SAIL में नया नेतृत्व: BSP से जुड़े अनुभव के साथ डॉ. अशोक कुमार पंडा होंगे अगले CMD, BSP Worker’s Union ने दी बधाई, कर्मियों को मांगें पूरी होने की बड़ी उम्मीद…

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भारत के सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी स्टील कंपनी में नेतृत्व परिवर्तन की तस्वीर अब लगभग साफ हो चुकी है।
  • स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के नए चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) के रूप में डॉ. अशोक कुमार पंडा का नाम सामने आया है।
  • पब्लिक एंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड (PESB) द्वारा की गई चयन प्रक्रिया के बाद उनके नाम की अनुशंसा की गई है।
  • इस फैसले के साथ ही भिलाई से लेकर देशभर के स्टील सेक्टर में नई उम्मीदें जुड़ गई हैं।
  • आइए विस्तार से जानते है इस खबर को 👇

चयन प्रक्रिया: 10 वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बना भरोसा

👉CMD पद के लिए कुल 10 वरिष्ठ अधिकारियों का इंटरव्यू लिया गया, जिसमें SAIL, अन्य सार्वजनिक उपक्रमों और रेलवे से जुड़े अधिकारी शामिल थे। यह साक्षात्कार 28 मार्च को आयोजित हुआ। इस प्रक्रिया के बाद चयन समिति ने डॉ. पंडा के नाम की अनुशंसा की। अब अंतिम नियुक्ति के लिए केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी आवश्यक है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2029 तक प्रस्तावित है।

NEW SAIL CHAIRMAN
NEW SAIL CHAIRMAN

तीन दशकों का अनुभव: राउरकेला से BSP तक मजबूत पकड़

👉डॉ. अशोक कुमार पंडा का करियर SAIL के साथ तीन दशकों से अधिक समय से जुड़ा रहा है। उन्होंने 17 अगस्त 1992 को राउरकेला स्टील प्लांट से अपने करियर की शुरुआत की और विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाते हुए कॉर्पोरेट स्तर तक पहुंचे। वर्ष 2021 में वे भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में सीजीएम (फाइनेंस) के रूप में आए। इसके बाद 2022 में उन्हें ईडी स्तर की जिम्मेदारी मिली और 2025 में डायरेक्टर (फाइनेंस) के पद पर पदोन्नत किया गया। वर्तमान में वे इसी पद पर कार्यरत हैं और कॉमर्शियल विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके हैं।

यूनियन ने दी बधाई, भरोसे का संकेत

👉डॉ. पंडा का भिलाई स्टील प्लांट से गहरा जुड़ाव इस खबर को स्थानीय स्तर पर और अधिक महत्वपूर्ण बना देता है। BSP में उनकी सेवाओं के चलते कर्मचारियों के बीच उनकी पहचान एक अनुभवी और संतुलित अधिकारी के रूप में रही है। इसी क्रम में BSP Worker’s Union ने उन्हें SAIL का नया CMD बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने अपने संदेश में कहा—

Join WhatsApp

“डॉ. अशोक कुमार पांडा जी को Steel Authority of India Limited (SAIL) के चेयरमैन पद पर नियुक्ति हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में SAIL नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।”


कर्मचारियों की उम्मीदें: वेज रिवीजन से लेकर सुविधाओं तक नजर

👉डॉ. अशोक कुमार पंडा के सेल अध्यक्ष बनने से कर्मचारी और अधिकारी वर्ग में नई उम्मीदें जगी हैं। उन्हें विश्वास है कि आगामी समय में 01 जनवरी 2027 से प्रस्तावित नया वेज रिवीजन समय पर लागू किया जाएगा। कर्मचारियों और अधिकारियों को विशेष रूप से यह अपेक्षा है कि पिछली वेज रिवीजन की तरह इस बार किसी प्रकार की देरी न हो और नई पे-रिवीजन प्रक्रिया तय समयसीमा के भीतर पूरी की जाए।

👉सेल कर्मचारियों की सुविधाओं से जुड़ी कई मांगें लंबे समय से लंबित बताई जाती रही हैं। कर्मियों को विशेष रूप से वर्ष 2017 से लंबित वेज रिवीजन को लेकर उम्मीद है कि नए नेतृत्व में इस पर ठोस निर्णय लिया जाएगा।


वित्तीय नेतृत्व: क्यों अहम है डॉ. पंडा की भूमिका

👉डॉ. पंडा का मुख्य विशेषज्ञता क्षेत्र वित्तीय प्रबंधन और कॉर्पोरेट रणनीति रहा है। SAIL जैसी विशाल कंपनी के लिए यह अनुभव विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां लागत नियंत्रण, निवेश और प्रतिस्पर्धा के बीच संतुलन बनाना बड़ी चुनौती होती है। उनके नेतृत्व में कंपनी की वित्तीय रणनीतियों और व्यावसायिक निर्णयों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


पद परिवर्तन की पृष्ठभूमि: क्यों हुआ यह बदलाव

👉यह नियुक्ति SAIL के पूर्व चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश के इस्तीफे के बाद सामने आई है। उनके पद छोड़ने के बाद CMD पद रिक्त होने वाला था, जिसके लिए पहले से चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। अंतरिम व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि कंपनी का संचालन बिना किसी व्यवधान के जारी रह सके।


अगली खबर पढ़े 👉BSP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: इन वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए कौन-कौन शामिल


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *