राजभाषा विशिष्ट सेवा सम्मान 2024-25: नगर सेवा विभाग के यशवंत साहू हुए सम्मानित, भिलाई का बढ़ाया गौरव

– DIGITAL BHILAI NEWS –
10 – सितम्बर – 2025 – (Raj bhasha विशिष्ट सेवा सम्मान)
- नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग (छत्तीसगढ़) द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए “राजभाषा विशिष्ट सेवा सम्मान” प्रदान किया गया।
- यह प्रतिष्ठित सम्मान भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएँ) श्री यशवंत साहू को Raj bhasha हिंदी के प्रचार-प्रसार और सरकारी कार्यों में इसके प्रभावी उपयोग हेतु उनके विशिष्ट योगदान के लिए दिया गया।
- दिनांक 28 अगस्त 2025 को आयोजित भव्य समारोह में, यह सम्मान माननीय डायरेक्टर इंचार्ज महोदय के कर-कमलों से प्रदान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों और विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- आइए जानते है क्या रही श्री यशवंत साहू जी की विशिष्ट उपलब्धि 👇
ये खबर भी पढ़ें – शहीद “वीर नारायण सिंह” की अमर गाथा का सजीव चित्रण– ऐतिहासिक शोध और ओजस्वी आवाज़ का अद्वितीय संगम”
नगर Raj bhasha कार्यान्वयन समिति और इसका महत्व🙏🏻
👉भारत सरकार के गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा विभिन्न औद्योगिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में हिंदी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों का गठन किया गया है।
👉भिलाई-दुर्ग समिति का उद्देश्य है:
- कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ाना।
- कर्मचारियों और अधिकारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना।
- राजभाषा नीति का अनुपालन सुनिश्चित करना।
- हिंदी में प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं और संगोष्ठियों का आयोजन करना।
ऐसे में, इस समिति द्वारा दिया गया राजभाषा (Raj bhasha) विशिष्ट सेवा सम्मान न केवल एक व्यक्ति के लिए सम्मान है, बल्कि उस संस्थान और क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है।
ये खबर भी पढ़ें – BHILAI से गर्व की खबर: सेक्टर-9 अस्पताल के डॉ. उदय कुमार को मिला ये ख़ास अवार्ड – IMA ने किया सम्मानित!
यशवंत साहू: समर्पण और योगदान की पहचान🙏🏻
👉भिलाई इस्पात संयंत्र के सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएँ) के रूप में कार्यरत श्री यशवंत साहू लंबे समय से राजभाषा हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
👉उनके योगदान के कुछ प्रमुख बिंदु:
1. कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का प्रोत्साहन – फाइलों, पत्राचार और सरकारी पत्रों में हिंदी के बढ़ते प्रयोग को सुनिश्चित करना।
2. राजभाषा कार्यक्रमों का आयोजन – हिंदी पखवाड़ा, कार्यशालाएँ, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के माध्यम से कर्मचारियों को जागरूक करना।
3. नवाचारों का समावेश – हिंदी के उपयोग को आसान और आकर्षक बनाने के लिए आधुनिक तरीकों का प्रयोग।
4. प्रेरणास्रोत की भूमिका – सहकर्मियों और कर्मचारियों को हिंदी प्रयोग के लिए प्रेरित करना और स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करना।
5. राजभाषा नीति का पालन – केंद्र सरकार की नीतियों और नियमों को जमीनी स्तर पर लागू करने में सक्रिय योगदान।
ये खबर भी पढ़ें – Bhilai Steel Plant “डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टी” का दौरा, कर्मचारियों ने रखी कैंटीन व सेफ्टी संबंधी समस्याएं
समारोह की झलक🎉
✔️🙏🏻सम्मान समारोह के दौरान वातावरण अत्यंत प्रेरणादायी रहा। जब माननीय डायरेक्टर इंचार्ज श्री चितरंजन महापात्र ने श्री यशवंत साहू को “राजभाषा विशिष्ट सेवा सम्मान 2024-25” से सम्मानित किया, तो उपस्थित सभी लोगों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया।
✔️👉इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष, सचिव और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने राजभाषा (Raj bhasha) हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि यह सम्मान केवल श्री साहू का नहीं, बल्कि पूरी संस्था के लिए गौरव का विषय है।
ये खबर भी पढ़ें – SEFI Demands Action on 3rd-Party Housing in BSP Township
यशवंत साहू की प्रतिक्रिया🙏🏻
सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री यशवंत साहू ने अपने वक्तव्य में कहा:
👉 “राजभाषा के क्षेत्र में यह उपलब्धि मेरे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। यह सम्मान केवल मेरा नहीं है, बल्कि मेरे सहयोगियों, वरिष्ठ अधिकारियों और शुभचिंतकों के निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन का परिणाम है। राजभाषा हिंदी हमारे कार्यसंस्कृति को मजबूत करती है और हमें भारतीयता से जोड़े रखती है। भविष्य में भी मैं हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु अपना योगदान देता रहूँगा।”
ये खबर भी पढ़ें – रेलवे से लेकर कोल इंडिया और EPFO तक: कॉरपोरेट सैलरी अकाउंट बीमा कवच – SAIL कर्मचारी यहां भी खाली हाथ….
BSP Workers’ Union का बधाई संदेश💐
Bsp worker’s Union के अध्यक्ष श्री उज्ज्वल दत्ता ने राजभाषा विशिष्ट सेवा सम्मान प्राप्त करने पर श्री यशवंत साहू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा:
👉 “यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि हमारे भिलाई इस्पात संयंत्र के सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएँ) श्री यशवंत साहू को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग द्वारा ‘राजभाषा विशिष्ट सेवा सम्मान 2024-25’ से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि पूरे संयंत्र और भिलाई नगर के लिए गौरव का विषय है।
राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं कार्य संस्कृति में इसे मजबूती देने हेतु श्री साहू के प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। हम आशा करते हैं कि उनका यह योगदान भविष्य में भी कर्मचारियों और अधिकारियों को नई दिशा देता रहेगा।”
अगली खबर भी पढ़ें 👉 SAIL पेंशन: SESBF को NPS में ट्रांसफर करने मुद्दे पर BSP WORKER’S यूनियन और प्रबंधन आमने-सामने, ED HR ने ली राय”
✍️रिपोर्ट : DIGITAL BHILAI NEWS