क्या 10 अक्टूबर को होने वाला है SAIL – Bokaro में बड़ा आंदोलन? जानिए इसके पीछे के संभावित कारण और देखें Video

BOKARO STEEL PLANT NEWS

– DIGITAL BHILAI NEWS – 

– 30 – SEPTEMBER – 2025 –



  • Bokaro Steel Plant के साथ पूरे SAIL (Steel Authority of India Limited) में इन दिनों कर्मचारियों में तनाव और गुस्से का माहौल है।
  • कर्मचारियों का आक्रोश बोनस फॉर्मूले और वेतन समझौते में देरी को लेकर चरम पर है।
  • इस वजह से Bokaro Steel Plant के कर्मचारियों की 10 अक्टूबर को प्रस्तावित हड़ताल वाली चर्चाओं ने सबका ध्यान खींचा है।
  • सवाल उठ रहा है — क्या यह दिन SAIL इतिहास में किसी बड़े आंदोलन की गवाही देने वाला है?
  • आइये जानते है इसके पीछे के संभावित कारण जो कर्मियों ने DIGITAL BHILAI NEWS से बातचीत में बताये।


बोनस फॉर्मूले पर गहराता विवाद

SAIL प्रबंधन और NJCS नेताओं के बीच तय APLIS बोनस फॉर्मूला को लेकर सबसे ज्यादा विरोध है।
कर्मचारियों का आरोप है कि इस फॉर्मूले में उनकी मेहनत और उत्पादन क्षमता को नजरअंदाज कर दिया गया है।

  • 41,500 कर्मचारियों को इस वर्ष बोनस के रूप में मात्र ₹29,500 मिला।

  • जबकि 10,000 अधिकारियों को अगले महीने ₹150 करोड़ PRP बाँटा जाएगा।

    Join WhatsApp

कर्मचारी मानते हैं कि बोनस का आधार “पिछले तीन साल का औसत” नहीं बल्कि प्रति टन उत्पादन और टर्नओवर होना चाहिए।



2021-22 का रिकॉर्ड मुनाफ़ा, लेकिन कर्मचारियों के हिस्से में निराशा

👉वर्ष 2021-22 में SAIL ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा मुनाफ़ा कमाया था — ₹16,039 करोड़

👉इसके बावजूद कर्मचारियों को बोनस मात्र ₹40,500 मिला।

👉उसी मुनाफ़े से 10,000 अधिकारियों को 5% यानी करीब 800 करोड़ PRP के रूप में मिला।

👉यही असमानता कर्मचारियों में गुस्से का सबसे बड़ा कारण है। और इस असमानता के पीछे का कारण विवादित बोनस फार्मूला है।



अन्य कंपनियों की तुलना ने बढ़ाई नाराजगी

👉SAIL के कर्मचारी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं क्योंकि अन्य कंपनियों में बोनस कहीं ज्यादा मिला है:

  • Coal India: ₹1.03 लाख

  • NMDC: ₹1.7 लाख + 7 ग्राम सोना

  • BALCO: ₹1.89 लाख

  • Tata Steel: ₹40,000 से ₹4 लाख तक

  • SAIL: मात्र ₹29,500

👉स्पष्ट है कि उत्पादन क्षमता और टर्नओवर में SAIL किसी से कम नहीं, लेकिन बोनस वितरण में कर्मचारी सबसे पीछे रह गए हैं।

SAIL COAL BALCO BONUS 2025



NJCS नेताओं पर आरोप और विरोध प्रदर्शन

👉भिलाई से लेकर बोकारो तक कर्मचारियों ने NJCS नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

👉उनका कहना है कि ये नेता प्रबंधन के इशारे पर काम करते हैं और हर बार कर्मचारियों का हक बेच देते हैं।

👉24 सितम्बर को भिलाई में NJCS नेताओं का पुतला जलाया गया, वहीं बोकारो में भी गुस्से की लहर देखी जा रही है।

BOKARO STEEL PLANT

मुख्य मांगें:

  1. NJCS में असली प्रतिनिधित्व हो।

  2. APLIS बोनस फॉर्मूला रद्द किया जाए।

  3. Production-Linked Bonus लागू हो।

SAIL NJCS



टर्नओवर और मुनाफ़े पर बड़ा सवाल

👉कर्मचारी बार-बार ये सवाल उठा रहे हैं कि जब:

  • टर्नओवर ₹1 लाख करोड़+ है,

  • कच्चा माल खुद का है,

  • प्लांट खुद का है,

👉तो आखिर मुनाफ़ा सिर्फ़ ₹1,700–3,000 करोड़ के बीच ही क्यों दिखाया जाता है?
क्या यह आंकड़े कर्मचारियों का हक दबाने के लिए पेश किए जाते हैं?



Bokaro Steel Plant – 10 अक्टूबर को क्या होगा?

👉अब सबकी नजरें 10 अक्टूबर पर हैं।

👉अगर इस दिन कर्मचारी एकजुट होकर हड़ताल पर जाते हैं, तो SAIL के उत्पादन और देश की स्टील सप्लाई पर बड़ा असर पड़ सकता है।

👉इस हड़ताल से सिर्फ बोनस नहीं, बल्कि पूरे वेतन समझौते, प्रबंधन की पारदर्शिता और कर्मचारियों के मनोबल का सवाल जुड़ा हुआ है।



SAIL कर्मचारियों का गुस्सा अब सिर्फ नाराजगी तक सीमित नहीं है, बल्कि एक बड़े आंदोलन में बदलने की कगार पर है।
10 अक्टूबर का दिन इस विवाद का निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है।
क्या SAIL प्रबंधन कर्मचारियों की मांगें मानेगा या फिर यह असंतोष एक ऐतिहासिक हड़ताल का रूप लेगा — यह देखने वाली बात होगी।



Disclaimer

इस खबर और वीडियो में दर्शाए गए सभी तथ्य, आरोप और विचार कर्मचारियों एवं संबंधित संगठनों के हैं।
Digital Bhilai News इन बयानों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है और न ही किसी प्रकार के दावे का समर्थन करता है।
हमारा उद्देश्य केवल पाठकों तक विभिन्न पक्षों की आवाज़ पहुँचाना है।



ये खबर भी पढ़े : – बोकारो स्टील प्लांट हादसा: SMS-2 में हॉट मेटल गिरने से 3 ठेका मजदूर बुरी तरह झुलसे

ये खबर भी पढ़े : – Godavari Steel Plant Accident: क्या थी असली वजह और बाकी संयंत्रों को क्या सीख लेनी चाहिए?

ये खबर भी पढ़े : – रावघाट माइंस में ST कर्मचारियों की आवाज़ बुलंद: BSP शेड्यूल्ड ट्राइब एम्प्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन ने किया संगठन का विस्तार

ये खबर भी पढ़े : – Coal India में Jackpot Bonus के साथ सब ओर हरियाली, इधर SAIL Employees बोले – कब दिखेगी Steel Ministry की मेहरबानी?


” रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज़ “

One thought on “क्या 10 अक्टूबर को होने वाला है SAIL – Bokaro में बड़ा आंदोलन? जानिए इसके पीछे के संभावित कारण और देखें Video

  1. Hey folks, just checked out 99ok5 and it’s got a decent selection of games. Nothing groundbreaking, but good if you’re looking for something new to try. Check it out at 99ok5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *