LDCP RMP-2 कैंटीन में बदलाव की शुरुआत – श्री वी. के. ओगले के नेतृत्व में शुरू हुआ सुधार अभियान
– DIGITAL BHILAI NEWS –
29 अगस्त 2025 – BHILAI STEEL PLANT
- Bhilai Steel Plant (बीएसपी) के एलडीसीपी आरएमपी-2 (LDCP RMP-2) Canteen का चेहरा अब बदलने लगा है।
- लंबे समय से कर्मचारियों की शिकायतों का समाधान आखिरकार शुरू हो चुका है।
- श्री वी. के. ओगले (GM In-charge RMP-2 & 3) के नेतृत्व में कैंटीन परिसर के प्रवेश द्वार और आस-पास की सफाई का काम चल रहा है। एवं कंक्रीट फ्लोरिंग का काम बरसात के बाद शुरू होगा।
- आइए जानते है कैसे हुई बदलाव की शुरूआत 👇
ये खबर भी पढ़ें – TATA STEEL BONUS 2025: 303.13 करोड़ का तोहफ़ा या संघर्ष की विरासत? पढ़िए ये खास विश्लेषण 👇
पुराने हालात: कीचड़, पानी भराव और टूटा गेट⛩️
❗कैंटीन के बाहर बरसात में हमेशा कीचड़ और पानी जमा हो जाता था।
❗कर्मचारी फिसलने और गंदगी से परेशान रहते थे।
❗पुराना गेट जर्जर हालत में था और वहीं पानी भी रुकता था।
❗कैंटीन के सामने की जगह लंबे समय से अनसेफ और- सुधार कार्य की प्रतीक्षा कर रही थी।
❗कर्मचारियों के बीच यह मुद्दा लगातार असुविधा और नाराज़गी का कारण बना हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें – BHILAI STEEL PLANT में करोड़ों की स्क्रैप चोरी का हाईटेक खुलासा — वेज़ब्रिज से होता था वजन में हेरफेर
यूनियन की पहल और प्रबंधन की प्रतिक्रिया
✔️कुछ दिन पहले BSP Worker’s Union (BWU) के अध्यक्ष श्री उज्ज्वल दत्ता एवं पदाधिकारी —
✔️श्री राजकुमार सिंह, एवं श्री धनंजय गिरी, ने मिलकर श्री वी. के. ओगले से भेंट की थी।
✔️उन्होंने कैंटीन की बदहाली और कर्मचारियों की परेशानियों से अवगत कराया।
✔️उनकी पहल पर तुरंत ही कार्यवाही हुई और कैंटीन सुधार का काम शुरू हो गया।
ये खबर भी पढ़ें – BONUS पर प्रस्ताव: BWU ने BSP प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन, रखे दो नए बोनस फार्मूले –
अब क्या बदलाव हुए❓
1. पुराना गेट बंद कर दिया गया जहां हमेशा पानी रुकता था।
2. नया प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है।
3. गेट के पास कंक्रीट फ्लोरिंग का काम बरसात मौसम के बाद शुरू होगा ताकि कर्मचारियों को सुविधा रहे।
4. कैंटीन परिसर की सफाई और मरम्मत कार्य भी तेज़ी से चल रहे हैं।
5. पेंडिंग और डैमेज्ड वर्क्स भी पूरे किए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें – शहीद “वीर नारायण सिंह” की अमर गाथा का सजीव चित्रण– ऐतिहासिक शोध और ओजस्वी आवाज़ का अद्वितीय संगम”
प्रबंधन की सक्रियता पर प्रशंसा👌
BWU पदाधिकारियों ने इस काम की शुरुआत पर श्री ओगले को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके नेतृत्व में कैंटीन और परिसर से जुड़ी लंबित समस्याएं अब धीरे-धीरे सुलझ रही हैं।
“श्री वी. के. ओगले के आने से न सिर्फ कैंटीन बल्कि अन्य पेंडिंग वर्क भी पूरा हो रहा है। यह कर्मचारियों के लिए राहत की बात है।” – BSP worker’s union
ये खबर भी पढ़ें – रूआबांधा में बना नया डोम शेड — 14.62 लाख की लागत से तैयार, विधायक ललित चंद्राकर ने किया लोकार्पण
कर्मचारियों पर असर✔️
👉इन सुधारों से कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
👉बारिश के दिनों में अब गंदगी और पानी भराव से छुटकारा मिलेगा।
👉कैंटीन का नया रूप कर्मचारियों के मनोबल को भी बढ़ाएगा।
👉प्रबंधन और यूनियन के तालमेल का यह उदाहरण बाकी क्षेत्रों के लिए भी प्रेरक है।

ये खबर भी पढ़ें – BHILAI TOWNSHIP में रातभर अंधेरा: तेज़ आंधी-बारिश से पेड़ गिरे, बिजली सप्लाई ठप – सेक्टर 6 में वार्ड पार्षद साकेत चंद्राकर ने संभाली कमान
निष्कर्ष
LDCP RMP-2 कैंटीन में यह बदलाव केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुविधा और कार्य वातावरण से जुड़ा कदम है। यूनियन और प्रबंधन की सक्रिय भूमिका से यह साफ हो रहा है कि जब दोनों पक्ष मिलकर आगे आते हैं तो कर्मचारी हित के फैसले जल्दी और सकारात्मक रूप से लिए जा सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें – आखिरकार CLC कार्यालय की नींद टूटी, अब 9 सितम्बर को बैठक: हजारों SAIL कर्मचारियों की उम्मीदें दांव पर
✍🏻रिपोर्ट : DIGITAL BHILAI NEWS

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


One thought on “LDCP RMP-2 कैंटीन में बदलाव की शुरुआत – श्री वी. के. ओगले के नेतृत्व में शुरू हुआ सुधार अभियान”