14 अक्टूबर की निर्णायक वार्ता आज दोपहर 12:30 बजे से — आखिरकार तय हुआ बैठक स्थल, कर्मियों में उत्सुकता और संशय दोनों!
– DIGITAL BHILAI NEWS – (BSL STRIKE UPDATE) –
- बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) से जुड़ी बहुप्रतीक्षित त्रिपक्षीय वार्ता आज दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगी,
- जिसमें शामिल होंगे — BSL BAKS यूनियन, ALC (Assistant Labour Commissioner) और प्रबंधन प्रतिनिधि।
- बैठक का स्थान तय हुआ है — 👉 CCBC सेंटर, सेक्टर-09, रणविजय सिंह कॉलेज के पास।
- BSL -SAIL कर्मचारियों के लिए यह चर्चा बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वर्षों से लंबित कई मुद्दों पर अब निर्णायक परिणाम की उम्मीद की जा रही है।
- आइये जानते है बैठक का महत्त्व ?
बैठक स्थल को लेकर कल तक चली असमंजस की स्थिति
- सूत्रों के मुताबिक, बीते 24 घंटे तक बैठक स्थल को लेकर ही असमंजस बना हुआ था।
पक्षों के बीच मीटिंग का लोकेशन फाइनल करने में देरी होती रही। आखिरकार आज सुबह ही तय हुआ कि बैठक
सेक्टर-09 स्थित CCBC सेंटर में आयोजित होगी। - इससे कर्मचारियों में हलचल तेज़ हो गई है — क्योंकि वार्ता में देरी से यह संकेत मिल रहा था कि कहीं फिर से मुद्दों को टालने की रणनीति न अपनाई जा रही हो।
- इस भ्रमित स्थिति ने कर्मचारियों के मन में यह आशंका पैदा कर दी थी कि सरोकारों पर गंभीर रुख नहीं अपनाया जा रहा, और कहीं प्रबंधन फिर से मुद्दों को आगे न बढ़ा दे।
कर्मचारियों में बढ़ती बेचैनी – “अबकी बार सिर्फ़ बात नहीं, नतीजा चाहिए”
- यूनियन समर्थकों और कर्मचारियों का कहना है कि – अब समय बातचीत से ज़्यादा ठोस फैसले का है।
सोशल मीडिया ग्रुप्स पर सुबह से ही मैसेज वायरल हो रहे हैं — - “देखते हैं, आज तिकड़म जीतती है या सच्चाई।” “अगर आज भी कोई निर्णय नहीं निकला तो आंदोलन तय है।”
- इससे साफ है कि कर्मचारियों का धैर्य अब सीमा पर है, और यह वार्ता प्रबंधन के लिए एक अग्निपरीक्षा से कम नहीं।
- इन संदेशों से यह स्पष्ट है कि – कर्मचारियों का धैर्य अब टूटने की कगार पर है, लोग ठोस समाधान की मांग कर रहे हैं केवल आश्वासन नहीं, लिखित निर्णय चाहते हैं
- यूनियन समर्थकों का कहना है कि यदि आज भी कोई समाधान नहीं निकला, तो संगठन हड़ताल सहित कठोर कदम उठाने के लिए तैयार है।
वार्ता का एजेंडा – 30 सूत्रीय माँगें
- आज की बैठक में यूनियन अपनी 30 सूत्रीय माँगों को फिर से रखेगी, जिनमें बोनस विवाद, ड्रेस भत्ता, अधूरा वेज रिवीजन, दुर्घटना बीमा और अन्य भत्ते शामिल हैं।
- BAKS यूनियन का रुख साफ है — “कर्मचारियों के हित से जुड़ी हर माँग पर लिखित निर्णय चाहिए, अब सिर्फ़ भरोसे या तिकड़म पर बात नहीं होगी।”
NJCS मॉडल से अलग राह की मांग
👉कर्मचारियों और यूनियनों का कहना है कि अब समय आ गया है जब प्रबंधन को यह मान लेना चाहिए
कि NJCS के पुराने नेताओं पर कर्मचारियों का भरोसा खत्म हो चुका है। अब ज़रूरत है कि प्रबंधन सीधे उन यूनियनों से बातचीत करे जो ज़मीनी स्तर पर सक्रिय हैं। यही कदम संयंत्र को हड़ताल और नुकसान से बचाने का एकमात्र रास्ता है।
यूनियन का संदेश – “अब गेंद मैनेजमेंट के पाले में”
👉बीएकेएस यूनियन ने सुबह ही स्पष्ट कहा है — “हम वार्ता के लिए तैयार हैं, लेकिन इस बार खाली हाथ नहीं लौटेंगे। अगर आज भी कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकला, तो फिर अगला कदम हड़ताल ही होगा।” इसकी पूरी तैयारी यूनियन ने कर रखी है।

👉सूत्र बताते हैं कि – हड़ताल की रणनीति तैयार है. …कर्मचारी भी मानसिक रूप से तैयार है यूनियन ने पहले से ही मोर्चाबंदी कर ली है, इससे संकेत मिलते हैं कि आज की वार्ता निर्णायक साबित हो सकती है।
निष्कर्ष: आज का दिन तय करेगा आने वाले सप्ताह की दिशा
👉सेक्टर-09 में दोपहर से शुरू हो रही यह वार्ता सिर्फ़ बोकारो इस्पात संयंत्र की नहीं, बल्कि पूरे SAIL परिवार की नब्ज़ से जुड़ी है। कर्मचारी अब इंतज़ार में हैं कि क्या आज भरोसा जीतेगा या फिर संघर्ष की आग भड़क उठेगी।
ये खबर भी पढ़े : BSL की 10 अक्टूबर की हड़ताल टली, अब 14 को निर्णायक वार्ता – क्या भिलाई और राउरकेला यूनियनें भी कर रही हैं तैयारी?
रिपोर्ट : – डिजिटल भिलाई न्यूज़

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Alright, 74bet777 is on my radar now. A solid platform with a decent variety of options. Not bad at all! See for yourself at 74bet777.