कुम्हारी खारून नदी ब्रिज मरम्मत: 01 अप्रैल से 15 अप्रैल तक डायवर्सन व्यवस्था लागू
– DIGITAL BHILAI NEWS –
“दुर्ग पुलिस | दिनांक: 24.03.2026 | इकाई: यातायात पुलिस दुर्ग”
- कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज में प्रस्तावित मरम्मत कार्य को ध्यान में रखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा 01 अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष डायवर्सन व्यवस्था लागू की जाएगी।
- इस अवधि के दौरान भारी, मध्यम एवं छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जिनका विस्तृत परीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
- साथ ही निर्माण कार्य के दौरान 24 घंटे निगरानी, क्रेन एवं यातायात नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
- आइए विस्तार से जानते है 👇
बैठक में तय हुई पूरी रणनीति, सभी विभागों की सहभागिता
👉दिनांक 24.03.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 भिलाई में कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज के मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में यातायात प्रभारी सुश्री रिचा मिश्रा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक), अपर कलेक्टर वीरेंद्र ठाकुर, जिला प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, बीएसपी एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी प्रस्तावित डायवर्सन मार्गों का विस्तृत परीक्षण किया गया, जिसमें यातायात दबाव, मार्ग की स्थिति, संभावित जाम बिंदुओं और वैकल्पिक मार्गों की उपलब्धता का आकलन किया गया।
👉प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और डायवर्सन व्यवस्था को अंतिम रूप प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने सभी अधिकारियों और यातायात प्रभारी को संपूर्ण मार्ग व्यवस्था का भ्रमण कर आकलन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।

वाहनों के लिए निर्धारित डायवर्सन मार्ग
- 👉राजनांदगांव की ओर से आने वाले भारी वाहनों को अंजोरा से डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए अंजोरा बाईपास से पुलगांव चौक, अंडा, रिसामा, मचांदुर, गाड़ाडीह, मर्रा, जामगांव एम, मोतीपुर होते हुए अमलेश्वर से रायपुर तक का मार्ग निर्धारित किया गया है।
- 👉सिरसा गेट चौक से मध्यम एवं छोटे वाहनों को अंडर ब्रिज होते हुए सिरसा कला, औरी, अमलीडीह, मोतीपुर, अमलेश्वर मार्ग से रायपुर की ओर भेजा जाएगा।
- 👉बालोद की ओर से आने वाले भारी वाहनों के लिए अंडा, रिसामा, मचांदुर, गाड़ाडीह, मर्रा, फूंडा, जामगांव एम, मोतीपुर होते हुए अमलेश्वर से रायपुर का मार्ग तय किया गया है।
- 👉धमधा एवं अहिवारा की ओर से आने वाले वाहनों को आहिवारा, मुरमुंदा चौक, ओटेबंद, गुधेली, बाना, कंकारका, पाथर्डीह होते हुए उरला (रायपुर) की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- 👉रायपुर की ओर से आने वाले छोटे वाहन चालक पुराने पुल का उपयोग करते हुए कांजी हाउस परसदा मोड़ मार्ग का उपयोग करेंगे।
- 👉बीएसपी प्लांट से आए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस अवधि में प्लांट से रायपुर जाने वाले वाहन उतई से सेलुद, फूंडा और मोतीपुर मार्ग का उपयोग करें।


निर्माण एजेंसी और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष निर्देश
- 👉खारून नदी ब्रिज के मरम्मत कार्य में लगी एजेंसी को निर्देश दिया गया है कि निर्माण अवधि के दौरान 24 घंटे वालेंटियर तैनात रखें।
- 👉साथ ही कुम्हारी ब्रिज के दोनों ओर किसी भी वाहन के खराब होने की स्थिति में उसे तत्काल हटाने के लिए 24 घंटे क्रेन उपलब्ध कराई जाए।
- 👉इसके अतिरिक्त सिरसा गेट चौक और अमलेश्वर क्षेत्र में भी क्रेन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
- 👉सभी डायवर्सन प्वाइंट पर स्पष्ट संकेतक बोर्ड, रूट मैप और दिशा-निर्देश वाले फ्लेक्स लगाए जाएंगे ताकि वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
- 👉यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख डायवर्सन प्वाइंट्स पर अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भारी वाहन निर्धारित मार्ग से ही आवागमन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
दुर्ग पुलिस की अपील!
👉दुर्ग पुलिस ने समस्त वाहन चालकों से अपील की है कि 01 अप्रैल से 15 अप्रैल तक कुम्हारी मार्ग का उपयोग करने से बचें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। साथ ही सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने का आग्रह किया गया है।
अगली खबर पढ़े 👉 BSP ठेका श्रमिक की दर्दनाक मौत, BSP वर्कर्स यूनियन (ठेका प्रकोष्ठ) के प्रयास से परिवार को मिली त्वरित राहत!
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

