6 दिन से लापता महिला रेखा पाल – शंकर नगर Raipur से गायब, परिवार ने जनता से मांगी मदद
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से एक चिंताजनक खबर सामने आई है।
- शंकर नगर इलाके की रहने वाली 46 वर्षीय रेखा पाल पिछले छः दिनों (बुधवार) से लापता हैं।
- परिजनों का कहना है कि वे अचानक घर से निकली थीं, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।
- परिवार ने इसकी सूचना पुलिस थाने में दी है और अब आम नागरिकों और मीडिया से सहयोग की अपील की है, ताकि रेखा पाल को जल्द से जल्द सुरक्षित खोजा जा सके।
- आइए जानते है पूरा मामला 👇

लापता महिला का पूरा विवरण
👉परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार:
- नाम: रेखा पाल
- उम्र: 46 वर्ष
- निवास स्थान: शंकर नगर, Raipur
- लापता होने की अवधि: 6 दिन
- अंतिम बार पहना गया पहनावा: – ओरेंज रंग की साड़ी साथ में हरे रंग का शॉल (साल)
👉फोटो में दिखाई दे रहा है कि महिला सामान्य कद-काठी की हैं, साड़ी पहने हुई हैं और माथे पर लाल बिंदी है। उन्होंने हाथों में चूड़ियाँ पहनी हैं। यही फोटो पहचान के लिए जारी किया गया है।
कब और कैसे हुई गुमशुदगी!
👉परिजनों के अनुसार, रेखा पाल बुधवार को अपने घर से सामान्य दिनचर्या के अनुसार निकली थीं, लेकिन इसके बाद वे घर वापस नहीं लौटीं। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की गई, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार ने पुलिस में भी सूचना दर्ज कराई है और अब जनसहयोग से खोज की अपील की जा रही है। बताया जा रहा है महिला (रेखा पाल) का दिमागी संतुलन भी ठीक नहीं है… पहले भी वो जाती थी आस पास रिश्तेदारी में पर फिर वापिस आ जाती थी… पर इस बार वो 6 दिन होने के बाद भी लापता हैं।
संपर्क नंबर जारी!
👉परिवार को कल जानकारी मिली कि एक महिला, जो फोटो में दिख रही रेखा पाल से मिलती-जुलती थी, सेमरिया गांव में पान दुकान पर कुछ देर बैठी दिखाई दी।
👉सूचना मिलते ही परिजन तुरंत गांव पहुंचे आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई दुकानदार और स्थानीय लोगों से पूछताछ हुई लेकिन रेखा पाल वहां से आगे कहाँ गईं — इसका अब तक कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल पाया है।
👉अगर किसी भी व्यक्ति को रेखा पाल के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें:
📞 जीतेन्द्र पाल – 8970816032
👉आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी परिवार को दोबारा उसकी मां, पत्नी और बहन से मिला सकती है।
जनता से अपील!
यदि आपने आसपास के बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, मंदिर या सार्वजनिक स्थानों में इस महिला को देखा हो — तो कृपया बिना देर किए संपर्क करें।
अगली खबर पढ़े 👉BSP में ED Trophy 2025-26 के विजेताओं का आज हुआ सम्मान, पुरस्कार समारोह में दिखी कर्मचारियों की कार्यकुशलता की चमक
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

