SADA Delegation की ED–HR से मुलाकात, दिव्यांग कार्मिको के लिए नई शुरुआत
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई इस्पात संयंत्र में World Disability Day के अवसर पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें Steel Association for Differently Abled (SADA), New Delhi के प्रतिनिधिमंडल ने संयंत्र प्रबंधन से विस्तृत चर्चा की। इस संगठन में SAIL के कार्मिक और अधिकारी शामिल है।
- प्रतिनिधिमंडल ने Vice President (SADA) प्रदीप सिंह के नेतृत्व में ED–HR श्री पवन कुमार से शिष्टाचार भेंट की।
- इस दौरान दिव्यांग कार्मिको से जुड़े प्रशासनिक, कल्याणकारी और कार्य-सुविधा आधारित मुद्दों पर गहराई से बातचीत हुई।
- आइये जानते है बैठक की खास बाते👇

ये खबर भी पढ़े : – BSP Retention Policy: नए नियम लागू, 6 महीने बाद किराया 3 गुना! Ex-Employees में बढ़ी चिंता
SADA ने दिव्यांग कार्मिको से जुड़े मुद्दे रखे
👉बैठक में SADA पदाधिकारियों ने दिव्यांग कार्मिको से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदु प्रबंधन के सामने रखे। इनमें शामिल थे:
-
प्रशासनिक प्रक्रियाओं में आवश्यक सुधार…
-
कार्यस्थल पर दिव्यांग कार्मिको के लिए बेहतर सुविधा…
-
कल्याणकारी मामलों में पहुंच और सहयोग…
-
संयंत्र के भीतर एक समर्पित Liaison Officer की नियुक्ति…
👉प्रतिनिधियों ने प्रबंधन को एसोसिएशन की पृष्ठभूमि और कार्मिको के लिए प्रस्तावित सहयोगात्मक गतिविधियों की जानकारी भी दी।
ED–HR ने दी सकारात्मक प्रतिक्रिया
👉ED–HR श्री पवन कुमार ने SADA के गठन की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल दिव्यांग कार्मिको के हितों को मजबूत करेगी। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया कि:
-
दिव्यांग कार्मिको द्वारा रखे गए सभी मुद्दों को सकारात्मक दृष्टिकोण से लिया जाएगा
-
आवश्यक मामलों पर प्राथमिकता के साथ विचार किया जाएगा।
-
प्रबंधन जल्द ही अनुकूल निर्णय लेकर आवश्यक समाधान प्रदान करेगा
👉सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि Liaison Officer की नियुक्ति पर प्रबंधन ने तत्काल पहल करते हुए जल्द आदेश जारी करने की बात कही।
प्रबंधन और SADA के बीच सहयोग का भरोसा
👉SADA प्रतिनिधियों ने प्रबंधन के सहयोग के लिए धन्यवाद जताया और विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी दोनों पक्ष मिलकर दिव्यांग कार्मिको के लिए अधिक समावेशी और सहयोगी वातावरण तैयार करेंगे।
👉बैठक में प्रबंधन की ओर से CGM (HR) संदीप माथुर और GM (HR) जे.एन. ठाकुर भी मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित सदस्य
प्रदीप सिंह – वाइस प्रेसीडेंट
नरेन्द्र बंजारे – कोऑर्डिनेटर
प्रदीप सुतार – एक्जीक्यूटिव मेंबर
संतोष कुमार
वेनुगोपाल
गुलाब कुमार
श्रीदेवी
सरस्वती
रमेश सिंह
मायाराम मीणा
शैलेन्द्र कुमार
अगली खबर पढ़े : – भिलाई में 7 दिसंबर को मनाया जाएगा गीता जयंती महोत्सव, बच्चों के लिए ड्राइंग-क्विज प्रतियोगिताएँ भी…पढ़िए कार्यक्रम की ये डिटेल्स
रिपोर्ट : – डिजिटल भिलाई न्यूज़

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Checked out ftrgame01 and I’m not disappointed. It has the perfect amount of thrill and excitement for me. Def one of the finest games out there ftrgame01