प्रधानमंत्री आवास योजना की लाटरी में 07 हितग्राहियों को मिला आवास…जाने नाम👇
– DIGITAL BHILAI NEWS –
“पारदर्शी प्रक्रिया में निकली लाटरी, लाभार्थियों के चेहरे पर दिखी खुशी… – भिलाई”
- शहर में आवास की उम्मीद लगाए बैठे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए आज राहत की खबर सामने आई।
- नगर पालिक निगम भिलाई में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY – AHP घटक) के तहत लाटरी का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 07 हितग्राहियों को आवास आबंटित किए गए।
- निगम सभागार कक्ष में आयोजित इस प्रक्रिया में मोर मकान-मोर आस एवं मोर मकान-मोर चिन्हारी योजना से निर्मित आवासों को शामिल किया गया।
- पूरी प्रक्रिया खुली लाटरी प्रणाली के तहत पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई, जिससे पात्र आवेदकों के बीच निष्पक्ष तरीके से आवासों का चयन किया जा सके।
- आइए जानते है पूरी खबर 👇
निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ आवंटन –
👉इस महत्वपूर्ण लाटरी प्रक्रिया के दौरान निगम और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, सभापति गिरवर बंटी साहू, पार्षद महेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, नोडल अधिकारी सह अधीक्षण अभियंता अजीत तिग्गा, जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम और उप अभियंता दीपक देवांगन मौजूद रहे।
👉इसी दौरान लाटरी के माध्यम से जिन आवेदकों को आवास आवंटित किया गया, उनमें अरूण तिवारी, घमोतिन बाई, ओमेन्द्र कोल्हाकर, वंदना शिवरामवार, पैयरी बाई, सीता बाई एवं मोहम्मद खालिक शामिल हैं।
गरीब परिवारों को सुरक्षित घर उपलब्ध कराना योजना का मुख्य उद्देश्य🙏
👉प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रमुख उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार लाटरी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न किया गया, ताकि पात्र हितग्राहियों को बिना किसी भेदभाव के आवास मिल सके।आवास प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने इस अवसर पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए शासन और निगम प्रशासन का आभार जताया। कई हितग्राहियों ने कहा कि वर्षों से अपने घर का सपना देख रहे थे, जो अब पूरा होता दिखाई दे रहा है।
भविष्य में भी जारी रहेंगे ऐसे आयोजन;
👉नगर पालिक निगम भिलाई ने संकेत दिया है कि भविष्य में भी इसी तरह की लाटरी और आवास आवंटन प्रक्रियाएं नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी, ताकि शहर के अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पहुंच सके।
कार्यक्रम में मौजूद रहे ये अधिकारी और कर्मचारी।
लाटरी आयोजन के दौरान आवास शाखा से जुड़े कई अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान आवास प्रभारी विदयाधर देवांगन, सीएलटीसी किरण चतुर्वेदी, नम्रता ठाकुर, जी जागेश्वर साहू, मेहत्तर सोनी, भूषण निर्मलकर, मोहन राव, थलेश्वर जोशी, सावित्री सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
अगली खबर पढ़े 👉 31 मार्च तक जमा करें संपत्तिकर, नहीं तो लगेगा 18% अधिभार और 1000 रुपये जुर्माना
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

