SAIL Bonus 2025: बोनस कैलकुलेशन पर संशय, क्या बदलेगा ASPLIS फॉर्मूला?”
– DIGITAL BHILAI NEWS –
06 – सितम्बर – 2025 – (SAIL बोनस अपडेट)
- स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के हजारों कर्मचारियों के लिए सितंबर 2025 बेहद अहम साबित होने वाला है।
- 20 सितंबर को नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में Bonus (ASPLIS – Annual Performance Linked Incentive Scheme) को लेकर बैठक होने जा रही है।
- पिछले दो वर्षों से Bonus वितरण पर विवाद ने कर्मचारियों और यूनियनों दोनों को असमंजस में डाल दिया है।
- अब सवाल यह है कि इस बार क्या फॉर्मूला बदलेगा और कर्मचारियों की जेब में आखिर कितना पैसा आएगा?
ये खबर भी पढ़ें – SAIL REFRACTORY UNIT के श्रमिकों की समस्याओं का हुआ समाधान, यूनियन अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता हुए सम्मानित
SAIL Bonus 2025: कर्मचारियों की नज़रें 20 सितंबर की बैठक पर टिकीं
✔️HR द्वारा जारी पत्र के अनुसार यह बैठक सुबह 11 बजे से Maple Hall, India Habitat Centre, Lodhi Road, Delhi में होगी।
✔️बैठक में INTUC, CITU, HMS, BMS और AITUC जैसे प्रमुख यूनियन संगठनों के नेता शामिल होंगे।
✔️कंपनी की ओर से SAIL मुख्यालय के वरिष्ठ HR अधिकारी मौजूद रहेंगे।

❗हालांकि इस बार के पत्र में NJCS (National Joint Committee for Steel) शब्द का उल्लेख नहीं किया गया है, यानि NJCS शब्द से परहेज किया गया है।
❗लेकिन बैठक में यूनियन नेताओं को आमंत्रित किया गया है।
❗भविष्य में कोर्ट या कानूनी मंचों पर यह सवाल खड़ा हो सकता है, “इन नेताओं को कर्मचारियों का प्रतिनिधि किसने बनाया और उन्हें आधिकारिक तौर पर कैसे मान्यता दी गई?”
👉सामान्य नियम के अनुसार Bonus हमेशा पिछले वित्त वर्ष के प्रदर्शन के आधार पर तय किया जाता है।
❗लेकिन इस बार के पत्र में “For The Year 2025–26” लिखा गया है,
❗जबकि तकनीकी रूप से इसे “2024–25” होना चाहिए था। क्या यह टाइपिंग मिस्टेक है या किसी प्रकार की विसंगति?
👉 यह विसंगति भी कर्मचारियों और यूनियनों के बीच सवाल खड़े कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें – बार-बार Tax की लूट पर सवाल: क्या ‘वन नेशन, वन टैक्स’ बनेगा समाधान?
पिछले पांच सालों का Bonus ट्रेंड – कब कितना मिला?
2020 – ₹16,500
2021 – ₹21,000
2022 – ₹40,500 (इसमें ₹12,500 huge profit के एवज में अलग से दिया गया था जबकि एक्चुअल बोनस इस साल भी ₹28000 ही था।)
2023 – ₹23,000
2024 – ₹26,500
ये खबर भी पढ़ें – TATA STEEL BONUS 2025: 303.13 करोड़ का तोहफ़ा या संघर्ष की विरासत? पढ़िए ये खास विश्लेषण 👇
जब सहमति नहीं बनी और प्रबंधन ने खातों में डाल दी राशि
❗पिछले दो वर्षों में NJCS बैठकों में सहमति नहीं बनने के बावजूद प्रबंधन ने सीधे कर्मचारियों के खातों में Bonus राशि डाल दी।
❗इस कदम ने यूनियन नेताओं की credibility पर सवाल खड़े कर दिए।
❗कर्मचारियों ने कहा – “अगर प्रबंधन unilateral फैसला ले सकता है तो NJCS मीटिंग का महत्व क्या है?”
❗इस बार यूनियनें दबाव में हैं कि किसी भी हाल में ठोस समझौता हो।
ये खबर भी पढ़ें – बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने श्रमिकों के मेडिकल जांच घोटाले और संयत्र की सुरक्षा लापरवाही पर जताया आक्रोश
Bonus कैलकुलेशन पर संशय – क्या इस बार बदलेगा ASPLIS का फॉर्मूला?
❗पिछले दो वर्षो में Bonus मीटिंग हेतु नेताओ को भेजे गए पत्र में, ASPLIS योजना के तहत वार्षिक राशी की गणना तथा जानकारी साझा करने का जिक्र था। (अर्थात , वर्तमान फॉर्मुला के तहत कितनी राशी बन रही है , सिर्फ वही बताने के लिए)
लेकिन इस बार पत्र में केवल इतना कहा गया है कि –
“ASPLIS पर बैठक होगी।”
👉 इससे यह शक पैदा हो गया है कि क्या प्रबंधन फॉर्मूला बदलने की तैयारी कर रहा है?
ये खबर भी पढ़ें – SAIL पेंशन: SESBF को NPS में ट्रांसफर करने मुद्दे पर BSP WORKER’S यूनियन और प्रबंधन आमने-सामने, ED HR ने ली राय”
SAIL का बढ़ता मुनाफा और कर्मचारियों की उम्मीदें
👉वित्त वर्ष 2023–24 में SAIL का शुद्ध लाभ लगभग ₹1,011 करोड़ रहा।
👉2024–25 में यह बढ़कर ₹1,178 करोड़ तक पहुँच गया।
👉Profit में सुधार से कर्मचारियों को उम्मीद है कि Bonus भी बढ़ेगा।
👉अनुमान है कि इस बार प्रति कर्मचारी ₹29,000 से ₹32,000 के बीच राशि मिल सकती है। पर यदि फार्मूला बदला जाता है तो इस राशि से भी और बढ़ोतरी की उम्मीद कर सकते है।
👉 हालांकि, यह भी तथ्य है कि workforce घट रही है (रिटायरमेंट की वजह से)।
यूनियनों के सामने चुनौती – इस बार कैसे बचाएँगे साख?
❗यूनियनें पिछले दो साल से अपनी bargaining power साबित नहीं कर पा रही हैं।
❗अगर प्रबंधन इस बार भी unilateral निर्णय लेता है तो NJCS का महत्व और घट जाएगा।
✔️कर्मचारियों की भी यही अपेक्षा है कि इस बार सिर्फ बोनस नहीं, बल्कि arrears और wage revision जैसे लंबित मुद्दों पर भी ठोस कदम उठे।
20 सितंबर की बैठक – बोनस, फॉर्मूला और भरोसे की असली परीक्षा
👀अब निगाहें 20 सितंबर की बैठक पर टिकी हैं।
👉यह सिर्फ बोनस तय करने की बैठक नहीं होगी, बल्कि यह तय करेगी कि –
- क्या यूनियनें अपनी खोई हुई साख वापस ला पाएंगी?
- क्या प्रबंधन बोनस कैलकुलेशन का फॉर्मूला बदलेगा?
- और सबसे अहम – कर्मचारियों की जेब में आखिरकार कितनी रकम आएगी?
अगली खबर पढ़े – रक्तदान महादान:14 सितम्बर को होगा विशाल रक्तदान शिविर और सम्मान समारोह
रिपोर्ट : DIGITAL BHILAI NEWS

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

