SAIL REFRACTORY UNIT के श्रमिकों की समस्याओं का हुआ समाधान, यूनियन अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता हुए सम्मानित

BSP WORKERS UNION

– DIGITAL BHILAI NEWS –


31 अगस्त 2025 – भिलाई।


  • SAIL Refractory Unit के ठेका श्रमिकों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का आखिरकार समाधान हो गया है।
  • श्रमिकों को अब न केवल उनका पूरा वेतन और पीएफ (Provident Fund) मिलेगा, बल्कि भविष्य में उनके अधिकारों की भी सुरक्षा सुनिश्चित हो गई है।
  • इस महत्वपूर्ण जीत के बाद SRU श्रमिकों ने BSP WORKER’S UNION के कार्यालय में पहुंचकर अपने अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता का श्रीफल और गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया।
  • आइए जानते है श्रमिकों की किन समस्याओं का निराकरण यूनियन के माध्यम किस तरह से हुआ❓

Sail refractory unit


ये खबर भी पढ़ें – NALCO का ₹30,000 करोड़ का दांव: नया Smelter, Coal Power Plant और Lithium Mission से ‘Maharatna’ की ओर कदम


सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट का महत्व

भिलाई स्टील प्लांट की उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता में Sail Refractory Unit की अहम भूमिका है। स्टील निर्माण में उपयोग होने वाले रेफ्रैक्ट्री मटेरियल—जैसे ईंटें, लाइनिंग और अन्य उपकरण—इन्हीं यूनिट्स से तैयार होते हैं। यहां कार्यरत ठेका श्रमिक लंबे समय से प्लांट की रीढ़ माने जाते हैं, लेकिन अक्सर इन्हें स्थाई कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल पातीं।

Join WhatsApp

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यूनिट में सैकड़ों ठेका श्रमिक कार्यरत हैं, जबकि स्थाई कर्मचारियों की संख्या लगभग 100 के आसपास है। इस असमानता के कारण ठेका श्रमिकों को न्यूनतम वेतन, पीएफ और अन्य कानूनी सुविधाओं को लेकर अक्सर संघर्ष करना पड़ता है।


श्रमिकों की प्रमुख समस्याएं क्या थीं?

👉पिछले कई महीनों से ठेका श्रमिक वेतन, पीएफ (Provident Fund) और अन्य श्रम संबंधी सुविधाओं को लेकर संघर्ष कर रहे थे।

❗समय पर वेतन भुगतान न होना

पीएफ कटौती के बाद भी जमा न होना

❗श्रमिक सुरक्षा और रोजगार की अस्थिरता

इन मुद्दों पर जब श्रमिकों की बात नहीं सुनी गई, तो उन्होंने हड़ताल का सहारा लिया। आंदोलन के दौरान कई कर्मचारियों को कार्यस्थल से बाहर भी कर दिया गया।


ये खबर भी पढ़ें – Bhilai गणेश उत्सव में अवैध पार्किंग शुल्क वसूली! समितियाँ और पुलिस पर उठे गंभीर सवाल❗


यूनियन की निर्णायक पहल🤝

⚠️स्थिति गंभीर होती देख BSP वर्कर्स यूनियन (BWU) अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने मोर्चा संभाला।

✔️🤝प्रबंधन, ठेकेदार और श्रमिकों के बीच कई दौर की वार्ता कराई गई।

👌यूनियन के दबाव में प्रबंधन को सभी जायज़ मांगें माननी पड़ीं।

✔️👌🏻आंदोलन के दौरान हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर बहाल किया गया।


समझौते के बाद श्रमिकों को क्या मिला?

✅ पूरा बकाया वेतन भुगतान

पीएफ जमा और भविष्य में इसकी सुरक्षा

✅ नौकरी से निकाले गए श्रमिकों की पुनर्बहाली

अधिकारों की गारंटी और समय पर भुगतान की लिखित सहमति।


ये खबर भी पढ़ें – TATA STEEL BONUS 2025: 303.13 करोड़ का तोहफ़ा या संघर्ष की विरासत? पढ़िए ये खास विश्लेषण 👇


श्रमिकों का आभार और सम्मान🙏🏻

समस्याओं के समाधान के बाद श्रमिक प्रतिनिधियों ने यूनियन कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता का फूल-माला और श्रीफल से सम्मान किया। 👏

इस अवसर पर यूनियन महासचिव युवराज डहरिया भी मौजूद रहे।

श्रमिक प्रतिनिधियों ने कहा—

“यदि यूनियन समय पर हस्तक्षेप नहीं करती, तो हमारी मांगें अधूरी रह जातीं। लेकिन आज हमें हमारा हक—वेतन और पीएफ—पूरा और समय पर मिलेगा।”

Sail refractory unit


ये खबर भी पढ़ें – BHILAI STEEL PLANT में करोड़ों की स्क्रैप चोरी का हाईटेक खुलासा — वेज़ब्रिज से होता था वजन में हेरफेर


एकजुटता और संघर्ष की जीत💪

यूनियन अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने कहा कि यह जीत केवल यूनियन की नहीं, बल्कि श्रमिकों की सामूहिक एकजुटता का परिणाम है।

उन्होंने स्पष्ट किया—

“जब श्रमिक संगठित होकर अपनी मांग उठाते हैं, तो प्रबंधन को मानना ही पड़ता है। यूनियन हर हाल में श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करती रहेगी।”


ये खबर भी पढ़ें – Sustainability Report से खुलासा: बोर्ड मेंबर्स का वेतन करोड़ों में, कर्मचारी अब भी वेतन समझौते की प्रतीक्षा में


अगली खबर पढ़े 👉 सेक्टर‑7 भिलाई में बनेगा ‘चार धाम’: दुर्गा पूजा 2025 का सबसे भव्य आकर्षण, 150 कलाकार कर रहे तैयारी – जानिए इस बार क्या होगा खास”


✍🏻 रिपोर्ट : DIGITAL BHILAI NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *