👉प्रारंभिक अवधि — 3 वर्ष, विस्तार — अधिकतम 2 वर्ष, कुल — 5 वर्ष, No PRP, No PF, No Pension, No claim for regularization
कहाँ काम करेंगे Contractual Young Professionals?
👉डिजिटल टेक्नोलॉजी, Data / AI / ML, Project Management, Design / R&D, Mining / IT, Green Steel, इन खास क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार इनका उपयोग होगा।
क्या यह Policy सही दिशा में कदम?
👉जहाँ प्रबंधन इसे “Modern Skill Acquisition” की दिशा में आवश्यक पहलकदमी बता रहा है, वहीं कर्मचारी इस नीति को अपने विकास में बाधा मान रहे हैं।
निष्कर्ष
👉SAIL की यह नई Young Professionals Policy निस्संदेह कंपनी की भविष्य रणनीति का हिस्सा है। लेकिन— कर्मचारियों से संवाद और विश्वास के बिना ऐसे नीतिगत बदलाव असंतोष पैदा कर सकते हैं।
👉डिप्लोमा इंजीनियर्स की E-0 आशा, न्यायसंगत प्रमोशन की मांग और कर्मचारियों का “अंदर की प्रतिभा को मौका दो” वाला दृष्टिकोण — कंपनी के लिए कठिन चुनौती हैं।
👉अगला कदम बहुत कुछ निर्धारित करेगा। क्या Young Professionals Policy SAIL को global excellence की ओर ले जाएगी? या अनुभव की अनदेखी कर आंतरिक असंतोष को बढ़ाएगी?
👉इस प्रश्न का उत्तर समय के साथ सामने आएगा।
ये खबर भी पढ़े : – हमर माटी, हमर रोज़गार! छत्तीसगढ़िया का हक़ पहले — BSP में स्थानीयों को प्राथमिकता दिलाने का उज्ज्वल दत्ता का बड़ा संकल्प!
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज़

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Contactor ke karand job nhi milta hai
Yo, has anyone tried onbets23? I’m always looking for new places to put down some bets. Hit me up if you’ve got any insights! I’m gonna check it out now: onbets23