Gretar Noida NCQC-2025 में BSP-SMS 2 की टीम ‘ध्यानी’ का उल्लेखनीय प्रदर्शन, सेफ्टी और क्वालिटी दोनों श्रेणियों में मिला PAR EXCELLENCE

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • ग्रेटर नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन (NCQC-2025) में भिलाई इस्पात संयंत्र की एक और टीम ने उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज कराई।
  • इस अवसर पर BSP SMS 2 की “Dhyani” टीम ने Safety Circle और Lean Quality Circle (LQC)—दोनों श्रेणियों में भाग लेते हुए PAR EXCELLENCE Award प्राप्त किया।
  • यह उपलब्धि संयंत्र में चल रहे सतत सुधार, सुरक्षा जागरूकता और गुणवत्ता आधारित कार्य संस्कृति को दर्शाती है।
  • आइए जानते है “टीम- ध्यानी” की संरचना को👇
NCQC 2025 BHILAI STEEL PLANT
TEAM – DHYANI (SMS 2-BSP)

ये खबर भी पढ़ें 👉 ED (F&A) के साथ BSP वर्कर्स यूनियन की अहम बैठक, CPF, NPS, EPS, C&IT इंसेंटिव सहित कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा


Dhyani Safety Circle टीम का योगदान

👉Dhyani Safety Circle Team ने कार्यस्थल पर सुरक्षा से जुड़े व्यावहारिक विषयों पर अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया।

Quality circle NCQC 2025
Quality circle NCQC 2025

👉टीम द्वारा प्रस्तुत अध्ययन में जोखिम की पहचान, रोकथाम के उपाय और कर्मचारियों की सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया गया, जिसे मूल्यांकन समिति द्वारा सराहा गया।

Join WhatsApp

👉टीम संरचना: –

Facilitator: श्री मयंक शर्मा

Leader: श्री शिव कुमार

Deputy Leader: श्री भूपेन्द्र कुमार

Member: श्री अर्पित सिंह

Member: श्री रोशनी वर्मा

👉टीम की प्रस्तुति को व्यावहारिक दृष्टिकोण और संतुलित विश्लेषण के लिए सराहना मिली।


Dhyani Lean Quality Circle (LQC) टीम की उपलब्धि

👉इसके साथ ही Dhyani LQC Team ने भी सम्मेलन में प्रतियोगिता के दौरान अपनी प्रस्तुति दी और “PAR EXCELLENCE” Award प्राप्त किया।

👉टीम ने कार्य प्रक्रिया में सुधार, दक्षता बढ़ाने और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर आधारित अपने प्रोजेक्ट को प्रस्तुत किया।

LEAN QUALITY CIRCLE BHILAI STEEL PLANT
TEAM – DHYANI (LQC)

👉LQC टीम संरचना:

Facilitator: श्री अरिंदम कर

Leader: श्री राहुल कुमार

Deputy Leader: श्री अर्पित सिंह

👉यह प्रस्तुति उत्पादन प्रणाली में निरंतर सुधार और गुणवत्ता उन्नयन की दिशा में किए गए प्रयासों को दर्शाती है।


NCQC-2025 : राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता का मंच

👉Quality Circle Forum of India (QCFI) द्वारा आयोजित 39वां नेशनल क्वालिटी कॉन्सेप्ट कन्वेंशन (NCQC-2025) ग्रेटर नोएडा के “GL बजाज इंस्टीट्यूट” में आयोजित हुआ।

ncqc 2025 noida
NCQC-2025 NOIDA GL BAJAJ INSTITUTE

👉इस वर्ष सम्मेलन में देशभर के सैकड़ों औद्योगिक संगठनों ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए सुधार कार्यों को प्रस्तुत किया। इस प्रतिष्ठित मंच पर देशभर के 600 से अधिक औद्योगिक संगठनों, 12,000 से ज्यादा प्रतिभागियों, और 2,000 से अधिक केस स्टडी प्रेजेंटेशन के बीच भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) की टीमों ने भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।

👉भिलाई इस्पात संयंत्र की विभिन्न टीमों की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि संयंत्र में गुणवत्ता, सुरक्षा और निरंतर सुधार की संस्कृति को गंभीरता से अपनाया जा रहा है।


टीम ने जताया सहयोग के लिए आभार

👉इस उपलब्धि के अवसर पर Dhyani टीम ने कहा कि यह सफलता केवल टीम के प्रयासों का परिणाम नहीं है, बल्कि इसके पीछे BSP SMS-2 विभाग का सतत सहयोग और मार्गदर्शन रहा है।

👉टीम ने अपने विभाग प्रमुख CGM, संबंधित सभी महाप्रबंधकों, फैसिलिटेटर, विभागीय सहयोगियों तथा कार्यस्थल पर प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जुड़े सभी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

👉इसके साथ ही टीम ने भिलाई इस्पात संयंत्र के BE डिपार्टमेंट और SED विभाग को भी विशेष रूप से धन्यवाद दिया, जिनके तकनीकी सहयोग, मार्गदर्शन और समन्वय से यह उपलब्धि संभव हो सकी।

👉टीम का कहना है कि यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे विभागीय समन्वय और सामूहिक प्रयास का परिणाम है।


निष्कर्ष

👉NCQC-2025 में Dhyani Safety Circle और Dhyani LQC Team को मिला PAR EXCELLENCE Award भिलाई इस्पात संयंत्र की गुणवत्ता, प्रतिबद्धता और टीमवर्क का सशक्त प्रमाण है।

👉यह उपलब्धि न केवल संबंधित टीमों के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे संयंत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है कि निरंतर सुधार और सुरक्षित कार्य संस्कृति ही स्थायी सफलता का आधार है।


अगली मुख्य खबर पढ़े 👉 BHILAI नहीं बिकने देंगे: अनशन के बाद बैठक में BSP ने कुछ मांगें मानी, कुछ पर टकराव बरकरार; सेक्टर-9 हॉस्पिटल सुरक्षित, मैत्रीबाग राज्य सरकार को देने पर सहमति


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *