SAIL में निकल चुकी है 124 पदों पर Management Trainee (Technical) की भर्ती, जानिए योग्यता, सैलरी, चयन प्रक्रिया और आवेदन तिथि

STEEL AUTHORITY OF INDIA LIMITED JOBS

– DIGITAL BHILAI NEWS – (SAIL MTT Recruitment 2025)

  • देश की प्रतिष्ठित Maharatna कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) ने युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर दिया है।
  • यदि आप BE/B.Tech कर चुके हैं और एक प्रतिष्ठित करियर की तलाश में हैं, तो यह अवसर मिस नहीं करना चाहिए।
  • SAIL ने आधिकारिक रूप से Management Trainee (Technical) — MTT के 124 Officers पदों के लिए भर्ती जारी कर दी है।
  • यह भर्ती E-1 Officer Grade में की जा रही है, यानी चयनित अभ्यर्थियों को Training के बाद सीधे Assistant Manager के पद पर नियुक्ति मिलेगी।
  • SAIL का वार्षिक कारोबार (FY-2024-25) ₹1 लाख करोड़ से अधिक है और यह देश के सबसे बड़े इस्पात उत्पादकों में से एक है।
SAIL MTT Recruitment 2025
SAIL MTT Recruitment 2025
  • ऐसे में युवा इंजीनियरों के लिए यह एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है।
  • आइये डिटेल में जानते है इस भर्ती के बारे में 👇

भर्ती की मुख्य बातें — एक नज़र में

विषय जानकारी
विज्ञापन संख्या HR/REC/C-97/MTT/2025
पद Management Trainee (Technical), E-1 Grade
कुल पद 124
पात्रता Full-time BE/B.Tech (65% — UR/EWS/OBC), 55% — SC/ST/PwBD/Departmental
आयु सीमा 28 वर्ष (सामान्य), Departmental — 45 वर्ष
वेतनमान Training—₹50,000/माह | बाद में Assistant Manager—₹60,000–1,80,000/माह (CTC ~₹16–17 लाख/वर्ष)
चयन प्रक्रिया CBT → GD → Interview
आवेदन प्रारंभ 15 नवंबर 2025
अंतिम तिथि 05 दिसंबर 2025

क्या पहले GATE के आधार पर भर्ती होती थी?

पिछले वर्षों में SAIL ने MT(Technical) के लिए Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) स्कोर आधारित चयन प्रक्रिया अपनाई थी। उदाहरणतः Advt. PER/REC/C-96/MTT/2024 में GATE-2024 स्कोर का उपयोग किया गया था। माना जा रहा है GATE Qualified कैंडिडेट्स SAIL से अच्छी Opportunity मिलने पर वंहा चले जाते थे।  जिससे SAIL को ट्रेनिंग इत्यादि का खर्च का बोझ पड़ता था इसीलिए अब officers की भर्ती MTT भर्ती के रूप में की जा रही है।


कितने पद किस शाखा में?

इंजीनियरिंग शाखा पद
Chemical 05
Civil 14
Computer / IT 04
Electrical 44
Instrumentation 07
Mechanical 30
Metallurgy 20

योग्यता (Eligibility)

👉इस भर्ती में केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Full-time BE/B.Tech Engineering Degree है।

👉सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अंक सीमा 65% रखी गई है। SC, ST, PwBD और Departmental candidates के लिए यह न्यूनतम सीमा 55% है।

Join WhatsApp

👉MCA (Three-year) डिग्री धारक उम्मीदवार Computer Science/IT शाखा हेतु पात्र माने गए हैं।

SAIL MANAGEMENT TRAINEE 124 POST
MANAGEMENT TRAINEE 124 POST

डिपार्टमेंटल उम्मीदवार — क्या नियम हैं?

  • SAIL में वर्तमान में स्थायी रूप से कार्यरत कर्मचारी भी आवेदन कर सकते हैं।

  • ऐसे उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित है।

  • उनके लिए कोई अलग से आरक्षण नहीं है।

  • Degree पूर्ण होना अनिवार्य है। Final year या Pursuing उम्मीदवार अयोग्य हैं।

  • SAIL कर्मचारियों के बेटे-बेटी को departmental category में नहीं माना जाएगा।

विशेष रूप से ध्यान देने योग्य बात यह है कि Departmental candidate वही माना जाएगा जो वर्तमान में SAIL में permanent employee के रूप में कार्यरत है।

SAIL MTT Recruitment 2025
SAIL MTT Recruitment 2025

Age Limit (आयु सीमा):

श्रेणी अधिकतम आयु
General 28 वर्ष
OBC-NCL 31 वर्ष
SC / ST 33 वर्ष
PwBD 38–43 वर्ष
Departmental 45 वर्ष

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

👉चयन की प्रक्रिया तीन चरणों में सम्पन्न होगी:

  1. Computer Based Test (CBT)

  2. Group Discussion (GD)

  3. Personal Interview

👉अंतिम मेरिट CBT, GD और Interview के संयुक्त अंकों के आधार पर बनेगी। इसमें CBT को सर्वाधिक 75% वेटेज दिया गया है। GD को 10% और Interview को 15% वेटेज दिया गया है।

CBT Exam Pattern:

भाग विषय अंक समय
Part-I Domain Knowledge 100 40 मिनट
Part-II Quant + English + Reasoning + General Awareness 100 80 मिनट

CBT में General/EWS candidates के लिए 50 percentile और SC/ST/OBC/PwBD candidates के लिए 40 percentile आवश्यक है।


वेतनमान (Salary + Growth)

Training के दौरान उम्मीदवार को ₹50,000 प्रति माह मानदेय मिलेगा। Training के बाद उम्मीदवार को E-1 Grade Assistant Manager के रूप में ₹60,000–₹1,80,000 मासिक वेतनमान मिलेगा।

अन्य लाभों में PF, Gratuity, Housing/HRA, Medical, Leave Benefits आदि शामिल हैं। कुल CTC लगभग ₹16–17 लाख प्रति वर्ष है।


पोस्टिंग

👉चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष का Training दिया जाएगा। उसके बाद Assistant Manager के रूप में नियुक्ति दी जाएगी।

👉इनकी पोस्टिंग SAIL के किसी भी Plant, Unit या Mines में की जा सकती है।

👉प्रारंभिक चार वर्षों तक transfer प्रतिबंध रहेगा। Departmental उम्मीदवारों के लिए यह अवधि दो वर्ष है।


आवेदन तिथियाँ

SAIL MTT 2025 — (Quick Actions)
कर्म लिंक / बटन
ऑनलाइन आवेदन करें (Apply Now) Apply Now
विस्तृत विज्ञापन PDF डाउनलोड करें Download PDF
Eligibility शर्तें देखें (Marks, Age, Branch) Check Eligibility
भविष्य के अपडेट के लिए फॉलो/नोटिफिकेशन चालू करें Follow for Updates
Online आवेदन प्रारंभ: 15 नवंबर 2025
LAST DATE  05 दिसंबर 2025
SAIL की आधिकारिक वेबसाइट  sail.co.in 


⚠️ Disclaimer

इस लेख में दी गई सभी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर तैयार की गई है।
आवेदन करने से पहले कृपया SAIL की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक विज्ञापन को अवश्य पढ़ लें।
किसी भी प्रकार की त्रुटि, परिवर्तन, संशोधन या परिणामी दायित्व के लिए Digital Bhilai News उत्तरदायी नहीं होगा।  


अगली खबर पढ़े : CG High Court Recruitment 2025: Junior Judicial Assistant के 133 पदों पर भर्ती – 25 November Last Date| पढ़े पूरा विवरण


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज़ 

3 thoughts on “SAIL में निकल चुकी है 124 पदों पर Management Trainee (Technical) की भर्ती, जानिए योग्यता, सैलरी, चयन प्रक्रिया और आवेदन तिथि

  1. Hering from job 10th pass 2019 from 68.6%and 12th pass from 2021and iti pass out 2023 in 78.25 % baliyapur institute of technology ELECTRICIAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *