NALCO का ₹30,000 करोड़ का दांव: नया Smelter, Coal Power Plant और Lithium Mission से ‘Maharatna’ की ओर कदम
– DIGITAL BHILAI NEWS –
31 अगस्त 2025
- नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा निवेश प्लान घोषित किया है। कंपनी अगले पाँच साल में ₹30,000 करोड़ की भारी-भरकम राशि खर्च करेगी।
- इसमें Odisha में नया aluminium smelter और उससे जुड़ा हुआ coal-based power plant शामिल है।
- साथ ही, critical minerals (जैसे Lithium) की global दौड़ में भारत को मजबूत बनाने के लिए NALCO – KABIL के जरिए अंतरराष्ट्रीय lithium परियोजनाओं में equity stake लेने की तैयारी भी कर रहा है।
- आइए समझते हैं इस विस्तार की पृष्ठभूमि और संभावित प्रभाव।
ये खबर भी पढ़ें – सितंबर से बदलेंगे आपके रोज़मर्रा के नियम: LPG, ATM, Silver Hallmarking से लेकर SBI Card व ITR डेडलाइन तक – क्या है असर?
बैकग्राउंड: NALCO क्यों है खास?
👉1981 में स्थापित, यह PSU पूरे Bauxite–Alumina–Aluminium–Power चक्र को कवर करता है। वर्तमान में भारत सरकार की स्वामित्व हिस्सेदारी लगभग 51% है ।
✔️और यह भारत सरकार की Navratna PSU है।
मौजूदा क्षमता:-
- Bauxite Mining ~ 7.5 MTPA
- Alumina Refinery ~ 2.1 MTPA
- Aluminium Smelter ~ 0.46 MTPA
- Captive Power Plant ~ 1,200 MW
👉Expansion के पहले चरण: Damanjodi में refinery का 5 वाँ स्ट्रीम जोड़े जाने से उत्पादन 1 MTPA बढ़ाया जा रहा है ।
रणनीति: उत्पादन क्षमता दोगुनी करना और Maharatna PSU का दर्जा हासिल करना।
ये खबर भी पढ़ें – BHILAI STEEL PLANT में करोड़ों की स्क्रैप चोरी का हाईटेक खुलासा — वेज़ब्रिज से होता था वजन में हेरफेर
🏗️ निवेश की डिटेल
1st project 👉 Aluminium Smelter – लागत ₹18,000 करोड़
🔸इस प्रोजेक्ट की लोकेशन: Odisha
🔸इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य: स्मेल्टिंग क्षमता में बड़ा इजाफा
2nd project 👉 Coal-based Power Plant – लागत ₹12,000 करोड़
🔸इसके लिए Coal India और NTPC के साथ बातचीत होगी।
दोनों परियोजनाओं से जुड़ी मुख्य बातें 👇
- परियोजनाओं का मक़सद: ऊर्जा आपूर्ति में 100% आत्मनिर्भरता
- कुल ₹30,000 करोड़ निवेश की योजना अगले पांच वर्षों में।
- परियोजनाएँ मुख्यत: smelter और power plant—FY2030 तक पूर्ण होने की योजना है ।
- परियोजनाओं के लिए Debt + Internal accruals से फंड की पूर्ति की जाएगी। (NALCO debt-free कंपनी है)।
Maharatna की ओर बढ़ता कदम👌
अभी NALCO का टर्नओवर लगभग ₹17,000 करोड़ है। नई संयोजन से यह ₹25,000 करोड़ से ऊपर जाकर Maharatna स्थिति प्राप्त कर सकता है ।

ये खबर भी पढ़ें – Bhilai गणेश उत्सव में अवैध पार्किंग शुल्क वसूली! समितियाँ और पुलिस पर उठे गंभीर सवाल❗
Global Strategy: Lithium और Critical Minerals
✔️KABIL (Khanij Bidesh India Ltd) के जरिए NALCO, Hindustan Copper और MECL critical minerals पर काम कर रहे हैं।
👉हिस्सेदारी: NALCO (40%), Hindustan Copper (30%), MECL (30%)
👉अर्जेंटीना में lithium blocks की exploration rights पहले ही मिल चुकी हैं। जिसे ऑस्ट्रेलिया के साथ jointly किया जाएगा।
👉यह कदम भारत को EV battery supply chain में मजबूती देगा।
ये खबर भी पढ़ें – LDCP RMP-2 कैंटीन में बदलाव की शुरुआत – श्री वी. के. ओगले के नेतृत्व में शुरू हुआ सुधार अभियान
Tariff Challenges और Market Pressure
👉जून 2025 में US ने aluminium पर tariff 25% से बढ़ाकर 50% कर दिया।
👉नतीजा: Indian बाजार में alumina की surplus supply और domestic price pressure बना।
👉इसीलिए NALCO का फोकस अब UK और यूरोपीय बाजारों पर।
असर और विश्लेषण
👉उद्योग पर असर क्या रहेगा?
❗उत्पादन क्षमता बढ़ने से aluminium imports कम होंगे।
❗घरेलू बाज़ार में price stability आने की संभावना।
👉रोज़गार
✔️Odisha में हज़ारों नए प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार।
👉पर्यावरण सवाल
❗Coal-based plant से CO₂ emission बढ़ने की आशंका।
✔️लेकिन parallel renewable energy mix पर भी रणनीति।
👉Strategic Minerals Advantage?
✔️Lithium और Cobalt जैसे critical minerals में global presence – भारत की energy security और EV sector को बड़ी ताकत।
निष्कर्ष
NALCO का ₹30,000 करोड़ का निवेश सिर्फ एक industrial expansion नहीं बल्कि भारत की mineral security और global aluminium leadership की दिशा में बड़ी छलांग है।
Smelter और Power Plant से जहां domestic production को नई ऊँचाई मिलेगी, वहीं lithium projects के जरिए कंपनी भारत के EV और Green Energy Future को मजबूत आधार दे रही है।
अगली खबर पढ़े 👉 Sustainability Report से खुलासा: बोर्ड मेंबर्स का वेतन करोड़ों में, कर्मचारी अब भी वेतन समझौते की प्रतीक्षा में
✍🏻रिपोर्ट : DIGITAL BHILAI NEWS

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

