NPS Multiple Scheme Framework 2025: अब निवेशकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प और ज्यादा मुनाफा
– DIGITAL BHILAI NEWS –
– 06 – OCTOBER – 2025 – (NPS Multiple Scheme Framework) –
- राष्ट्रीय पेंशन सिस्टम (NPS) में बड़ा बदलाव आया है।
- PFRDA ने नया Multiple Scheme Framework (MSF) शुरू किया है, जिसके तहत अब निवेशक अपनी पसंद और जोखिम लेने की क्षमता के हिसाब से पेंशन फंड चुन सकते हैं।
- पहले NPS में विकल्प सीमित थे, लेकिन अब आप चाहें तो 100% तक इक्विटी (यानी शेयर बाज़ार में निवेश) कर सकते हैं, या सुरक्षित विकल्प जैसे डेट (ऋण पत्र/बॉन्ड) चुन सकते हैं।
- यह फिलहाल Non-Government Subscribers के लिए लागू है। इसमें प्राइवेट सेक्टर कर्मचारी, PSU/Corporate Employees (जैसे SAIL), स्वरोज़गार (self-employed) और All Citizen Model के निवेशक शामिल हैं।
- आइये डिटेल में जानते है क्या है ये खास अपडेट 👇

NPS क्या है? और इस UPDATE के पहले कैसे चलता था?
👉NPS यानी National Pension System, एक रिटायरमेंट स्कीम है जिसमें लोग अपने भविष्य के लिए बचत करते हैं।
👉हर महीने या साल एक तय रकम जमा की जाती है।
👉यह रकम अलग-अलग जगह लगती है:
-
Equity (इक्विटी/शेयर बाज़ार) → कंपनियों के शेयर खरीदकर ग्रोथ में हिस्सा लेना।
-
Debt (डेट/बॉन्ड्स) → सरकार या कंपनियों को ऋण देकर सुरक्षित ब्याज कमाना।
-
G-Sec (गवर्नमेंट सिक्योरिटी) → सरकार द्वारा जारी बॉन्ड, सबसे सुरक्षित।
👉 पहले NPS में पैसे की निकासी केवल 60 साल की उम्र के बाद ही संभव थी और इक्विटी (शेयर) में निवेश की सीमा तय थी।
अब नया क्या है – Multiple Scheme Framework (MSF)
✔MSF के आने से निवेशकों को अब ये फायदे मिले हैं:
👉100% तक इक्विटी में निवेश
-
अब निवेशक पूरा पैसा शेयर बाज़ार (Equity) में लगा सकते हैं।
-
लंबी अवधि (15 साल+) में इक्विटी से आम तौर पर सबसे ज्यादा मुनाफा मिलता है।
👉15 साल बाद निकासी की सुविधा
-
अब 60 साल का इंतजार जरूरी नहीं।
-
केवल 15 साल बाद ही पैसा निकाला जा सकता है।
-
इससे बच्चे की पढ़ाई, घर खरीदने या अर्ली रिटायरमेंट जैसे गोल पूरे करना आसान होगा।
👉हर तरह के निवेशक के लिए अलग विकल्प
- हाई-रिस्क लेने वालों के लिए इक्विटी फंड।
-
सुरक्षित निवेश चाहने वालों के लिए डेट और गवर्नमेंट बॉन्ड वाले फंड।
-
बैलेंस चाहने वालों के लिए हाइब्रिड फंड।
👉टैक्स में फायदा
-
निकासी के समय 20% पैसा वार्षिकी (Annuity) में जाएगा – यानी आपको हर महीने पेंशन मिलती रहेगी।
-
20% पैसा टैक्सेबल होगा।
-
60% पैसा पूरी तरह टैक्स-फ्री होगा।
Charges और AUM
👉नए MSF फंड्स पर 0.30% तक मैनेजमेंट फीस लगेगी।
-
AUM (Assets Under Management): इसका मतलब है निवेशकों का कुल पैसा जो पेंशन फंड मैनेजर मैनेज करता है।
-
अगर आपने ₹1,00,000 निवेश किया है, तो 0.30% चार्ज = ₹300 सालाना होगा।
-
पहले ये चार्ज थोड़े कम (0.01%-0.25%) हुआ करते थे।
-
लेकिन अब निवेशकों को 100% इक्विटी, 15 साल बाद निकासी और ज्यादा विकल्प जैसे फायदे मिल रहे हैं, इसलिए यह हल्का सा चार्ज बढ़ना भी सही माना जा रहा है।
कौन-कौन से फंड आए MSF के तहत?

👉SBI Pension Fund
-
Jeevan Swarna Retirement Yojana → 75-100% इक्विटी (शेयर बाज़ार), मिड-साइज़ कंपनियों पर फोकस।
-
Akshay Dhara Plan → डायनामिक एलोकेशन (कभी इक्विटी, कभी डेट), बैलेंस्ड विकल्प।
👉UTI Pension Fund
-
Wealth Builder Scheme → 90-100% इक्विटी, खासकर मिड-कैप स्टॉक्स (मध्यम आकार की कंपनियां)।
👉DSP Pension Fund
-
Long Term Equity Fund → 100% तक इक्विटी, वैल्यू इन्वेस्टिंग, लॉन्ग टर्म के लिए बेहतर।
👉Tata Pension Fund
-
Smart Retirement Fund → 70-100% इक्विटी, साथ में 30% तक सरकारी बॉन्ड (G-Sec)।
👉HDFC Pension Fund
-
Surakshit Income Fund → 50-75% इक्विटी + 30-40% कॉर्पोरेट डेट (कंपनियों द्वारा जारी बॉन्ड)।
-
Equity Advantage Fund → 80-100% इक्विटी, ग्रोथ चाहने वालों के लिए।
👉Axis Pension Fund
-
Golden Years Growth Fund → 65-100% इक्विटी, <35% डेट।
👉ICICI Prudential Pension Fund
-
My Family My Future Plan → 50-85% इक्विटी, खासकर परिवार और महिलाओं के लिए डिज़ाइन।
👉Kotak Mahindra Pension Fund
-
Kuber Equity Fund → 80-100% इक्विटी, Nifty 200 इंडेक्स से जुड़ा।

विशेषज्ञ क्या कहते हैं?
-
SBI Pension Funds के CEO प्रणय रंजन द्विवेदी: “ये अब वन-साइज-फिट्स-ऑल नहीं, बल्कि हर निवेशक की ज़रूरत के हिसाब से ऑप्शन वाला सिस्टम है।”
-
DSP Pension Fund के CIO रमणीक कुंद्रा: “MSF ने NPS को विकल्प-आधारित और ज्यादा लचीला बना दिया है।”
-
ICICI Pension के सुमित मोहिंद्रा: “हमारा नया प्लान खासकर परिवार और अर्ली रिटायरमेंट चाहने वालों के लिए बनाया गया है।”
निवेशकों के लिए फायदे – आसान शब्दों में
-
ज्यादा रिटर्न का मौका: इक्विटी (शेयर मार्केट) में पैसा लगाने से लंबे समय में ज्यादा मुनाफा।
-
सुरक्षित विकल्प भी: जो रिस्क नहीं लेना चाहते उनके लिए डेट और गवर्नमेंट सिक्योरिटी।
-
निकासी आसान: अब केवल 15 साल बाद पैसा निकाल सकते हैं।
-
टैक्स में राहत: 60% पैसा टैक्स-फ्री मिलेगा।
-
प्लानिंग में सुविधा: अब आप अलग-अलग गोल (बच्चों की पढ़ाई, घर, रिटायरमेंट) के लिए अलग स्कीम चुन सकते हैं।
SAIL कर्मचारियों के लिए कैसे फायदेमंद?
भिलाई स्टील प्लांट और अन्य SAIL यूनिट्स में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए नया NPS Multiple Scheme Framework खासा फायदेमंद साबित हो सकता है। चूँकि अधिकतर कर्मचारी नियमित आय (Salary) प्राप्त करते हैं, वे अपने रिटायरमेंट को सुरक्षित करने के लिए Equity + Debt दोनों विकल्पों का संतुलित उपयोग कर सकते हैं। युवा कर्मचारियों के लिए 100% इक्विटी वाले फंड लंबे समय में बेहतर रिटर्न देंगे, जबकि मिड-कैरियर या रिटायरमेंट के करीब पहुँच रहे कर्मचारियों के लिए Hybrid या Debt Oriented फंड ज्यादा सुरक्षित रहेंगे। यह लचीलापन पहले उपलब्ध नहीं था, लेकिन अब हर कर्मचारी अपनी उम्र और जरूरत के हिसाब से सही फंड चुन सकता है।
⚠️ Disclaimer
उपरोक्त लेख में दिए गए सभी तथ्यों और जानकारियों को विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत किया गया है। हालांकि, निवेश बाज़ार जोखिमों के अधीन होता है और योजनाओं में बदलाव समय-समय पर संभव हैं। किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले निवेशक को चाहिए कि वह संबंधित स्कीम के ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स और टर्म्स कंडीशन्स ध्यानपूर्वक पढ़ ले और आवश्यक हो तो वित्तीय सलाहकार की राय भी ले।
ये खबर भी पढ़े : – आज की 20 बड़ी खबरें: खेल, राजनीति, अर्थव्यवस्था और दुनिया की बड़ी सुर्खियां
ये खबर भी पढ़े : – NPS Reforms 2025: PFRDA ने प्रस्तावित किए बड़े बदलाव, जानिए निवेशकों और रिटायरमेंट प्लानिंग पर असर
अगली खबर पढ़े : – Steel Plant “Contract Basis” Jobs 2025: फ्रेशर्स के लिए मौका
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज़

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Anyone else using qh88live? The live features are pretty cool. Good streaming quality. Check it out yourself: qh88live