Next-Gen GST Reform 2025: मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला, महंगाई पर सीधा वार

NEXT GEN GST REFORM

– DIGITAL BHILAI NEWS –


04 – सितंबर – 2025 – GST REFORM


  • भारत सरकार ने इस दिवाली करोड़ों नागरिकों को राहत देते हुए Next-Gen GST Reform 2025 लागू करने की घोषणा की है।
  • 56वीं GST Council Meeting में लिए गए इन ऐतिहासिक निर्णयों से रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ों, कृषि उपकरण, हेल्थकेयर, शिक्षा सामग्री और ऑटोमोबाइल्स पर टैक्स घटा दिया गया है
  • अब आम आदमी से लेकर किसान, छात्र और उद्योगपतिहर वर्ग को इस सुधार का लाभ मिलेगा।
  • सरकार का दावा है कि यह कदम “Ease of Living” और “Ease of Doing Business” दोनों को नई गति देगा।
  • आइए जानते है क्या बदलाव हुए है ❓ और आपकी जिंदगी पर क्या पड़ेगा इसका असर

Next-Gen GST Reform – क्यों है यह सुधार ऐतिहासिक?

👉GST (Goods and Services Tax) 2017 में लागू हुआ था, ताकि पूरे देश में टैक्स सिस्टम को सरल और एक जैसा बनाया जा सके। इसे “One Nation, One Tax” की दिशा में क्रांतिकारी कदम माना गया।

👉लेकिन समय-समय पर इससे जुड़ी आलोचनाएं उठती रहीं। इसमें चार अलग-अलग टैक्स स्लैब (5%, 12%, 18% और 28%) मौजूद थे। महंगाई और उपभोक्ता पर बढ़ते बोझ को देखते हुए लगातार मांग उठ रही थी कि GST को सरल बनाया जाए।

👉इस बार सरकार ने इसे “Next-Gen Reform” नाम दिया है, क्योंकि इसमें न केवल टैक्स दरों को घटाया गया है, बल्कि GST सिस्टम को और आसान व पारदर्शी बनाने पर भी ज़ोर दिया गया है।

Join WhatsApp

👉15 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से “Next-Gen GST” का ऐलान किया था। अब 3 सितंबर 2025 को हुई 56वीं GST Council Meeting में इन सुधारों को हरी झंडी मिली 


ये खबर भी पढ़ें – भिलाई में ‘राम रसोई’ का शुभारंभ : श्रमिकों और जरूरतमंदों के लिए 20 रुपए में पौष्टिक भोजन


सेक्टर / वस्तु पूर्व GST स्लैब नया स्लैब नोट्स / असर
रोज़मर्रा की आवश्यकताएं 18% / 12% 5% Shampoo, toothpaste, soap आदि सस्ते
स्वास्थ्य व बीमा 18% / 12% 0% / 5% Life & Health Insurance टैक्स मुक्त; diagnostic, oxygen, spectacles सस्ते
कृषि व किसान सहायता 18% / 12% 5% ट्रैक्टर व कृषि मशीनरी पर राहत
ऑटोमोबाइल्स 28% 18% छोटी कारें और दोपहिया वाहन सस्ते
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण 28% 18% ACs, TVs, फ्रिज जैसी वस्तुएं सस्ती
शिक्षा संबंधी सामग्री 12% NIL / 0% Maps, charts, pens, crayons, notebooks सस्ते
फक़्त खाद्य पदार्थ 18% 5% Chocolates, pastries, ice cream पर राहत

नया टैक्स स्ट्रक्चर

  • अब GST सिस्टम और सरल कर दिया गया है:

  • Merit Rate: 5%

  • Standard Rate: 18%

  • Demerit Rate (चुनिंदा वस्तुएं): 40%

इससे उपभोक्ताओं के लिए पारदर्शिता बढ़ेगी और बिज़नेस के लिए टैक्स कंप्लायंस आसान होगा।


रोज़मर्रा की ज़रूरतों पर बड़ी बचत❗

👉हेयर ऑयल, शैम्पू, साबुन, टूथपेस्ट, टूथब्रश – 18% → 5%

👉बटर, घी, चीज़, डेयरी स्प्रेड – 12% → 5%

👉पैकेज्ड नमकीन, भुजिया, स्नैक्स – 12% → 5%

👉UHT दूध, पनीर, रोटी, पराठा – 5% → NIL

अब आम परिवार की मासिक रसोई खर्च में 5–7% तक की राहत का अनुमान है।


ये खबर भी पढ़ें – BSP में RFID एंट्री सिस्टम पर विवाद तेज, वर्कर्स यूनियन की बैठक में संयंत्र कर्मियों ने जताया कड़ा विरोध


किसानों और कृषि क्षेत्र को राहत❗

✔️ ट्रैक्टर, एग्रीकल्चर मशीनरी और उसके स्पेयर पार्ट्स पर GST 18% से घटकर 5%।

✔️ ड्रिप इरिगेशन और स्प्रिंकलर्स – 12% → 5%

✔️ खेती-बाड़ी मशीनरी (हार्वेस्टिंग, थ्रेशिंग) – 12% → 5%

👉 किसानों की उत्पादन लागत घटेगी और खेती में आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ेगा


स्वास्थ्य सेवाओं में सस्ता इलाज❗

👉हेल्थ और लाइफ़ इंश्योरेंस पॉलिसी – 18% → NIL

👉मेडिकल ऑक्सीजन – 12% → 5%

👉डायग्नोस्टिक किट्स, ग्लूकोमीटर – 12% → 5%

👉33 Life-Saving Drugs – 12% → NIL

अब इलाज और इंश्योरेंस दोनों सस्ते होंगे, जिससे हेल्थ कवरेज में वृद्धि होगी


अब सस्ती होंगी गाड़ियाँ

👉छोटे कार (1200 cc & 4000 mm तक), बाइक (350 cc & उससे निचे )28% → 18%

👉हाइब्रिड पेट्रोल-डीज़ल वाहन (1500 cc & 4000 mm तक)28% → 18%

👉थ्री-व्हीलर्स और ट्रांसपोर्ट गाड़ियां – 28% → 18%

मिडल क्लास और छोटे व्यापारियों को वाहन खरीदना आसान होगा।


शिक्षा होगी किफ़ायती

कॉपी, पेन, पेंसिल, ग्लोब, मैप्स जैसी सामग्री पर GST या तो Nil या फिर 5% कर दिया गया है।

  • मैप्स, चार्ट्स, ग्लोब – 12% → NIL

  • पेंसिल, शार्पनर, क्रेयॉन्स – 12% → NIL

  • नोटबुक्स और एक्सरसाइज बुक्स – 12% → NIL

👉 छात्रों और अभिभावकों को सीधी राहत मिलेगी, खासकर ग्रामीण व मध्यमवर्गीय परिवारों को।


इलेक्ट्रॉनिक्स भी अब जेब पर हल्के

  • एयर कंडीशनर – 28% → 18%

  • टीवी (सभी साइज) – 28% → 18%

  • मॉनिटर्स और प्रोजेक्टर – 28% → 18%

  • डिश वॉशिंग मशीन – 28% → 18%

👉 इससे इलेक्ट्रॉनिक बाज़ार को बढ़ावा मिलेगा और ग्राहकों के लिए गैजेट्स सस्ते होंगे।


टैक्सेशन सिस्टम में सुधार

सिर्फ दरें ही नहीं, बल्कि GST के प्रोसेस में भी कई बदलाव किए गए हैं—

✔️रजिस्ट्रेशन और रिटर्न फ़ाइलिंग आसान।

✔️रियल-टाइम इनवॉइस मैचिंग।

✔️तेज़ और पारदर्शी रिफंड सिस्टम।

✔️टेक्नोलॉजी आधारित निगरानी से टैक्स चोरी पर रोक।


ये खबर भी पढ़े :- रक्तदान महादान:14 सितम्बर को होगा विशाल रक्तदान शिविर और सम्मान समारोह


Next-Gen GST Reform

विश्लेषण और असर

  1. महंगाई पर सीधा असर:
    घरेलू सामान, खाद्य पदार्थ और FMCG प्रोडक्ट्स सस्ते होने से महंगाई का दबाव घटेगा। इससे कंज्यूमर डिमांड बढ़ेगी।

  2. किसानों के लिए राहत:
    कृषि उपकरणों की कीमत घटने से खेती अधिक किफायती होगी। ड्रिप इरिगेशन जैसी तकनीकों पर टैक्स घटने से सस्टेनेबल एग्रीकल्चर को बढ़ावा मिलेगा।

  3. हेल्थ और इंश्योरेंस सेक्टर:
    इंश्योरेंस पॉलिसी पर टैक्स खत्म होने से आम लोग ज्यादा संख्या में हेल्थ कवरेज लेंगे। इससे भारत की बीमा पैठ (Insurance Penetration) बढ़ेगी।

  4. ऑटोमोबाइल सेक्टर को बूस्ट:
    छोटे वाहनों और टू-व्हीलर्स पर टैक्स कटौती से बिक्री में वृद्धि होगी। यह मैन्युफैक्चरिंग और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को नई जान देगा।

  5. शिक्षा सस्ती:
    स्टेशनरी और किताबों पर टैक्स हटने से शिक्षा लागत घटेगी। ग्रामीण और छोटे शहरों में पढ़ाई और आसान होगी।

  6. व्यापारियों को फायदा:
    सरल टैक्स स्ट्रक्चर और कम दरों से SMEs और MSMEs के लिए Ease of Doing Business बढ़ेगा।


ये खबर भी पढ़े :- All India Homeopathy Research Summit 2025 : भिलाई के “डॉ. राजर्षि मिश्रा” को सम्मान


निष्कर्ष

Next-Gen GST Reform 2025 केवल टैक्स दरों में बदलाव नहीं बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था को नया मोड़ देने वाली क्रांति है।

  • यह सुधार सीधे तौर पर आम आदमी की जेब, किसानों की लागत, छात्रों की शिक्षा और मरीजों के इलाज को प्रभावित करेगा।

  • सरकार का मकसद स्पष्ट है – महंगाई पर नियंत्रण, खपत बढ़ाना और उद्योगों को गति देना

  • यह कदम भारत को Aatmanirbhar Bharat की दिशा में मजबूत बनाएगा और आने वाले वर्षों में आर्थिक विकास की नई ऊँचाइयाँ तय करेगा।

gst


अगली खबर पढ़े :- SAIL ने Zojila TunNel में 31,000 टन स्टील देकर बनाई नई ऐतिहासिक मिसाल!


 

REPORT: DIGITAL BHILAI NEWS 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *