SAIL में रिकॉर्ड उत्पादन के बावजूद अवैध बोनस फॉर्मूला बरकरार, BAKS ने किया कड़ा विरोध

– DIGITAL BHILAI NEWS – BHILAI STEEL PLANT –

Advertisement
Utopia Cakes Bhilai Buy 1 Get 1 Free Offer - Cakes starting Rs 350

भिलाई, [13-08-2025]

  • स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में बीते वर्षों में उत्पादन, लाभ, टर्नओवर और लेबर प्रोडक्टिविटी में रिकॉर्ड स्तर हासिल करने के बावजूद, बोनस वितरण के मामले में पुराने व विवादित एएसपीएलआईएस (ASPLIS) फॉर्मूला को लागू रखने पर विवाद गहराता जा रहा है।
  • बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BAKS) ने SAIL के निदेशक (कार्मिक) को विस्तृत आंकड़ों के साथ कड़ा पत्र भेजकर इस फॉर्मूले को बदलने की मांग की है और औद्योगिक संबंध खराब होने के लिए प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है।

ये खबर भी पढ़ें 👉🏻  BHILAI STEEL PLANT में ‘गुणवत्ता 2025’ का भव्य समापन – देखिए किस विभाग से किन टीमों ने मारी बाजी

Join WhatsApp
Breaking news, Steel Plant Updates और लोकल खबरें सीधे WhatsApp पर

यूनियन का आरोप – तानाशाही फैसले और न्यायालय की नौबत

👉🏻BAKS का कहना है कि पिछले 7 वर्षों में उत्पादन, लाभ, टर्नओवर, EBITDA, कर्ज में कमी और मैनपावर कॉस्ट घटने के बावजूद प्रबंधन बोनस समेत अन्य मामलों में तानाशाही तरीके से फैसले ले रहा है।

👉🏻अधिकांश मामलों में BAKS यूनियन को न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाना पड़ रहा है।

👉🏻इसी पृष्ठभूमि में संघ ने प्रबंधन को सभी आंकड़ों के साथ पत्र लिखा है।

BAKS bhilai


उत्पादन के आंकड़े (मिलियन टन में)

SAIL PRODUCTION


कंपनी द्वारा किया गया व्यापार/कुल बिक्री (आंकड़े करोड़ रुपए में)

वित्त वर्ष कुल बिक्री
2024-25 102478
2023-24 104545
2022-23 103729
2021-22 102805
2020-21 68452
2019-20 61025
2018-19 66267

ये खबर भी पढ़ें 👉🏻 कलेक्शन में बादशाह, सुविधाओं में बदहाल – 3,534 करोड़ कैश लाया Bhilai Steel plant, कर्मी अब भी हताश


EBITDA और कर पूर्व लाभ (₹ करोड़ में)

वित्त वर्ष EBITDA PBT
2024-25 11764 3009
2023-24 12280 3688
2022-23 9379 2637
2021-22 22364 16039
2020-21 13740 6879
2019-20 11199 3171
2018-19 10283 3368

ये खबर भी पढ़ें 👉🏻 SAIL के 4 बड़े अस्पतालों में सुपर स्पेशलिटी सुविधा नहीं? — Sector 9 Hospital सहित सभी में “सुविधाओं की कमी” और “मरीजों की बढ़ती परेशानियां”


कर्ज और ब्याज भुगतान (₹करोड़ में)

वित्त वर्ष कुल कर्ज ब्याज भुगतान
2024-25 29811 2792
2023-24 36315 2499
2022-23 30773 2037
2021-22 17284 1698
2020-21 37677 2817
2019-20 54127 3487
2018-19 45170 3155

👉🏻BAKS यूनियन का कहना है कि भारी कर्ज का बड़ा कारण “मॉर्डर्नाइजेशन” के नाम पर लिए गए ऋण और हर साल किए जा रहे 6,000 करोड़ रुपये से अधिक के कैपेक्स निवेश हैं, जिससे PBT, EBITDA का 25% से भी नीचे रह जाता है।


मैनपावर कॉस्ट (₹ करोड़ में)

👉🏻अधुरा तथा अवैध वेज रीविजन लागु होने के बाद मैन पावर कॉस्ट

वित्त वर्ष मैनपावर कॉस्ट
2024-25 11658
2023-24 11747
2022-23 12053
2021-22 12846

ये खबर भी पढ़ें 👉🏻  Explosive Truth: “Bhilai Steel Plant” में 5 वर्षों में 14 मौतें – जिम्मेदारी नदारद, देखिए ये बड़ा खुलासा


लेबर प्रोडक्टिविटी (टन क्रूड स्टील/मैन/वर्ष)

वित्त वर्ष लेबर प्रोडक्टिविटी
2024-25 615
2023-24 579
2022-23 521
2021-22 461
2020-21 396
2019-20 400
2018-19 389

गैर कार्यपालक कर्मियों का बोनस डेटा

👉🏻सेल में गैर कार्यपालक कर्मचारियों की संख्या तथा मिले एएसपीएलआईएस (बोनस) की राशी-

Bonus history SAIL

यूनियन की मुख्य आपत्ति

👉🏻अधिकारियों को PBT का 5% PRP के रूप में मिल रहा है, जबकि गैर-कार्यपालक कर्मियों को ASPLIS फॉर्मूला से मनमाने तरीके से बोनस दिया जा रहा है।

👉🏻NJCS संविधान का उल्लंघन करते हुए पिछले चार वर्षों से बोनस सीधे खाते में भेजा जा रहा है।

👉🏻यूनियन की मांग – गैर कार्यपालक कर्मियों के लिए “प्रोडक्शन रिलेटेड बोनस फॉर्मूला” लागू किया जाए।


ये खबर भी पढ़ें – BONUS की नई परंपरा – “मीटिंग छोड़ो, चिल्लर लो!” जानिए, SAIL कर्मियों के खाते में कितना गिरेगा ‘बोनस रूपी चिल्लर’


यूनियन का प्रस्तावित फॉर्मूला

BAKS यूनियन के प्रस्तावित फॉर्मुला के हिसाब से अगर 30 पैसे प्रति किलो  (प्रति टन ₹300 बोनस ) क्रुड स्टील उत्पादन के दर से भी बोनस फॉर्मुला बनाया जाय तो

  • दर: ₹300 प्रति टन क्रूड स्टील (₹0.30/किलो)
  • उत्पादन: 19.17 मिलियन टन
  • कुल बोनस राशि: ₹575.1 करोड़
  • अनुमानित बोनस प्रति कर्मचारी (संख्या – 42,100): ₹1,36,000 (एक लाख छत्तीस हजार रुपए बोनस बनेगा)

यूनियन का बयान:-

“कंपनी प्रबंधन की मौजूदा कार्यप्रणाली से साफ है कि बोनस फॉर्मूला मामला भी कोर्ट जाएगा। शीर्ष अधिकारी वर्षों से मुद्दों को लटकाए हुए हैं और समाधान की इच्छा नहीं दिखा रहे हैं। न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाना ही एकमात्र विकल्प बचा है।”

अभिषेक सिंह, महासचिव, BAKS भिलाई

Baks bhilai महासचिव


अगली खबर पढ़े 👉🏻  Painful Truth – पसीने से बने Steel का हक़ लिए बिना 29,632 रिटायर्ड, बाकी चुप? 🤫


 

✍🏻 रिपोर्ट : Digital Bhilai News