🔥 “20% ठेका श्रमिकों की छंटनी” पर भड़का गुस्सा: SRU-Bhilai में उग्र प्रदर्शन, ED के खिलाफ गूंजे नारे, फैक्ट्री बंद की चेतावनी

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार शाम उस समय माहौल अचानक विस्फोटक हो गया, जब SAIL Refractory Unit (SRU-Bhilai) के बाहर सैकड़ों श्रमिक एकजुट होकर सड़क पर उतर आए।
  • आरोप है कि यूनिट प्रबंधन की ओर से 20 प्रतिशत ठेका श्रमिकों को कम करने और नए गेट पास जारी करने पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है। इस फैसले के खिलाफ श्रमिकों का आक्रोश खुलकर सामने आया और गेट के सामने जमकर नारेबाजी हुई।
  • आइए विस्तार से जानते है क्या है पूरा मामला 👇
SAIL
SRU

क्या है पूरा मामला?

👉जानकारी के अनुसार हाल ही में यूनिट के ईडी स्तर से यह निर्देश जारी किया गया कि ठेका श्रमिकों की संख्या में 20 प्रतिशत कटौती की जाए। साथ ही नए गेट पास जारी करने की प्रक्रिया भी रोक दी गई।

👉श्रमिक संगठन SAIL रिफ्रेक्टरी वर्कर्स यूनियन का कहना है कि यह निर्णय अचानक लिया गया और किसी प्रकार की पूर्व चर्चा नहीं की गई। उनका आरोप है कि इससे सैकड़ों श्रमिकों की नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है।

👉SRU-Bhilai, SAIL की एक महत्वपूर्ण इकाई मानी जाती है, जहां तैयार होने वाले रिफ्रेक्टरी प्रोडक्ट्स स्टील उत्पादन प्रक्रिया के लिए आवश्यक होते हैं। यहां बड़ी संख्या में ठेका श्रमिक उत्पादन और रखरखाव से जुड़े कार्यों में सक्रिय हैं।

Join WhatsApp

उग्र प्रदर्शन, ED के खिलाफ नारे!

👉प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी उग्र दिखाई दिया। बड़ी संख्या में श्रमिक मुख्य गेट के सामने एकत्र हुए और प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। मौके पर “ED मुर्दाबाद” और “हाय-हाय” जैसे नारे गूंजते रहे।

👉प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यूनियन अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने भी श्रमिकों को संबोधित करते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह फैसला श्रमिकों के भविष्य से खिलवाड़ है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें श्रमिकों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है।


⚠️ पुतला दहन और फैक्ट्री बंद की चेतावनी!

👉यूनियन ने घोषणा की है कि अगले चरण में कल यानी 27 फरवरी शाम 5.30 PM को रिफ्रेक्टरी यूनिट का ईडी जो बोकारो में बैठा है उसका पुतला दहन किया जाएगा। इसके बाद प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें कटौती के आदेश को वापस लेने और गेट पास जारी करने की प्रक्रिया बहाल करने की मांग रखी जाएगी।

👉साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यहां तक कि फैक्ट्री को बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई है।


आगे की रणनीति क्या?

👉फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। श्रमिक संगठनों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वे पीछे हटने के मूड में नहीं हैं। आने वाले दिनों में प्रस्तावित पुतला दहन और ज्ञापन सौंपने की कार्रवाई इस आंदोलन की दिशा तय करेगी।अब देखना यह होगा कि क्या प्रबंधन और यूनियन के बीच संवाद स्थापित होता है या यह विवाद और बड़ा रूप लेता है।

इस अवसर पर SAIL रिफ्रेक्टरी वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता, एस आर यू के महासचिव युवराज डहरिया साथ ही BSP वर्कर्स यूनियन के ठेका प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमित बर्मन, महासचिव धनंजय गिरी, अतिरिक्त महासचिव दिलेश्वर राव, युवा विंग के महासचिव दीपेश कुमार चुघ उपस्थित रहे। इन सभी ने श्रमिकों को संबोधित कर एकजुट होने का आह्वाहन किया।


अगली खबर पढ़े 👉 “बचत पर संवाद” : BSP वर्कर्स यूनियन और प्रबंधन की बैठक में VPF नियमों के सरलीकरण पर सकारात्मक संकेत…


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *